Dragon fruit ke fayde – ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। दिखने में ये बाकी फलों से थोड़ा सा अलग लगता है। ड्रैगन फ्रूट आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ कुछ शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगार माना जाता है। तो चलिए आपको ड्रैगन फ्रूट के फायदे बताते हैं।
Dragon fruit ke fayde – ड्रैगन फ्रूट क्या है और इसके फायदे
ड्रैगन फ्रूट क्या है? – What is Dragon Fruit in Hindi?
हिलोकेरेस अंडटस ड्रैगन फ्रूट का वैज्ञानिक नाम है। दक्षिण अमेरिका में यह पाया जाता है। ड्रैगन फ्रूट दो प्रकार का होता है एक सफेद यानी व्हाइट गूदे वाला और दूसरा लाल रंग के गूदे वाला। इसका सेवन आप सलाद में कर सकते हैं।
ड्रैगन फ्रूट के फायदे – Dragon fruit ke fayde
डायबिटीज में फायदेमंद – Dragon fruit se kya fayda hota hai
- आजकल हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज की परेशानी से ग्रसित है। यह एक ऐसा रोग है जिसमें रोगी को अपनी डाइट पर खास ध्य़ान रखना होता है।
- जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है वो अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ बेटासानिन, फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर पाया जाता है जो डायबिटीज नियंत्रित रखने में मद्दगार माना जाता है।
दिल से जुड़ी परेशानियों के लिए – Dragon fruit se kya fayda hota hai
- ड्रैगन फ्रूट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी परेशानियों में कारगर माने जाते हैं।
- यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से रोकने में भी कारगर होता है। इसका नियमित सेवन आपको कुछ हद तक हार्ट ब्लॉकेज से बचा सकता है।
Must read: Sarso ke Beej ke Fayde – सरसों के बीज में छिपे हैं कई औषधीय गुण
कोलेस्ट्रॉल के लिए – Dragon fruit se kya fayda hota hai
- जो लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं वो लोग अपने भोजन में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
Must read: पोषक तत्वों से भरपूर है सोयाबीन, जानें इसके फायदे और नुकसान
पेट की परेशानियों के लिए कारगर – Dragon fruit se kya fayda hota hai
- यह कब्ज़, गैस्टिक और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी के लिए भी कारगर माना जाता है।
- इसमें ओलिगोसैकैराइड पाया जाता है जो पेट और आंत के अच्छे माइक्रोबायोटा को बढ़ावा देने का काम करता है।
- नियमित सेवन से यह पाचन तंत्र को मज़बूत बना सकता है।
बुढ़ापा आने से रोकता है – Dragon fruit se kya fayda hota hai
- ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो स्किन पर रिंकल्स, झुर्रियां और स्किन लटकने से रोकने में मद्द करता है।
- आप चाहें तो ड्रैगन फ्रूट में शहद मिलाकर फेस मास्क बना कर लगा सकते हैं।
- नियमित इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग हो सकती है।
Must read: जानिए हल्दी दूध के फायदे और नुकसान
Read more stories like: Dragon fruit ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.