Govardhan puja vidhi in Hindi: गोवर्धन पूजा के दिन ऐसे करें भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न, जानिए पूजा विधि
Govardhan puja vidhi in hindi – govardhan puja vidhi 2022 – govardhan puja vidhi at home – हिंदू धर्म में दिवाली के दूसरे दिन कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर उसको पूजा जाता है साथ ही भगवान श्री कृष्ण की भी आराधना की जाती है और गौ माता को भी हरा चारा आदि खिलाया जाता है। गोवर्धन पूजा का महत्व प्राचीन समय से चला आ रहा है जिसके पीछे एक धार्मिक कहानी प्रचलित है। इस दिन द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देवता द्वारा की गई मूसलाधार बारिश से गोकुलवासियों के जीवन को बचाया था जिसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पूजा का त्योहार विधिवत मनाया जाने लगा। गोवर्धन पूजा के विषय में कहा जाता है कि जो व्यक्ति गोवर्धन पूजा को विधि विधान से संपन्न करता है उसके जीवन में सदैव सुख शांति बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे गोवर्धन पूजा विधि – विधान से कैसे की जाए जिससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहे।
Govardhan puja vidhi in hindi – govardhan puja vidhi 2022
- सबसे पहले गोवर्धन वाले दिन सुबह सूर्योदय के बाद स्नान आदि से निवृत हो जाना चाहिए।
- गोवर्धन पूजा वाले दिन आपको शरीर पर तेल लगाने के बाद स्नान आदि करना चाहिए। उसके बाद ध्यान की अवस्था में बैठकर अपने कुल के देवी देवताओं का स्मरण करना चाहिए।
- इसके बाद घर के मुख्य दरवाज़े की ओर ज़मीन पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाना चाहिए। कहीं – कहीं पर लोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण की भी प्रतिमा बनाते हैं। यह दोनों ही चित्र लेटी हुई अवस्था में बनते हैं।
- इस दौरान गांव का दृश्य, गौ माता, ग्वाल बाल, पेड़ आदि को भी गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाते समय दर्शाना चाहिए।
Must Read: अपने रिश्तेदारों और मित्रों को Govardhan quotes images भेजकर विश करें
Govardhan puja vidhi mantra – Govardhan puja vidhi 2022
- इसके बाद चित्र के अंदर भगवान श्री कृष्ण या श्री गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए।
- पूजा की थाली तैयार करते समय उसमें रोली, चावल, बताशे, धूप, तेल का दीपक, कलश में जल, केसर, नैवेद्य, धूप, मिठाई, गंगाजल, पान, फूल, दही, शहद, फूल माला, खीर आदि रखकर उससे गोवर्धन पर्वत के चित्र की पूजा करें।
- इसके बाद गोवर्धन पर्वत के चारों ओर परिक्रमा करें।
Govardhan puja vidhi hindi me – Govardhan puja vidhi in hindi
- गोवर्धन पर्वत का चित्र जहां पर भी बना हो, उसी के आसपास तेल का दीपक जला देना चाहिए। फिर दूध, दही, गंगाजल, बताशे इत्यादि से पूजा आरंभ करें।
- इसके बाद गोवर्धन पूजा मंत्र, कथा आदि का जाप करें।
- फिर भगवान श्री कृष्ण और ब्रज के देवता भगवान गिरिराज को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
Must Read: जानिए गोवर्धन पूजा की पौराणिक कहानी
Govardhan puja vidhi in hindi
- गोवर्धन पूजा के दौरान बनाए जाने वाले अन्नकूट को करीब 56 प्रकार के खाद्य पदार्थ के माध्यम से तैयार किया जाता है जिससे पहले भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में लोगों को बांट दिया जाता है।
- गोवर्धन वाले दिन शाम को भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इसी दौरान गौ माता को भी चारा इत्यादि खिलाया जाता है।
- कई लोग गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता का श्रृंगार करते हैं और गुड़,चारा इत्यादि खिलाते हैं। माना जाता है ऐसा करने से लक्ष्मी माता आपसे प्रसन्न हो सकती हैं।
Govardhan puja vidhi in hindi
- गोवर्धन वाले दिन पंचामृत प्रसाद के तौर पर बांटने का भी चलन है।
- इस दिन भोजन में हरी सब्जियां, गेहूं, चावल, बेसन की कढ़ी आदि का सेवन किया जाता है।
Must Read: श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ
Read more stories like; Govardhan puja vidhi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।