Happy Gita Jayanti 2022: गीता जयंती पर पढ़िए भगवद्गीता श्लोक, महत्व और कोट्स
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi – मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 3 दिसंबर 2022 को गीता जयंती मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में गीता का महत्व बहुत अधिक है। तो आइए जानते हैं गीता जयंती क्यों मनाई जाती है और भगवद्गीता श्लोक, महत्व और कोट्स।
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi – गीता जयंती पूजा विधि, महत्व, श्लोक
कब और क्यों मनाई जाती है गीता जयंती? Gita jayanti kab aur kyu manayi jati h
इस साल 3 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था इसलिए हर साल इस तिथि को गीता जयंती के रुप में मनाया जाता है। इस दिन को भगवद्गीता के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज़्यादा पढ़ी जा रही है।
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi
गीता जयंती पर किसकी पूजा होती है? – Gita jayanti par kiski puja hoti hai – gita jayanti puja vidhi
गीता जयंती के पर्व पर भगवद्गीता, श्रीकृष्ण भगवान और वेद व्यास जी की पूजा की जाती है। गीता का पाठ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अन्य सभी ग्रंथों को इंसानों ने लिखा है, लेकिन गीता का जन्म स्वयं श्री कृष्ण के मुंह से हुआ है। इसमें अध्यात्म, कर्म, धर्म, ब्रह्म, जीव सभी विषयों पर चर्चा की गई है। गीता की शिक्षाएं मानवता को सत्य की राह दिखाती आ रही हैं।
Must Read: Download Gita Jayanti quotes images wishes poster
गीता के श्लोक – gita shlok in hindi – bhagwat geeta shlok in hindi pdf
श्रीमद्भगवद्गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर व्यक्ति के सामने आती है। यहां पढ़िए गीता के कुछ श्लोक
श्लोक
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।
हिंदी में अर्थ- श्रीकृष्ण भगवान अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन, कर्म करना तेरा एक मात्र अधिकार है। उसके फल के बारे में तू मत सोच। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना परमात्मा पर छोड़ दो।
Must Read: Jai Shree Ram Name Status Images in Hindi
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi
श्लोक- bhagwat gita shlok in hindi pdf
योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।
सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।
हिंदी में अर्थ- भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा।
श्लोक
नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।
न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।
हिंदी में अर्थ- हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा इसलिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।
Must Read: Gita Jayanti quotes images and Interesting facts about Bhagavad Gita
गीता जयंती कोट्स – happy gita jayanti wishes quotes images in hindi
आप सभी को ‘गीता जयंती’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथ श्रीमद् भगवद् गीता के जन्म दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
गीता जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
जिसने गीता के ज्ञान को अर्जित कर लिया,
समझो उसने सारे संसार को पार लगा लिया।
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
Must Read:All Characters from the Epic of Mahabharata
सूना है जीवन गीता के बिन,
अपनाओ इसके नियम प्रतिदिन
हम देते हैं आपको शुभकामना,
आज है गीता जयंती का दिन।
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi
तुम अपने आपको भगवान को अर्पित करो,
यही सबसे उत्तम सहारा है
जो इसके सहारे को जानता है वह भय, चिन्ता, शोक से सर्वदा मुक्त रहता है।
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
बनकर कृष्ण किसी अर्जुन को हिम्मत देना,
ज़िंदगी मिली है तो,
इसे भगवद्गीता के अनुसार जीना।
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi
रखो अपने पुरुषार्थ पर यकीन,
अपनाओं गीता का ज्ञान प्रतिदिन
पार होगी तुम्हारी हर बाधा,
बोलो जय कृष्ण, जय राधा।
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
Must Read:Interesting facts about Bhagavad Gita
happy gita jayanti wishes quotes images in hindi,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।