Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi – एक चरण में होगा गोवा में विधानसभा चुनाव, जानें सीटें और तारीख
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi – Goa Assembly Election 2022 Dates List in hindi – Goa Assembly Election 2022 – गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 14 फरवरी 2022 को मतदान होगा। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। यहां अभी भाजपा की सरकार है और प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री हैं।
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi – Goa vidhan sabha chunav 2022 Date in Hindi
एक चरण के लिए चुनाव की तारीख – Goa Assembly Election 2022
पहला चरण – Phase 1
- अधिसूचना तिथि : 21 जनवरी 2022
- नामांकन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2022
- नामांकन की स्क्रूटनी की तिथि: 29 जनवरी 2022
- नामांकन वापस लेने की तिथि : 31 जनवरी 2022
- मतदान की तिथि : 14 फरवरी 2022
- 10 मार्च 2022 को परिणाम आएंगे।
Must Read: दो चरणों में होगा मणिपुर में विधानसभा चुनाव, जानें सीटें और तारीख
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi – Goa Assembly Election 2022 Date Schedule
विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली पार्टियों की सूची
- बीजेपी
- कांग्रेस
- महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
- गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP)
- आम आदमी पार्टी
- तृणमूल कांग्रेस
- निर्दलीय
- गोवा सुरक्षा मंच
- यूनाइटेड गोआंस पार्टी
Must Read: 14 फरवरी को होंगे पंजाब विधानसभा के चुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi – Goa Vidhan Sabha Chunav 2022
2017 के चुनावी नतीजे
गोवा में 4 फरवरी 2017 को चुनाव हुए थे। 11 मार्च 2017 को चुनावी नतीजे सामने आए थे। 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन इसके बाद भी वहां सरकार भाजपा ने बनाई थी। भाजपा ने जीएफपी और एमजीपी के साथ दो निर्दलीय विधायकों की मद्द से गोवा में बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद मनोहर पार्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन 17 मार्च 2019 को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को राज्य का सीएम बनाया गया। 2017 विधानसभा चुनाव में गोवा में 83 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 40 में से 36 सीटों पर चुनाव लड़ा था, वहीं कांग्रेस ने भी 36 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन इनमें से कांग्रेस पार्टी ने 17 सीटें जीती थी और बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली थीं। वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) की बात करें तो उन्होंने 4 सीटों पर चुनाव लड़कर 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी (एमजीपी) ने 34 सीटों पर चुनाव लड़कर 3 सीटों पर ही जीत हासिल की थी। इसके अलावा तीन सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में आई और एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में आई।
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi
2017 के चुनाव में आप आदमी पार्टी का हाल – Goa Vidhan Sabha Chunav 2022
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 2017 के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।
Must Read:UP Assembly Election 2022 Dates List
Goa vidhan sabha election 2022 Date in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।