Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye – Brain boosting foods for children in Hindi – Bachon ka dimag tej karne wale food – बच्चों का शारीरिक विकास जितना आवश्यक है उतना ही जरूरी है मानसिक विकास। तेज दिमाग होगा तब ही बच्चा भविष्य में सही निर्णय ले पायेगा और सही दिशा में अपने करियर को आगे लेकर जायेगा। किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों के दिमाग का विकास होना अति आवश्यक है लेकिन ये तभी हो सकता है जब उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर खाना मिले। कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जिनके सेवन से दिमाग को भरपूर पोषण मिलता है और दिमाग की कोशिकाएं मजबूत हैं। आज हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताएँगे जिनके सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता है। तो चलिए जानते हैं…
Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye – brain boosting foods for children in hindi
दलिया
दलिया मुख्य रूप से गेहूं, चावल, बाजरा, मकई व जई आदि के मिश्रण से बनता है। यह कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसमें विटामिन, मिनरल व आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि तत्व पाए जाते हैं। दलिया को एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है। बच्चों को यदि रोजाना सुबह नाश्ते में दलीय दिया जाये तो बच्चा शारीरिक रूप से मजबूत तो बनता ही है बल्कि उसका दिमाग आश्चर्यजनक रूप से तेज और मजबूत होता है।
Must Read:शरीर के सभी अंगों के लिए लाभकारी है ‘मशरूम’, जानिए इसके फायदे….
अंडा
‘संडे हो मंडे रोज खाओ अंडे’ ये बात बिलकुल सच है क्योंकि अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन ई बच्चों के तेज दिमाग में बहुत सहायक हैं। अंडे के नियमित सेवन से बच्चे के दिमाग की कोशिकाओं को भरपूर पोषण मिलता है और सोचने की क्षमता बढ़ती है। बच्चे के शारीरिक विकास के लिए भी अंडा बहुत जरूरी है।
Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye – brain boosting foods for children in hindi
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही पौष्टिक भी होती है। इसमें पाए जाने वाले गजब के एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स दिमागी विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं।स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता है और लम्बे समय तक किसी बात को याद रखने की क्षमता बढ़ती है।
Must Read:इन आसान उपायों से बढ़ाएं अपनी कंसंट्रेशन पावर
बादाम
दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए बादाम एक रामबाण है। बादाम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, वसा, फास्फोरस, लौह तथा कैल्शियम तत्व होते हैं जो हमारे शरीर तथा मस्तिष्क, दोनों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना बच्चों को दूध के साथ बादाम संतुलित मात्रा में खिलाने से बच्चों का दिमाग बेहद तेज हो जाता है और शरीर भी मजबूत होता है।
Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye – brain boosting foods for children in hindi
दूध, दही और पनीर
दूध, दही और पनीर में प्रोटीन और बी विटामिन सबसे अधिक होते हैं, जो मस्तिष्क के ऊतकों, न्यूरोट्रांसमीटर और एंजाइमों के विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं, जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मजबूत और स्वस्थ दांतों और हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक है।
बीन्स
बीन्स बच्चों के लिए प्रोटीन और विटामिन और मिनरल्स का एक बड़ा स्रोत हैं। किडनी और पिंटो बीन्स में किसी भी अन्य सेम की तुलना में ओमेगा 3 अधिक मात्रा में मौजूद होता है। बच्चों की डाइट में बीन्स जरूर शामिल करें ताकि उन्हें दिमागी ताकत मिले और शारीरिक विकास भी हो।
Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye – brain boosting foods for children in hindi
अखरोट
अखरोट को कुदरत ने बनाया ही दिमाग के लिए है। इसकी सरंचना भी दिमाग की संरचना से मिलती जुलती है। दिमाग के विकास के लिए अखरोट से बढ़कर कुछ नहीं है। अखरोट में विटामिन ई और बी 2 (रिबोफ्लाविन, एंटीऑक्सिडेंट) और प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, ताबां और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे ना केवल दिमाग तेज होता है बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए बच्चों को अखरोट जरूर खिलाएं।
ओट्स
ओट्स में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनसे शरीर को तो पोषण मिलता ही है बल्कि दिमाग भी मजबूत बनता है। इसके अलावा बच्चों को ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। डॉक्टर भी बच्चों की डाइट में ओट्स को शामिल करने की सलाह देते हैं।
Must Read:आम के साथ इन चीज़ों को खाने से हो सकते हैं कई रोग दूर
Bacchon ka dimag tej karne ke liye kya khilaye, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें