क्या है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट और क्या हैं इसके लक्षण ?

Delta plus variant symptoms in hindi

Delta plus variant symptoms in hindiसम्पूर्ण विश्व साल 2019 के आखिर से कोरोना वायरस नामक गंभीर वायरस को झेल रहा है, जिससे अब तक लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। कई देश ऐसे भी हैं, जहां तीसरी लहर के रूप में डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया है जो भारत में भी अपने कदम आगे बढ़ा चुका है, जिसके कारण लोगों में एक बार फिर दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना वायरस के आतंक से लोग अभी तक उभर नहीं पाए हैं, ऐसे में कोरोना का यह नया डेल्टा प्लस वेरिएंट भारत समेत विश्व के अनेक देशों की मुश्किलों को और अधिक बढ़ाने के संकेत दे रहा है। तो चलिए जानते हैं, क्या है कोरोना का नया डेल्टा प्लस वेरियंट और इसके लक्षण।

Delta plus variant symptoms in hindi

Delta plus variant symptoms in hindi –  डेल्टा प्लस वेरिएंट के लक्षण –  Delta plus variant kya hai 

क्या है कोरोना का डेल्टा पल्स वेरिएंट? – Delta plus variant kya hai – Delta plus variant symptoms in hindi
कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट कोरोना के रूपों में होने वाले बदलाव के कारण पैदा हुआ है। कोरोना वायरस का मुख्य हिस्सा स्पाइक प्रोटीन वायरस को इंसान के शरीर में प्रवेश करने में अहम भूमिका निभाता है। इस वायरस का दूसरा नाम B.1.617.2 रखा गया है। कहा जाता है कि यह सबसे पहले भारत में सामने आया था, इसके बाद धीरे – धीरे अब अन्य देशों में भी इस वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट अन्य वायरस संक्रमणों के मुताबिक 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है, जिस कारण यह वायरस तेज़ी से शरीर में प्रवेश करता है। यह वायरस व्यक्ति के फेफड़ों पर अत्यंत मजबूती से पकड़ बना लेता है व व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। इससे लोगों में डर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि सर्वप्रथम यह वायरस यूरोप में पहचाना गया था। भारत में इस वायरस से संबंधित संक्रमित व्यक्तियों के कई केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश व पंजाब राज्यों में दर्ज किए जा चुके हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्नअर्थात सोचनीय घोषित कर दिया गया है। विशेषज्ञों व सरकार के लिए फिलहाल यह वायरस एक चिंताजनक विषय बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में पाया जाने वाला वायरस का यह रूप अब तक का सबसे भयंकर संक्रमण है, एवम् अब यह वायरस कम से कम 85 देशों को अपनी चपेट में ले रहा है।

Must read : जानिए क्या है ब्लैक फंगस और इसके लक्षण !

डेल्टा पल्स वेरिएंट के लक्षण  –Delta plus variant symptoms in hindi

  •  संक्रमित व्यक्ति में बुखार, खांसी व जुकाम की समस्या देखने को मिल रही है।
  • इस वायरस का असर फेफड़ों पर प्रभावी रूप से होता है, इसलिए संक्रमित मरीजों में थकान, सांस फूलना, सांस लेने में दिक्कत जैसे परेशानियां भी देखने को मिल रही हैं।
  • गले में खराश, गंध का एहसास ना हो पाना, सिरदर्द की समस्या।
  • प्रतिरोधक क्षमता कम होना, दस्त की समस्या शुरू होना।
  • त्वचा पर चकत्ते व पैरों में दिक्कत के भी लक्षण सामने आ रहे हैं।
  • डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण में डेल्टा वेरिएंट के साथ – साथ इसके सहायक वायरस बीटा वायरस के भी लक्षण सम्मिलित हैं।

Must read : स्टेरॉयड क्या है? कोरोना मरीजों के इलाज के लिए क्यों है ज़रूरी

इस वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए फिलहाल इन उपायों का प्रयोग किया का सकता है – Delta plus variant symptoms in hindi

  • डबल मास्क का प्रयोग करें।
  • सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
  • सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
  • किसी भी वस्तु को प्रयोग करने से पूर्व उसे डिसंइफेक्ट करें।
  • कोरोना वायरस का टीकाकरण लगवाना भी इसके बचाव का एक तरीका हो सकता है इसलिए भारत सरकार का यही प्रयास है कि देश की जनता को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाए। ताकि कोरोना के अन्य गंभीर खतरे से देश के नागरिकों को बचाया जा सके।

Must read : नकली घी खाने से होते हैं घातक रोग, जानें कौन – कौन से रोग हो सकते हैं

Must read : ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना पीड़ितों के लिए रामबाण है ‘प्रोनिंग सेल्फ केयर’!

Delta plus variant symptoms in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।