Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi – गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi – Good Friday 2022 kab hai – ईसाइ धर्म में गुड फ्राइडे (Good Friday) का बड़ा महत्व है। गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस बार गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022 को मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे के कई नाम हैं कुछ लोग गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ कहते हैं तो कुछ लोग ‘ग्रेट फ्राइडे’ कहते हैं। अलग-अलग देशों में गुड फ्राइडे को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे ।
क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे – Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi – Good Friday 2022
- इस साल गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ईसा मसीह ईसाई समुदाय के गुरु थे।
- सूली पर चढ़ने के तीन बाद ही वो ज़िंदा हो उठे थे, जिसके बाद ईस्टर संडे मनाया जाने लगा। ‘गुड फ्राइडे’ को ईसाई धर्म के लोग शोक दिवस के रूप में मनाते हैं।
- ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दी थी, इसलिए इस दिन को ‘गुड’ कहकर सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन शुक्रवार (Friday) को आता है इसलिए इसे ‘गुड फ्राइडे’ कहते हैं।
- इस दिन को उनकी कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं। लोग इस दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। उनके दिखाए प्रेम और शांति के मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं।
- गुड फ्राइडे के दिन लोग बड़ी संख्या में चर्च में प्रार्थना के लिए जाते हैं। लोग चर्च में जाकर क्रॉस को चूमकर ईसा मसीह को याद करते हैं।
Must read- Why is good Friday the Good Friday?
इसे ‘गुड‘ फ्राइडे क्यों कहा जाता है? – Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi
- ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे हैं। उन्हें अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए मृत्यु दंड दिया गया था।
- उस वक्त यहूदियों के कट्टरपंथी रब्बिकयों (धर्मगुरुओं) ने यीशु का पुरजोर विरोध किया। ऐसे में कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने यीशु को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का आदेश दे दिया, लेकिन अपने हत्यारों की उपेक्षा करने के बजाए यीशु ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए कहा था, ‘हे ईश्वर! इन्हें क्षमा करें क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।
- जिस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था उस दिन फ्राइडे (शुक्रवार) था। तब से उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाने लगा।
ऐसे मनाते हैं गुड फ्राइडे – Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi – Good Friday 2022
- गुड फ्राइडे को ईसाइ धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही ईसाइयों के घरों में प्रार्थना (प्रेयर) और व्रत रखने शुरू हो जाते हैं।
- लोग इस व्रत में सिर्फ शाकाहारी खाना खाते हैं। 40 दिन बाद जब उपवास (व्रत) ख़त्म होता है तो लोग गुड फ्राइडे के दिन चर्च जाते हैं और अपने गुरु ईसा मसीह को याद कर शोक मनाते हैं।
- इसी के साथ गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम सात वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है।
- इस दिन लोग चर्च में घंटे नहीं बजाते हैं बल्कि प्रभु यीशु से एक विशेष प्रार्थना की जाती है और लकड़ी के खटखटे से आवाज़ की जाती है।
बनता है विशेष पकवान – Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi – Good Friday 2022
- गुड फ्राइडे के दिन विशेष पकवान के रूप में मीठी रोटियां बनाई जाती हैं, जिसे प्रसाद के रूप में बांटा भी जाता है।
Must read- FridayMotivation – Happy Friday quotes images in English
Good Friday Kyu Manate Hai in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।