Aam khane ke fayde in hindi – Mango benefits in hindi – aam ka juice peene ke fayde in hindi – आम खाने की जब बात आती है तो मुंह में पानी आना लाज़मी है। आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी उम्र के लोग आम बड़े चाव से खाते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मनुष्य के शरीर के लिए ज़रूरी सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 9, कॉपर, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको आम खाने से होने वाले गजब के फायदों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं….
Aam khane ke fayde in hindi – aam ka juice peene ke fayde in hindi
आम खाने के फायदे – Mango benefits in hindi
आँखों के लिए फायदेमंद
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। ये पोषक तत्व आंखों की पुतली से जुड़ी परेशानी को ख़त्म करने और आँखों का ख्याल रखने में बेहद फायदेमंद हैं। गर्मियों में रोज़ाना आम के सेवन से आँखों से जुड़ी तमाम बीमारियों को कंट्रोल करने में मद्द मिल सकती है। मोतियाबिंद के रोगियों के लिए आम बेहद गुणकारी है।
हीट स्ट्रोक से करे बचाव
गर्मियों में अक्सर तेज़ धूप के कारण लोगों को लू लग जाती है। यदि किसी व्यक्ति को लू या हीट स्ट्रोक हो जाये तो उसे आम का सेवन या फिर आम का जूस ज़रूर पीना चाहिए। आम में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में सोडियम का लेवल पर्याप्त बना रहता है जिससे हीट स्ट्रोक होने का खतरा कम हो सकता है।
aam khane ke fayde in hindi – aam ka juice peene ke fayde in hindi
त्वचा बनाये चमकदार
आम त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों को कम करने में आम बहुत सहायक है। रोज़ाना आम खाने से या जूस पीने से त्वचा में कसाव आता है। चेहरे के कील मुहांसे दूर होते हैं जिससे त्वचा में नई जान आती है।
Must read: शरीर के सभी अंगों के लिए लाभकारी है ‘मशरूम’, जानिए इसके फायदे….
इम्यूनिटी बढ़ाये
गर्मियों में नियमित रूप से दिन में एक या दो आम खाने से और इसका जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहता है।
aam khane ke fayde in hindi – aam ka juice peene ke fayde in hindi
बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से रक्त की धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा रहता है जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। आम में मौजूद पोषक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते जिससे ह्रदय एकदम स्वस्थ रहता है। आम के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा (LDL) घटती है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा टल जाता है।
aam khane ke fayde in hindi
कैंसर का करे खात्मा
कई शोधों से पता चला है कि आम में कैंसर रोधी गुण होते हैं। आम में कैंसर रोधी यौगिक पाए जाते हैं। आम में पाए जाने वाले गजब के एंटीऑक्सीडेंट्स प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पेट के कैंसर, लंग्स कैंसर और ब्लड कैंसर का खतरा काफी हद तक कम करते हैं।
Must read: महामारी में लहसुन की चाय पीने के हैं जबरदस्त फायदे !
बालों को झड़ने से रोके
बालों के लिए आम का सेवन बेहद फायदेमंद है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, सेलेनियम व कॉपर जैसे मिनरल पाए जाते हैं जो कि बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं। आम खाने से बाल मज़बूत होते हैं, चमक बढ़ती है और रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है और बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलती है।
Must read: गुणों की खान है लौकी, गर्मियों में ज़रूर करें इसका सेवन !
Aam khane ke fayde in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।