Ghar ko buri nazar se bachane ke upay – कैसे बचाएं अपने घर को लोगों की बुरी नज़र से, जानिए उपाय
Ghar ko buri nazar se bachane ke upay – ghar ko buri nazar se bachane ka tarika – हर व्यक्ति है यह चाहता है कि उसके घर को कभी – किसी की नज़र ना लगे। अधिकतर लोगों का यह मानना है कि अगर किसी की बुरी नज़र घर पर पड़ती है तो घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है और घर के अन्य सदस्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। घर की सुख शांति और खुशियों में भी बाधा आने लगती है इसलिए सबका यह प्रयास रहता है कि कभी भी हमारे घर को किसी भी बुरी नज़र ना लगे। घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए लोग कई प्रकार के टोने टोटके भी किया करते हैं। माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार सुख-समृद्धि के आगमन का मुख्य द्वार होता है। घर के मुख्य द्वार से ही बुरी नज़र और सुख समृद्धि इत्यादि सभी प्रवेश करती है। अगर आपके घर में सुख शांति नहीं बनी रहती है, समस्त कार्यों में अड़चनें आती हैं और साथ ही साथ घर परिवार में लड़ाई झगड़ा बना रहता है तो निश्चित रूप से आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपके घर को किसी की नज़र लग चुकी है। अगर आप यह नहीं जानते कि किस प्रकार से घर को बुरी नज़र से बचाया जा सकता है तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से घर को बुरी नज़र से बचाने के उपाय के बारे में बताने वाले हैं। यह उपाय कुछ इस प्रकार है……
Ghar ko buri nazar se bachane ke upay – ghar ko buri najar se bachane ke totke
- सर्वप्रथम आप सूर्योदय से पहले स्नान कर ले, इसके बाद लाल कपड़े में नारियल और कुछ सिक्के डालकर एक पोटली बांध ले। अब इस पोटली को घर के मुख्य दरवाज़े पर ओम सूर्याय नमः मंत्र के 21 बार जप करने के बाद अभिमंत्रित करके बांध दें। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और लोगों की बुरी नज़र भी नहीं लगती।
- इसके अलावा सुर्योदय से पहले आप मुख्य दरवाज़े पर सिंदूर में गाय का घी मिलाकर दरवाज़े पर स्वास्तिक का चिन्ह बनायें, फिर बनाये हुए स्वास्तिक के उपर ऊँ श्री गणेशाय नमः, और नीचे शुभ-लाभ लिखें। ऐसा करने से घर में सभी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है साथ ही किसी की भी नज़र घर पर नहीं पड़ती और नकारात्मक प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
ghar ko buri nazar se bachaye, nazar dosh ke lakshan
- इसके अलावा घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाज़े पर अंदर की ओर 108 दाने वाली पंचमुखी रुद्राक्ष की एक माला लटका दें। ऐसा करने से बुरी नज़र भी नहीं लगेगी और सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होते चले जाएंगे।
- घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए घर में भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय पीले फूल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए इसके साथ ही, पीले फूलों की वंदनवार बनाकर दरवाज़े पर भी लगाया जाना चाहिए।
- यदि घर के किसी सदस्य को बार-बार नज़र लगती है तो बुधवार या गुरुवार को एक नींबू और सात मिर्च काले धागे में बांधकर मुख्य दरवाज़े पर लटका दें।
Must Read: अगर आपको भी लगी है किसी की बुरी नज़र, तो तुरंत कीजिए यह आसान उपाय
Ghar ko buri nazar se bachane ke upay
- इसके साथ ही बुरी नज़र से बचने के लिए किसी शुभ दिन दरवाज़े पर सात कौड़ियों की वंदनवार बनाकर लटका दें, घर में पैसों का अभाव कभी नहीं रहेगा साथ ही घर से नकारात्मक प्रभाव भी दूर होगा।
- घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए अधिकतर लोग नींबू मिर्ची लटका देते हैं लेकिन अगर आप घर के बाहर नींबू मिर्च नहीं लटकाना चाहते हो तो आप बुरी नज़र वाला मुखौटा भी अपने घर के बाहर लगा सकते हैं।
- अपने घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए आप एक उपाय और कर सकते हैं आप काला धागा लें और पीली कौड़ी लें। अब पीली कौड़ी को काले धागे में बांधकर इसे अपने घर के मुख्य द्वार की चौखट पर लटका दें। पीली कौड़ी को काले धागे में बांधकर लटकाने से आपके घर पर किसी भी व्यक्ति की बुरी नज़र का प्रभाव नहीं होगा।
- इसके अलावा काले घोड़े की नाल लेकर उसे पूरी रात सरसो के तेल में डुबोकर रखें। दूसरे दिन की सुबह इस नाल को तेल से निकालें और साफ कपड़े से पोंछकर उसके सामने दीपक जलाकर शनिदेव से बुरी नज़र को दूर रखने की प्रार्थना करें। नाल को इस तरह टांगे की आने जाने वालों की नज़र उस पर पड़े।
- घर परिवार में धन यश और वैभव बना रहे इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर लगाना चाहिए। घर के प्रवेश द्वार पर माता लक्ष्मी और कुबेर के तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है इससे घर में धन की कमी कभी नहींरहती और घर पर कभी किसी की नजर नहीं लगती।
Must Read: अगर आपको भी लगी है किसी की बुरी नज़र, तो तुरंत कीजिए यह आसान उपाय
Must Read: सफलता पाने के लिए चाणक्य नीति को अपनाएं और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते जाएं
Ghar ko buri nazar se bachane ke upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें