Dry lips ke gharelu upay – जो आपके ड्राई लिप्स की समस्या को दूर करने में होंगे सहायक| गुलाबी, मुलायम और सॉफ्ट होंठ किसी भी व्यक्ति के चेहरे की खूबसूरती के लिए काफी मायने रखते हैं। लेकिन कई बार बदलते मौसम के कारण होठों की देखभाल ठीक तरह से न होने पर होंठ सूखने या फटने लगते हैं। हमारे होठों के सूखने के बहुत से कारण हैं| कुछ कारण तो प्राकृतिक हैं, अर्थात् मौसम के बदलाव पर निर्भर करते हैं। कभी–कभी हमारी लापरवाही के कारण भी हमारे होंठ फटने लगते हैं।
Dry lips ke gharelu upay – Dry lips reasons
आइये जानते हैं होंठ सूखने और फटने के कारण
- शरीर में विटामिन C या B 12 की कमी के कारण।
- धूम्रपान करने के कारण।
- शरीर में पानी की कमी होने के कारण।
- सोरायसिस (एक प्रकार की त्वचा सम्बन्धी समस्या) के कारण
- धूप में ज्यादा देर तक रहने के कारण।
- होठों की सूखी परत छीलने के कारण।
- प्रदूषण के कारण।
- दवाइयों के रिएक्शन के कारण।
- लगातार गर्म और वशिष्ठ हवाओं के संपर्क में आने पर तथा मौसम में परिवर्तन होने पर।
- एक होंठ को दूसरे होंठ से काटने या चबाने के कारण।
Must read : मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
होंठ फटने के लक्षण – Dry lips ke gharelu upay – dry lips symptoms
यदि हम होंठ सूखने व फटने से पूर्व उसके लक्षणों की पहचान कर पाएं, तब भी होठों को सूखने व फटने से बचाया जा सकता है। होंठ फटने के लक्षण आम ही होते हैं, जिन्हें आसानी से समझा जा सकता है।
- होठों पर घाव हो जाना।
- बार- बार होठों पर परत व सूखी पपड़ी बनना।
- होठों पर सूजन आना।
- 4.होंठ की त्वचा पर घाव का एहसास होना।
- होंठ भींचने पर खून निकलना।
Must read : बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Dry lips ke gharelu upay – Dry lips home remedies
आइए जानते हैं सूखे होठों के बचाव लिए कुछ घरेलू नुस्खे
- होठों पर नारियल तथा जैतून के तेल के मिश्रण को लगाकर मुलायम बनाया जा सकता है।
- होठों पर शहद की परत लगाकर उसके ऊपर वैसलीन लगायें। ऐसा करने से फटे होठों की समस्या दूर हो जाती है।
- गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन E पाया जाता है। दूध में भिगोकर इसका मिक्सचर लगाने से होंठो को गुलाबी और मुलायम किया जा सकता है।
- एलोवेरा के पत्ते का जेल होठों पर लगाने से इनमें नमी बनी रहती है| फटे होंठो को ठीक करने में भी यह सहायक होता है।
- नीम्बू के रस में शहद और अरंडी के तेल का मिक्सचर तैयार करके होठों पर मास्क की तरह लगा लें।इससे भी फटे होठों से राहत मिलती है।
- चीनी एक ऐसा एक्सफोलिएट है, जो फटे होठों पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
- ग्लिसरीन अधिक सूखे और फटे होठों के लिए घरेलू औषधि के रूप में सबसे ज्यादा उपयोगी है।
- खीरा भी शरीर के डिहाइड्रेशन को दूर कर हमारे शरीर की पानी की कमी को दूर करता है। इससे होंठ फटने की सम्भावना कम हो जाती है।
- होठों पर बादाम का तेल लगाने पर यह त्वचा के अंदर तक नमी को पहुंचाकर होंठो को कोमल बनाता है।
- हल्दी को एक औषिधि की तरह मलाई में मिलाकर उस पेस्ट को होठों पर लगाने से होंठो के सूखने और फटने की समस्या से छुटकारा पाया जाता है।
उपयुक्त घरेलू नुस्खों के द्वारा बिना पैसा खर्च करे, हम अपने होठों को सुंदर, मुलायम व आकर्षक बना सकते हैं।
Must read : इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न घटाने तक, कई गुणों से भरपूर है देसी घी
Dry lips ke gharelu upay जैसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।