विदेशों में बने इन हनुमान मंदिरों में झलकता है आस्था और विशवास का संगम
Hanuman Temples Outside India in Hindi – हनुमान भगवान की महिमा भारत में ही नहीं विदेशों में भी प्रचलित है| उन्हें संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है| यही वजह है कि इंडिया के अलावा विदेशों में भी कई ऐसे हनुमान जी के मंदिर हैं जिनकी महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| तो चलिए आज हम आपको विदेशों के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में बताते हैं जहाँ केवल दर्शन मात्र से ही दुःख दूर हो जाते हैं|
Hanuman Temples Outside India in Hindi | विदेशों में बने हनुमान मंदिर
हनुमान मंदिर, त्रिनिदाद (Trinidad’s Giant Hanuman)
- त्रिनिदाद को पूरी दुनिया के सबसे बेस्ट बीच और पार्टी स्पोर्ट में से एक माना जाता है|
- इस जगह भगवान हनुमान का सबसे बड़ा मंदिर मौजूद है। यहां लगी हनुमान मूर्ती 85 फीट ऊंची है।
- मूर्ती गुलाबी और संतरी कलर में रंगी हुई है|
Must read : 108 Names of Lord Hanuman with mantras
कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर, फ्रिस्को, टेक्सास (Karya Siddhi Hanuman Temple)
- फ्रिस्को(टेक्सस) में 34000 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला माराकाता कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर पूरे विश्व में फेमस है|
- यह यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसको बनाने में 48 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
- इसके आस पास और भी मंदिरों का निर्माण किया गया है| यहां सांस्कृतिक केंद्र और पुस्तकालय भी बना हुआ है|
Hanuman Temples Outside India in Hindi
श्री वीरा हनुमान मंदिर, कुआलालंपुर (Shree Veera Hanuman Mandir)
- मलेशिया के कुआलालंपुर में ब्रिकफील्ड पर बना हनुमान मंदिर बहुत प्रसिद्ध माना जाता है|
- इस मंदिर को मलेशियन आर्किटेक्चरल पैटर्न पर बनाया गया है| यहां भगवान की दो अलग-अलग मूर्तियां रखी हुई हैं|
- यहां भगवान की मूर्ती सफेद मार्बल की बनी हुई है जिसमें भगवान योगी की मुद्रा में विराजमान हैं|
Must read : Hanuman mantra for protection from diseases: Chant these mantras regularly to stay protected
संकट मोचन हनुमान मंदिर , अमेरिका (Sankat Mochan Hanuman Temple of North America)
- अगर आप अमेरिका की ट्रिप पर हैं और किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो यहां संकट मोचन हनुमान मंदिर जा सकते हैं|
- पहाड़ियों पर बना यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है और यहां के सबसे बेहतरीन और सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है|
- यह संकट मोचन हनुमान मंदिर माउंट मडोना सेंटर पर मौजूद है।
- यहां पर अक्सर लोग योगा और मेडिटेशन के लिए आते हैं|
Hanuman Temples Outside India in Hindi
पंचमुखी हनुमान मंदिर, कराची (Panchmukhi Hanuman Temple)
- कराची में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर 1500 साल पुराना है|
- यहां मौजूद भगवान की प्रतिमा लगभग हजारों साल पुरानी है।
- यहां आपको हनुमान के कई रूप देखने को मिलेंगे|
- यहां नरसिम्हा, आदिवारागा,गरुड़ अवतार देखने को मिलेंगे|
- यहां से जुड़ी कहानियों का कहना है कि इस जगह मौजूद प्रतिमा किसी इंसान ने नहीं बनाई बल्कि प्राकृतिक रुप से बनी है।
Must read: Hanuman Chalisa in English: Get rid of all your problem by chanting Hanuman Chalisa
Must read: Hanuman mantra for good health in Hindi – कोरोना जैसे जटिल रोगों से मुक्ति दिलाता है ये हनुमान मंत्र
Read more articles: Hanuman Temples Outside India in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।