Gud ke fayde Hindi – गुड़ खा कर पिएं गर्म पानी, होंगे कई रोग दूर
Gud ke fayde Hindi – ये बात तो सभी जानते हैं कि गुड़ खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि गुड़ के साथ गर्म पानी पीने से भी कई फायदे होते हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ खाया जाए तो शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोज़ान इसके सेवन से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। आयुर्वेद में भी गुड़ और गर्म पानी के कॉम्बिनेशन को बीमारियों के लिए रामबाण इलाज माना गया है। तो चलिए आपको बताते हैं गुड़ के साथ गर्म पानी पीने से क्या- क्या फायदे होते हैं।
Gud ke fayde Hindi – गुड़ के साथ गर्म पानी पीने के फायदे
ब्लड साफ करे
- सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ अगर गुड़ खाया जाए तो ये आपके खून को प्यूरीफाई करता है जिससे नया ब्लड बनता है।
- इसका सेवन करने से दिल की बीमारी हमेशा के लिए दूर रहती है।
पेट की परेशानियों में फायदेमंद
- अगर आप पेट से जुड़ी परेशानियों से परेशान हैं जैसे कब्ज़, गैस आदि तो आप रोज़ाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी पिएं।
- कुछ ही दिनों में आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही ये पाचन शक्ति को भी बढ़ाएगा।
Gud ke fayde Hindi
वज़न घटाए
- गुड़ में पोटेशियम, विटामिन बी 1, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 और विटामिन सी पाया जाता है जो आपके बढ़ते वज़न को घटाने में कारगर है।
- इसके लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन करना होगा। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होगा और आपका वज़न घटेगा।
Must Read: थायराइड का रामबाण इलाज, इन घरेलू उपचार से दें थायराइड को मात
गुर्दे की पथरी में फायदेमंद
- अगर आप गुर्दे की पथरी से परेशान हैं तो ये नुस्खा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करें इससे गर्दे की पथरी पिघलकर बाहर निकल जाएगी।
- इससे पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके सेवन से आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा।
Gud ke fayde Hindi
Must Read: इन तरीको से पाएं कोलेस्ट्रॉल से निजात
इम्यूनिटी को बढ़ाए
- जिन लोगों की इम्यूनिटी कम है उन्हें इसका सेवन ज़रुर करना चाहिए। ये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।
- गुड़ में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मद्द करते हैं। गुड़ हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाता है।
Gud ke fayde Hindi
अनिद्रा की समस्या दूर करे
- जो लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं उनके लिए ये रामबाण इलाज है।
- सुबह रोज़ाना खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करने से आपकी ये परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
मुंहासे जड़ से खत्म करे
- ज़्यादातर लड़के और लड़कियां मुंहासों और झाइयों से परेशान रहते हैं। इसके लिए वो कई दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे भी उन्हें कुछ ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
- ऐसे में आप खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करें इससे आपके मुंहासे जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसे एक बेहतरीन क्लींजर माना जाता है और त्वचा के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
Must Read: सर्दियों में रोज़ाना खाएं गुड़, होंगी कई बीमारियां दूर
Read more articles like; Gud ke fayde Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।