Happy Dahi Handi Wishes in Hindi – दही हांडी के अवसर पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi – Dahi Handi Quotes in Hindi, Dahi Handi Status in Hindi – पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इस तिथि को भक्तजन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के बाद अगले दिन दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसे कान्हा की बाल लीलाओं का उत्सव माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी का जश्न मनाने के लिए बड़े ही धूमधाम से दही हांडी का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों और युवाओं की टोली गोविंदा बनकर दही हांडी का उत्सव मनाते हैं। यह भगवान कृष्ण के बचपन के माखन चोरी के उस प्रसंग को दर्शाता है, जब वे दोस्तों के साथ मिलकर गोपियों के घर से मक्खन और दही चुरा लेते थे। तभी से दही हांडी की परंपरा निभाई जा रही है। मान्यता है कि जिसके घर में भी माखन चोरी के लिए मटकी फोड़ी उसका जीवन खुशियों और सुख से भर गया। उसका संपूर्ण जीवन सुखमय हो गया और उस घर में कभी सुख शांति की कमी नहीं आई। इसी मान्यता के कारण दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर अपनों को भेजे शुभकामना संदेश।
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi – Dahi Handi Quotes in Hindi, Dahi Handi Status in Hindi
देखो फिर जन्माष्टमी आई है,
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई,
कान्हा की लीला है सबसे प्यारी,
वो दें तुम्हें दुनिया भर की खुशियां सारी।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
दही की हांडी, बारिश की फुहार,
माखन चुराने आए नंदलाल,
मुबारक हो आप सबको,
दही हांडी का ये त्योहार।
दही हांडी की शुभकामनाएं…!
माखन चोर नंदकिशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं…
सब मिलके दही हांडी मनाएं।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
नटखट-नटखट माखन चोर, खींचे सबको अपनी ओर,
गलियों में अब मच गया शोर, बांसुरी बजाए नंदकिशोर,
यशोदा मैया का दुलारा, गोकुल का यह कृष्ण प्यारा,
उनके जन्म की खुशी मनाओ, झूम-झूम कर नाचो-गाओ…
दही हांडी की शुभकामनाएं!
राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद, गोपियों का रास,
इन्ही से मिलकर बनता है,
दही हांडी का दिन खास…
दही हांडी की शुभकामनाएं!
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi
कन्हैया हमारे दुलारे, वही सबसे प्यारे,
माखन के लिए झगड़ जाएं,
गोपियां देखकर आकर्षित हो जाएं,
फिर भी वो हैं सबके रखवाले।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
माखन खावे, शोर मचावे,
गोपियों के संग रास रचावे,
मुरली बजा के मन हर्षावे,
ऐसे हैं नटखट नंद गोपाल…
दही हांडी की शुभकामनाएं!
वो मोर मुकुट, वो नन्द लाला,
वो मुरली मनोहर, वो बंसी वाला,
वो माखन चोर, वो ब्रज लाला,
वो नटखट कान्हा है, सबका दुलारा।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उनके जन्मोत्सव की,
जिन्होंने दुनिया को प्रेम सिखाया।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
श्रीकृष्ण की शक्ति और उनकी भक्ति,
लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार..
मुरली मनोहर कान्हा की कृपा से,
आपको हर कदम पर मिले सफलता अपार
दही हांडी की शुभकामनाएं!
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi
प्रेम से कृष्ण का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी..
कृष्ण की आराधना में लीन हो जाओ,
उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
धरती को जिसने स्वर्ग बनाया,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
मैया यशोदा का लाल,
गोकुल का वो है ग्वाल,
जिनके जन्म से हुआ गोकुल और बृज निहाल,
कन्हैया रखे आप सबको खुशहाल।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
हर शाम सुहानी नहीं होती,
हर प्यार के पीछे कहानी नहीं होती,
कुछ तो असर होता हैं दो आत्माओं के मेल का,
वरना गोरी राधा, सांवले श्याम की दीवानी नहीं होती।
बोलो बांके बिहारी लाल की जय।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
पलकें झुके और नमन हो जाए,
मस्तक झुके, और वंदन हो जाए,
ऐसी नज़र, कंहाँ से लाऊं, मेरे कन्हा,
कि याद करूँ आपको और आपके दर्शन हो जाएं।
दही हांडी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi
बाल रूप है सब को भाता माखन चोर वो कहलाया है,
आला आला गोविंदा आला बाल ग्वालों ने शोर मचाया है,
झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है।
दही हांडी की शुभकामनाएं!
माखन चुराकर खाया जिसने, बंसी बजाकर नचाया जिसने,
प्रेम का रास्ता दिखाया जिसने, उसके जन्मदिन की खुशी मनाओ।
दही हांडी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Must Read:Dahi Handi Whatsapp Status Video Download
Must Read:Dahi handi 2022 date and time in hindi
Must Read – कृष्ण जन्माष्टमी Messages, Sms,स्टेटस
Must Read – कौन-कौन सी मिठाइयां भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है
Must Read- जानिए भगवान कृष्ण से जुड़े कुछ दिलचस्प रहस्यों के बारे में
Happy Dahi Handi Wishes Quotes in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।