Hanuman Puja Vidhi in Hindi – इस विधि -विधान से करें संकट मोचन हनुमान जी की पूजा, होंगे लाभ
Hanuman Puja Vidhi in Hindi – हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, हनुमान जी की पूजा से सारे संकट और दुख दूर हो जाते हैं और भक्तों को किसी का भी भय नहीं रहता। हनुमान जी की पूजा का एक विशेष महत्व है। हनुमान जी का पूजन बेहद सरल है, लेकिन इनकी पूजा पूरे भक्ति-भाव से करनी ज़रूरी है। ऐसा माना जाता है कि पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने पर भक्तों को मनचाहा वरदान मिलता है। वैसे तो मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और इस दिन ही इनकी पूजा की जाती है। इसके साथ ही शनिवार को भी हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। तो चलिए आपको बताते हैं हनुमान पूजन की पूरी पूजा विधि।
Hanuman Puja Vidhi in hindi – हनुमान जी की पूजन विधि – hanumana ji ki pujana vidhi – hanuman ji ki puja vidhi in hindi
- हर मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। hanuman ji ki puja karne ki vidhi in hindi
- मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
- हनुमान भगवान की मूर्ति को गंगाजल से साफ करें।
- पूजा के लिए पूर्व दिशा की तरफ आसन लगाना चाहिए।
- बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित करें। hanuman ji ki pooja karne ki vidhi
- पूर्व दिशा की ओर मुंह करके लाल आसन पर बैठें।
- भगवान की प्रतिमा पर सिंदूर से टीका लगाएं और लाल फूल अर्पित करें।
- हनुमान जी की मूर्ति पर लाल चोला चढाएं। hanuman ji ki puja karne ki vidhi bataye
- अब दूर्वा, कुमकुम, फूल, सिंदूर, हार, चावल, गंध और अन्य साम्रगी उन्हें अर्पित करें।
- फल चढ़ाएं और धूप-दीप दिखाएं।
- अब हनुमान चालीसा पढ़ें या सुदंर कांड का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में बरकत होती है।
- केले के पत्ते या फिर पान के पत्ते के ऊपर प्रसाद चढ़ाएं। प्रसाद में आप भीगे हुए चने, चूरमा या गुड़ भी चढ़ा सकते हैं। प्रसाद के लिए ये शुभ माना गया है।
- दोनों हाथ जोड़कर हनुमान दी का ध्यान करें।
- अब सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान जी की आरती करें। hanuman ji ki pooja kaise kare in hindi
hanuman ji ki puja kaise karni chahiye – Hanuman Puja Vidhi in Hindi
Must read: भगवान हनुमान जी के प्रसिद्ध भजन, जो भक्तों में भरते हैं जोश
हनुमान जी की आरती – hanuman ji ki aarti – hanuman ji ki aarti in hindi lyrics, hanuman ji ki aarti hindi mein
Must read: प्रतिदिन करें हनुमान पंचरत्न स्तोत्र का पाठ, होगा कल्याण
हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
Must read: हनुमान जी के ये उपाय इस कठिन समय में कर सकते हैं आपका बचाव
Hanuman Puja Vidhi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।