Coconut oil for stretch marks in hindi – nariyal tel se stretch marks ko kaise dur kare -stretch marks ko kam karne ke upay – स्ट्रेच मार्क्स के निशान त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसे सामान्य तौर पर महिलाओं में अधिक देखा जाता है। अधिकतर गर्भावस्था के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी से गुज़रना पड़ता है। इसके अतिरिक्त किशोरावस्था में भी स्ट्रेच मार्क्स की शिकायत अधिक रहती है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए काफी लोग बाज़ार में मिलने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही ज़्यादातर लोग घरेलू उपाय भी करते हैं लेकिन इसके बावजूद अपने पुराने स्ट्रेच मार्क को पूरी तरह से मिटाने में नाकामयाब रहते हैं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपके लिए एक ऐसा अचूक उपाय लेकर आए हैं, जिससे पुराने से पुराने स्ट्रेच मार्क्स को मिटाया या कम किया जा सकता है।
Coconut oil for stretch marks in hindi – stretch marks kam karne ke gharelu nuskhe
स्ट्रेच मार्क क्यों होते हैं? stretch marks kyu hote hai
त्वचा पर जहां भी किसी प्रकार का खिंचाव होता है, वहां स्ट्रेच मार्क्स ( खिंचाव के निशान) पड़ जाते हैं. जिन्हें फिर बाद में मिटाना मुश्किल हो जाता है। ये स्ट्रेच मार्क्स अधिक फैट वाली जगहों जैसे पेट, स्तन, बाजू, जांघे, कधों पर बनते हैं। इसके अलावा कसरत करने वाले लोगों के कंधों तथा पीठ पर भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स बच्चे होने के बाद महिलाओं के पेट व स्तन पर देखे जाते हैं। इसके अतिरिक्त किशोरावस्था के समय में या अधिक वज़न बढ़ जाने पर भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने लगते हैं। त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने का कारण कुशिंग सिंड्रोम तथा मार्फिन सिंड्रोम होते हैं, साथ ही कॉर्टिकोस्टेरोड के गलत समय तथा इलाज से भी स्ट्रेच मार्क्स की दिक्कत हो सकती है।
Coconut oil for stretch marks in hindi
नारियल तेल से करें स्ट्रेच मार्क्स को दूर – nariyal tel se stretch marks kaise dur kare
एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि नारियल का तेल (कोकोनट ऑयल) स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी लाभकारी होता है। शोध के मुताबिक यह बताया गया है कि नारियल तेल से नियमित मसाज करने पर स्ट्रेच मार्क्स से बचा जा सकता है। कोकोनट ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करने में मद्द करता है। यदि आप अपने स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको नारियल तेल के उपयोग के विषय में उचित तथा पूरी जानकारी लेनी होगी। नीचे आपको क्रमबद्ध तरीके से नारियल तेल को अलग-अलग सामग्री के साथ उपयोग करने के बारें में बताया गया है –
Must read: पाचन से लेकर गठिया की परेशानी तक में फायदेमंद है अदरक का तेल
Coconut oil for stretch marks in hindi – stretch marks removal
नारियल तेल की मालिश
सामग्री – एक चम्मच नारियल तेल
उपयोग – सर्वप्रथम नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें, इसके पश्चात् इस तेल से पांच मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करें। रात भर के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया को रोज़ाना रात में करें।
लाभ – एक शोध के मुताबिक नारियल तेल में विटामिन ई उच्च मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने में मद्द कर सकता है जिसके चलते नारियल तेल के नियमित प्रयोग से स्ट्रेच मार्क्स में कमी आ सकती है।
Coconut oil for stretch marks in hindi – stretch marks kam karne ke gharelu nuskhe
नारियल तेल व विटामिन ई
सामग्री – एक चम्मच नारियल तेल, एक विटामिन ई कैप्सूल
उपयोग – सबसे पहले विटामिन ई के कैप्सूल को नारियल तेल में पूरी तरह निचोड़ लें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इस तैयार मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें। इस प्रकार रोज़ाना यही प्रक्रिया दोहराएं।
लाभ – नारियल तेल में विटामिन ई होता है, जिसकी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में विशेष भूमिका होती है। ऐसे में नारियल तेल व विटामिन ई के मिश्रण का असर प्रभावित क्षेत्र पर अधिक तेज़ी से हो सकता है।
Must read: त्वचा पर हैं जले के निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
stretch marks kam karne ke gharelu nuskhe
नारियल तेल व कपूर का तेल
सामग्री – एक चम्मच नारियल तेल, दो बूंद कपूर का तेल
उपयोग – सबसे पहले आप इन दोनों तेलों को अच्छे से मिला लें। फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाते हुए पांच मिनट तक मसाज करें। बाद में इसे धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। आप यह उपाय हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
लाभ – एक शोध के मुताबिक कपूर में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो डेड स्किन को रिपेयर करने में फायदेमंद हो सकते हैं। इस प्रकार नारियल तेल के साथ कपूर मिलाने पर आसानी से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का किया जा सकता है।
Coconut oil for stretch marks in hindi
नारियल तेल व नींबू का रस
सामग्री – एक चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच नींबू का रस
उपयोग – सबसे पहले आप एक चम्मच नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर रख लीजिए। फिर इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। इसका उपयोग आप हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
लाभ – नारियल का तेल स्वयं गुणों की खान है, इसके साथ आधा चम्मच नींबू का रस जिसे स्किन के कालेपन को मिटाने में विशेष माना जाता है। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर रोज़ाना लगाएं। इसके ज़रिए भी आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने शुरू हो जाएंगे।
Coconut oil for stretch marks in hindi
नारियल तेल व हल्दी
सामग्री – एक चम्मच नारियल तेल व हल्दी
उपयोग – एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिक्स करें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाकर 1 घंटे तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप सामान्य पानी से धोकर उसपर मॉइश्चराइजर लगा लें।
लाभ – हल्दी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है। हल्दी कोलेजन को विकसित करने तथा अन्य त्वचा सम्बन्धी रोगों में सहायता करती है। ऐसे में नारियल तेल के साथ हल्दी का पेस्ट बनाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से, निशान जल्द ही हल्के होने शुरू हो सकते हैं।
इसके अलावा आप नारियल तेल के साथ सेब का सिरका, बादाम का तेल, एलोवेरा व कैस्टर ऑयल मिलाकर भी स्ट्रेच मार्क्स पर प्रयोग कर सकते हैं।
Must read: अपने हाथों की ऐसे करें देखभाल, हाथ बनेंगे खूबसूरत
Coconut oil for stretch marks in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.