Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal: जानिए गणेश चतुर्थी पर बप्पा किन राशियों को देंगे खुशियों की सौगात
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal – Ganesh Chaturthi ka Rashifal in Hindi – ganesh chaturthi rashifal in hindi, ganesh chaturthi rashifal – गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 10 सितंबर 2021 से देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। गणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कई राशियों के लिए गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़ा ही शुभ फल लेकर आया है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको थोड़ी सी परेशानी झेलनी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इस साल बप्पा किन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal – Ganesh Chaturthi ka Rashifal in hindi – Ganesh Chaturthi
मेष राशिफल – Ganesh chaturthi ka rashifal
इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर बहुत ही शुभ फल मिलने वाला है। इस राशि के लोग काफी खुश नज़र आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की बहुत ही सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। बप्पा आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।
वृषभ राशिफल
गणेश चतुर्थी का समय आपके लिए काफी फलदायी होगा। इस राशि के जातक गणेश जी की सच्चे मन से पूजा – पाठ करेंगे। व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Must read-जय देव, जय मंगल मूर्ति, गणेश जी की आरती
मिथुन राशिफल – ganesh chaturthi horoscope
इस राशि के जातकों पर बप्पा मेहरबान रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप इस दौरान कहीं निवेश भी कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal
कर्क राशिफल
इस राशि के जातकों को गणेश उत्सव के अंतिम दिनों में कोई भी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ज़मीन, पैसों से संबंधी लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापार में काफी मुनाफा होने का संकेत है।
सिंह राशिफल – Ganesh Chaturthi 2021 Horoscope in hindi
बप्पा अपना आशीर्वाद आप पर बनाए रखेंगे। सभी कार्य पूर्ण होंगे। जो व्यक्ति काफी समय से आपको नुकसान पहुंचा रहा है उसके बारे में आपको जल्द ही पता चल जाएगा। शत्रुओं का नाश करने में इस राशि के जातक सफल होंगे। जीवन साथी से आपको काफी प्रसन्नता प्राप्त होगी।
कन्या राशि
यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार, कार्य आदि में सफलता मिलेगी। नए वस्त्र या फिर आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जो भी कार्य करने की आप सोच रहे हैं वो बप्पा के आशीर्वाद से सफल होंगे।
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal
तुला राशिफल – Horoscope On The Auspicious Day Of Ganesh Chaturthi in hindi
इस राशि के जातकों पर बप्पा थोड़ा कम मेहरबान होंगे। इन्हें गणेश जी की पूजा – पाठ पर ज़्यादा ध्यान देना होगा, तभी कार्य सफल हो पाएंगे। गणेश चतुर्थी पर आप गणेश मंत्र के साथ जप करें।
Must read-सुख समृद्धि के लिए भारत के इन मंदिरों में एक बार गणेश की पूजा ज़रूर करें
ganesh chaturthi 2021
वृश्चिक राशि –
गणेश चतुर्थी पर इस राशि के जातकों को शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। संतान की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान यात्रा का प्लान न बनाएं,न घर पर रहकर ही गणेश जी की पूजा पाठ करें।
धनु राशिफल
इस राशि के छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। व्यावसायिक योजना बनाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे। इस राशि के जातक इन दिनों बप्पा की सच्चे मन से पूजा – पाठ करें इससे बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा।
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal
मकर राशिफल – ganesh chaturthi 2021 rashifal
इस राशि के जातक अपने घर में गणेश जी की मूर्ती स्थापित करें। इससे बप्पा का पूरा आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपका आत्म्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
Must read-वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, अर्थ सहित जानिए गणेश जी के इस महामंत्र को
कुंभ राशिफल
इस राशि के जातक हल्के हरे रंग की गणपति जी की मूर्ति घर लाएं। इससे आपको बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही पूजा करते समय ‘ओम गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal
मीन राशिफल
मीन राशि के जातक गणपति जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति खुश होंगे और सुखी जीवन का आशीर्वाद देंगे। इस दिन आप पीले रंग के बप्पा की मूर्ती घर लाएं।
Must read- गणेश पंचरत्न स्तोत्र का करें पाठ, मिलेगा सर्व सिद्धि तथा मनोवांछित फल का वरदान
Ganesh Chaturthi 2021 Rashifal, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।