Haryana Vidhan Sabha Election Date 2019 in Hindi: हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव
Haryana Vidhan Sabha Election Date 2019 – हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में चुनाव नोटिफिकेशन 27 सितंबर को जारी होगा। हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान होने है। चलिए जानते हैं चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी।
हरियाणा विधासभा चुनाव 2019 तारीख- haryana vidhan sabha election date 2019
- चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है, इसके बाद नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 Result Date
- 27 सिंतबर को अधिसूचना जारी होगी और 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी होंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही हरियाणा में आचार सहिंता लागू कर दी गई।
- इस बार हरियाणा चुनाव के दौरान 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान होगा।
- हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म जाएगा। इस बार हरियाणा में तकरीबन 1.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
Haryana Vidhan Sabha Election Date 2019 Schedule
- चुनाव के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को 28 लाख रुपये खर्च करने का आदेश दिया गया है। इस खर्च का उन्हें पूरा हिसाब देने होगा। इसके साथ ही चुनावी खर्च पर नज़र रखने के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।
- उम्मीदवारों को अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी। रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देने पर पर्चा रद्द कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को हथियार जमा कराने होंगे। चुनावो के दौरान सोशल मीडिया पर भी चुनाव आयोग की पैनी नज़र रहेगी।
Must read- ये हैं हरियाणा सरकार के मंत्री और उनके विभाग
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014
- पिछली बार 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए थे। 15 अक्टूबर 2014 को वोट डाले गए थे। इस दौरान हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी ने 90 सीटों पर अपने- अपने उम्मीदवार उतारे थे।
- बसपा ने 87 सीट, इनेलो ने 88 सीट, एचजेसी ने 65 सीट आदि समेत 297 पंजीकृत राजनीतिक दलों के 603 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
Haryana Vidhan Sabha Election Date 2019
- इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाज़ी मारी थी। 47 सीटें हासिल करके भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
- अब 2019 के विधानसभा चुनाव में देखना होगा कि इस बार कौन सी पार्टी बाज़ी मारती है और अपना परचम लहराती है।
Must read- जानिए गुजरात सरकार के मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में
haryana vidhan sabha chunav 2019 date
Must read- यहां देखें भारत के राज्यों के वर्तमान मंत्री और उनके विभागों की पूरी लिस्ट
Read more stories like Haryana vidhan sabha election date 2019 in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।