Four Vedas in Hindi – जानिए वेद क्या है, वेद के प्रकार और महत्व
Four Vedas in Hindi – Vedas in Hindi – Vedas kya hai in hindi – वेद, प्राचीन भारत के साहित्य तथा विश्व के सबसे पुराने लिखे जाने वाले ग्रंथ हैं। हिन्दू धर्म के प्राचीन तथा मुख्य ग्रंथ वेद प्राचीन ज्ञान विज्ञान के मूल स्रोत हैं। यहीं नहीं वेदों को ईश्वर की वाणी कहा जाता है जिनका प्रयोग आज भी किया जाता है। इन वेदों में मानव के जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान मिलता है। आइए आज जानते हैं वेद क्या है, वेद कितने प्रकार के हैं और इनका क्या महत्व है?
Four Vedas in Hindi
वेद का अर्थ – Veda ka arth – Vedas in Hindi – Vedas meaning in Hindi
वेद शब्द की उत्पत्ति संस्कृति भाषा के विद धातु से हुई है। विद धातु से ही विद्वान, विद्या तथा विदित (जाना हुआ) शब्द की उत्पत्ति हुई है जिसके अनुसार वेद का शाब्दिक अर्थ है ‘ज्ञान के ग्रंथ’। इस प्रकार स्पष्ट रूप से वेद का अर्थ है, ‘जानने योग्य ज्ञान के ग्रंथ’।
Must read : वेद का द्वितीय भाग यजुर्वेद के बारे में जानिए
वेद के प्रकार – ved kitne prakar ke hote hai – Types of Vedas – types of vedas pdf – types of vedas in hindi
माना जाता है कि आज हम वेदों के जिन चार प्रकारों को जानते हैं वे पहले एक ही थे अर्थात् वेद बस एक ही था। वेद को याद रखना और पढ़ना मुश्किल हो रहा था जिस कारण वेद को हिंदी विधाओं के आधार पर चार भागों में बांटा गया जिसके पश्चात् इन्हें चतुर्वेद अथवा वेदत्रयी के नाम से पुकारा जाने लगा।
इनमें से वेद के तीन भाग ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद को श्रीराम के युग में पुरुरवा ऋषि ने किए तथा अथर्वा ऋषि ने अथर्ववेद नाम के वेद का भाग अलग किया।
इस प्रकार, वेदों की कुल संख्या चार हैं। यह चार निम्नलिखित हैं : Four vedas in hindi – Four vedas in hindi
ऋग्वेद : ऋण का अर्थ है, स्थिति व ज्ञान। ऋग्वेद के अंदर ईश्वर की स्तुतियां, प्रार्थना तथा देवताओं की स्थिति का वर्णन किया गया है।
Must read : जानिए वेद का प्रथम भाग ‘ऋग्वेद’ क्या है
यजुर्वेद : यजु दो शब्दों का मेल है, यत+ जु = यजु, जिसमें यत का अर्थ है गतिशील तथा जु का अर्थ है, आकाश। यजुर्वेद के अन्तर्गत अधिकतर यज्ञ के मंत्र पाए जाते हैं।
सामवेद : साम का अर्थ है संगीत, सौम्या, उपासना। सामवेद गान विधा पर आधारित है। इसमें पाए जाने वाले सभी मंत्र संगीतमय हैं। इस वेद में संगीत शास्त्र का समावेश पाया जाता है।
अथर्ववेद : अथर्व का अर्थ होता है, अकंपन। इस वेद में ऋग्वेद की कई रचनाएं मौजूद हैं। यह वेद रहस्यमय विद्या से संबंधित है।
Must Read: Atharva veda kya hai – जानिए क्या है अथर्व वेद?
वेदों का महत्व – ved ka mahatva in hindi – Importance of vedas in hindi – Four vedas in hindi
वेद हिन्दू सभ्यता के प्राचीन तथा प्रथम ग्रंथ हैं। वेदों से ही हिन्दू समाज को पहचान मिलती है इसलिए वेदों का अनुसरण करना हिन्दू अनुयायियों का कर्तव्य बनता है। वेदों के माध्यम से धर्म तथा संस्कृति की प्रमुख जानकारी प्राप्त होती है। मनु भगवान ने वेद के महत्व को बताते हुए कहा है कि जो व्यक्ति वेद शास्त्र तत्व को जान लेता है वह भले ही किसी आश्रम में रहे, उसे इसी लोक में बसते हुए ब्रह्म का साक्षात्कार होता है। इससे यह साबित होता है कि धार्मिक रूप से जुड़े हर व्यक्ति को वेद का ज्ञान लेना आवश्यक है।
- वेद आपके हर सवाल का जवाब देने में सक्षम है।
- ब्राह्मण की उत्पत्ति किस प्रकार हुई? खगोल विज्ञान, शास्त्र, गणित, रसायन आदि विषयों का ज्ञान वेद से ही मिलता है।
- वेद भारतीय संस्कृति के मूल स्रोत हैं।
- वेद ही एक मात्र एक ऐसा साधन है जो मानव को लौकिक तथा पारलौकिक उन्नति के लिए उपयोगी सिद्धांत तथा उपदेशों का वर्णन है।
Must Read: वेद के तृतीय भाग सामवेद के बारे में जानिए
Must Read: Introduction to the Four Vedas of Hinduism
Four vedas in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।