Gupt navratri ke upay in hindi – गुप्त नवरात्र में करें ये खास उपाय, मिलेगा विशेष लाभ
Gupt navratri ke upay in hindi – हिंदू धर्म में हर साल देवी माता के पूजन के लिए नवरात्र के दिन आते हैं जिन्हें बेहद महत्वपूर्ण तथा पवित्र माना जाता है। इन नवरात्रि के दिनों में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा व अर्चना किया करते हैं। हर एक साल में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आम तौर पर लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। आषाढ़ तथा माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाले इन गुप्त नवरात्रि के विषय में बेहद कम लोगों को जानकारी होती है। इस साल आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (30 जून, गुरुवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी (08 जुलाई, शुक्रवार) को समाप्त होगा। तो चलिए आपको बताते हैं गुप्त नवरात्र में कौन – कौन से उपाय करने चाहिए जिनसे माता रानी खुश होकर आपको विशेष लाभ देंगी।
Gupt navratri ke upay in hindi
गुप्त नवरात्रि का भी हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है लेकिन इन गुप्त नवरात्रि में नौ देवियों के स्थान पर दस महाविद्या की पूजा का विधान है। इन गुप्त नवरात्रि में भी देवी दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना, जप तप आदि किया जाता है। इस पूजा में जातक को अपनी साधना में लिप्त होकर पूरे भाव से पूजा करनी होती है। इसके बाद ही वह इस गुप्त नवरात्रि की पूजा अर्चना का विशेष फल प्राप्त कर सकता है। इस वर्ष 2022 गुप्त नवरात्रि का आरम्भ 30 जून 2022 दिन गुरुवार से हो रहा है। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसी दिन ग्रहों के कारण इस गुप्त नवरात्रि का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस गुप्त नवरात्रि में नौ दिनों के दौरान प्रातः काल में स्नान इत्यादि के पश्चात देवी माता की विधि-विधान से पूजा आराधना करनी चाहिए। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कामना के साथ उनका आर्शीवाद प्राप्त करने की प्रार्थना करनी चाहिए।
Gupt Navratri ke upay in hindi
अपनी राशि के अनुसार गुप्त नवरात्र में देवी को कीजिए फूल अर्पित – Rashi ke anusar upay in hindi
हिन्दू धर्म की समस्त पूजा अर्चना में देवी देवताओं की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। उसी प्रकार गुप्त नवरात्र में भी नव दुर्गा का पूजन करते समय फूलों को चढ़ाया जाता है लेकिन गुप्त नवरात्र के पूजन में व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार फूल चढ़ाने चाहिए। चलिए जानते हैं कि किस राशि को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।
मेष राशि – इन्हें देवी दुर्गा का पूजन करते समय लाल पुष्प जैसे गुड़हल, लाल गुलाब आदि चढ़ाने चाहिए।
वृष राशि – इस राशि के लोगों को गुप्त नवरात्र में सफेद फूल जैसे कमल, सफेद गुड़फल, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि चढ़ाने चाहिए।
मिथुन राशि – इन्हें गुप्त नवरात्र में पीला कनेर, गुड़हल, गेंदा आदि चढ़ाने चाहिए।
कर्क राशि – गुप्त नवरात्र में इन्हें चमेली, सदाबहार, रातरानी आदि चढ़ाने चाहिए।
सिंह राशि – इन्हें गुप्त नवरात्र में कमल, गुलाब, कनेर, गुड़फल चढ़ाने चाहिए।
कन्या राशि – इस राशि के लोगों को गुप्त नवरात्र में सफेद फूल जैसे कमल, सफेद गुड़फल, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि चढ़ाने चाहिए।
तुला राशि – इन जातकों को गुप्त नवरात्र में सफेद कमल, सफेद गुड़फल, गेंदा, कनेर, हरसिंगार आदि चढ़ाने चाहिए।
वृश्चिक राशि – गुप्त नवरात्र में लाल फूल जैसे लाल गुलाब, गुड़हल, लाल गेंदा आदि चढ़ाने चाहिए।
धनु राशि – इन्हें गुप्त नवरात्र में कमल, कनेर, गुड़फल, गुलाब आदि चढ़ाने चाहिए।
मकर राशि – इन्हें गुप्त नवरात्र में कमल का फूल चढ़ाना चाहिए।
कुंभ राशि – गुप्त नवरात्र में इन्हें देवी माता को अपराजिता फूल अर्पित करना चाहिए।
मीन राशि – इन्हें गुप्त नवरात्र में कमल, कनेर, गुड़फल, गुलाब आदि चढ़ाने चाहिए।
Gupt navratri ke upay in hindi
गुप्त नवरात्र में शत्रु को मित्र बनाने के लिए कुछ खास उपाय – Shatru ko dost banane ke upay
- नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है। नवरात्रि में स्नानादि से निवृत होकर तिलक लगाएं और दीपक जलाकर कोई भी बीज मंत्र ‘हूं’ (Hum) अथवा ‘अं रां अं’ मंत्र की 21 माला जप करें एवं ‘श्री गुरुगीता’ का पाठ करें तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे।
इस गुप्त नवरात्र में आप कैसे कर सकते हैं अपने धन में वृद्धि – Dhan ke upay
- गुप्त नवरात्रि के दिनों में घर में सोना या चांदी की कोई शुभ सामग्री जैसे स्वास्तिक, ॐ, श्री, हाथी, कलश, दीया, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र, आचमनी, मुकुट, त्रिशूल आदि इनमें से कोई भी सामग्री खरीद कर घर ले आएं और माता के चरणों में रखरक प्रतिदिन इसकी पूजा करें।
- गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख दें। इस उपाय से आपके धन में निश्चित रूप से वृद्धि हो सकती है।
- नवरात्रि के दिन सियार सिंगी को चांद की डिब्बी में रखकर मां दुर्गा के सामने रख दें और पूजा करें। इसके साथ ही हर पुष्य नक्षत्र में सियार सिंगी पर सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको कर्ज़ से मुक्ति मिल सकती है और धन के मार्ग खुल सकते हैं।
- यदि आप अखंड ज्योत जलाने में असमर्थ हैं तो आपको गुप्त नवरात्रि के हर दिन सुबह – शाम 4 बजे घी का दीपक जलाना नहीं भूलना है।
- गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आपको माता रानी को ताज़े पान के पत्ते पर सुपारी तथा सिक्का रखकर समर्पित करना है।
- नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ की प्राप्ति होती है, मंत्र ध्यान से पढ़ें – “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह्”
इन गुप्त नवरात्रि में विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए किस प्रकार के उपाय करना चाहिए – vidyarthi ke liye upay
- प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें। इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें।
- जिन विद्यार्थियों को गुरुमंत्र प्राप्त हैं वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें, जिससे आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
Must Read: दुर्गा सहस्त्रनाम का रोज़ाना पाठ करने से होते हैं ये लाभ
Gupt navratri ke upay in hindi
माताओं – बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु गुप्त नवरात्रि उपाय – kasht dur krne ke upay
- जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज़्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन दीपक जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें, साथ इस मंत्र का जाप करें “अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले “
- शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, लेकिन नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें
- “ॐ ह्रीं गौरये नमः” इस मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें
- गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं
- इन गुप्त नवरात्रि के दिनों में देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा किसी भी दिन जाकर ज़रूर चढ़ाएं।
इसके अलावा भी गुप्त नवरात्र के दिनों में कुछ खास उपायों को किया जा सकता है जो कि निम्नलिखित हैं –
- यदि किसी जातक की कुंडली में विवाह से संबंधित कोई दिक्कत या अड़चन आ रही है तो वह माता दुर्गा के मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति के आगे दीपक जलाकर उन्हें नियमित रूप से हर रात फूलों की माला अर्पित करें। इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- गुप्त नवरात्रि में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में सोने-चांदी के सिक्के या गहने ज़रूर लाएं।
- अगर आप बिज़नेस में सफलता पाना चाहते हैं या फिर नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, साथ ही, 9 बताशे और उस पर दो लौंग रखें। फिर एक-एक करके मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- गुप्त नवरात्रि में देवी माता की कृपा प्राप्त करने के लिए कमलगट्टे की माला से दुर्गा बीज मंत्र का जप करें और नियमित हवन करें। ऐसा करने से देवी रानी के आशीर्वाद के साथ – साथ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा व खुशहाली बनी रहेगी।
- अन्य नवरात्रि की भांति ही गुप्त नवरात्रि में आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे देवी माता की असीम कृपा प्राप्त होती है। माता दुर्गा के पूजा के बाद कवच का पाठ भी अवश्य करना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि में मां भगवती के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है इसलिए इन गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के अलग-अलग दिन मां के मंत्रों का जप करें। ऐसा करने से आत्मा का शुद्धिकरण होता है साथ ही सारे दुख दूर हो जाते हैं।
- गुप्त नवरात्रि में दुर्गा माता को प्रसन्न करने लिए सात सुई को तोड़ लें और कुछ सरसों के दाने और काजल लें। इसके बाद इन सभी चीज़ों को काले कपड़े में लपेट कर एक तावीज़ बना लें और फिर उसको मां दुर्गा के आगे रखकर अपनी पूजा करें। पूजा के बाद आप उस तावीज़ को धारण कर लें। इस प्रकार के उपाय से नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी और सभी अटके कार्य पूरे होते जाएंगे।
Must Read: गुप्त नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, होगी दरिद्रता दूर
Must Read: यहां पढ़ें मां दुर्गा जी की आरती
Must Read: दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
Gupt navratri ke upay in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।