Homemade lip scrub in hindi – होंठों को नरम, मुलायम, मॉइस्चराइज करने के लिए बनाएं होममेड स्क्रब

Homemade lip scrub in hindi

Homemade lip scrub in hindi – lip ke liye ghar mein banaye scrub  – चेहरे की खूबसूरती आखिर कौन नहीं चाहता है? हर एक लड़की यह चाहती है कि उसका चेहरा ग्लोइंग लगे। इसके साथ ही होंठ एकदम अट्रैक्टिव नज़र आएं लेकिन आजकल की प्रदूषण भरी ज़िंदगी में लोगों के होंठों की रंगत कहीं खोने सी लगी है। वहीं, बदलते मौसम की मार सबसे ज़्यादा होंठों पर पड़ती है। इस वजह से होंठ फटने लगते हैं और कई बार इनका रंग काला पड़ जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप चेहरे की ही तरह अपने होंठों का भी ध्यान रखें। इसके लिए होंठों को हाइड्रेट, एक्सफोलिएट और स्क्रब करने की ज़रूरत होती है। जब बात आती है लिप स्क्रब की, तो बाज़ार में कई तरह के लिप स्क्रब मौजूद हैं, लेकिन अक्सर इन्हें चुनना मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी दुविधा को दूर करते हुए हम इस लेख के ज़रिए घर में ही होंठों के लिए स्क्रब बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये लिप स्क्रब आपके होंठों को नर्म, मुलायम और खूबसूरत बना देंगे वह भी बस कुछ ही दिनों में। तो चलिए आपको बताते हैं घर में कैसे बनाएं होंठों के लिए स्क्रब।

Homemade lip scrub in hindi

Homemade lip scrub in hindi

आप घर में किस प्रकार लिप स्क्रब बना सकते हैं।

नारियल और शहद का लिप स्क्रब – Coconut oil and honey lip scrub in Hindi

सामग्री : एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद या जैविक शहद, दो चम्मच भूरी चीनी, आधा चम्मच गुनगुना पानी

बनाने और लगाने की विधि : सबसे पहले नारियल तेल और शहद को मिलाएं। अब इस मिश्रण में भूरी चीनी और गुनगुना पानी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा – नारियल तेल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड मौजूद होता है जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है। यह आपके रूखे होंठों को हटाकर व मृत कोशिकाओं को दूर करके होंठों को ताज़गी देता है।

मिंट लिप स्क्रब – Mint Lip Scrub in Hindi

सामग्री : दो चम्मच चीनी, 8 या 10 बूंद पुदीना का तेल, आधा चम्मच अंगूर के बीज का तेल

बनाने और लगाने की विधि : आप जैतून या नारियल के तेल में चीनी मिलाएं, फिर इसमें पुदीने के तेल को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण में अंगूर के बीज का तेल मिलाएं। इस स्क्रब को अपने होंठों पर कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा  – चीनी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, वहीं पुदीने का तेल होंठों में रक्त संचार को बढ़ाकर उन्हें आकर्षित बनाता है। वहीं, अंगूर के बीज का तेल हल्का होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह स्क्रब आपके  होंठों को मॉइश्चराइज, नर्म और खूबसूरती प्रदान करता है।

 Must read:  सॉफ्ट और गुलाबी होंठों के लिए लगाएं लिप मास्क

Homemade lip scrub in hindi

ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब – Brown sugar and honey lip scrub in Hindi

सामग्री :एक चम्मच कच्चा शहद, एक चम्मच ब्राउन शुगर , पांच से छह बूंद लैवेंडर का तेल

बनाने और लगाने की विधि : ब्राउन शुगर को कच्चे शहद के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण में कुछ बूंदें लैवेंडर के तेल की मिलाएं। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस स्क्रब को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धोकर होंठों पर लिप बाम लगाएं।

फायदा  – शहद आपके होंठों की रंगत को निखारता है। यह आपके होंठों को फटने से भी बचाएगा, वहीं लैवेंडर का तेल आपके होंठों को पोषण देगा और सनबर्न से भी बचाएगा।

 Must read: घर में इन आसान तरीकों से बनाएं लिप मास्क, होंठ रहेंगे मुलायम और गुलाबी

चॉकलेट लिप स्क्रब – chocolate lip scrub in Hindi

सामग्री :एक चम्मच कोको पाउडर,दो चम्मच ब्राउन शुगर,एक चम्मच वनीला एक्स्ट्रैक्ट,तीन चौथाई चम्मच शहद, दो चम्मच जैतून का तेल

बनाने और लगाने की विधि : एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाएं। अब इस स्क्रब को थोड़ा-सा अपने होंठों पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर इसे कुछ देर के लिए अपने होंठों पर लगा रहने दें। उसके बाद इसे मुलायम भीगे कपड़े से साफ कर लें या गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा – कोको आपके होंठों को मॉइश्चराइज करता है और टैनिंग को भी हटाएगा। वहीं, वनीला एक्स्ट्रैक्ट में एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं, जो त्वचा को ताज़गी देते हैं ।

Homemade lip scrub in hindi

दालचीनी का लिप स्क्रब – Cinnamon Lip Scrub in Hindi

सामग्री – आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच जैतून का तेल

बनाने और लगाने की विधि : एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिला लें। सभी को अच्छे से मिलाएं। अब इस स्क्रब को होंठों पर अपनी अंगुली से हल्का-हल्का रगड़ें, ताकि डेड स्किन सेल निकाल जाए। फिर इसे गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।

फायदा  – दालचीनी प्राकृतिक तरीके से आपके होंठों को मोटा और आकर्षित दिखा सकती है इसलिए यदि आपको अपने होंठों को मोटा और उभरा हुआ दिखाना है, तो यह लिप स्क्रब उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं दालचीनी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है और इसके इस्तेमाल से आपके होंठ मुलायम नज़र आएंगे।

Must read: जानें त्रिफला कैसे हो सकता है आपके लिए फायदेमंद, क्या है इसके नुकसान

tentaran google news

Homemade lip scrub in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.