khas khas ke fayde aur nuksan in hindi – Health Benefits of Poppy Seed – khas khas side effects in hindi – खसखस (khas khas) या खसखस बीज को प्राय: तिलहन की श्रेणी में रखा गया है जिसका प्रयोग मुख्यता औषधि और खाद्य पदार्थों का ज़ायका बढ़ाने के तौर पर किया जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी, कैल्शियम, मैगनीज और फाइबर मौजूद होता है जिस कारण यह हमें कई गंभीर रोगों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। खसखस को अंग्रेजी में poppy seeds कहा जाता है, तो चलिए आपको बताते हैं खसखस खाने के फायदे और नुकसान।
khas khas ke fayde aur nuksan in hindi – Health Benefits of Poppy Seed
भारत में खसखस की खेती मूल रूप से दक्षिण क्षेत्रों समेत बंगाल, राजस्थान और छोटे नागपुर में की जाती है। हमें खसखस के विषय में जानकारी प्राचीन आयुर्वेद साहित्य से भी मिलती है जिसमें करीब 3000 साल पहले खसखस घास की खेती का ज़िक्र किया गया है। यह घर में लगभग 6 महीने तक स्टोर करके रखी जा सकती है। इसको किसी भी रोग के उपचार या व्यंजन बनाने के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विशेषकर तीन प्रकार के होती है:-
सफेद खसखस – इसका प्रयोग अधिकतर व्यंजन को बनाने के दौरान किया जाता है।
नीला खसखस – इसको अधिकतर कन्फेक्शनरी संबंधी खाद्य पदार्थों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
ओरिएंटल खसखस – इसके प्रयोग से अफीम तैयार की जाती है।
Must read- चेहरे के दाग धब्बे, रिंकल्स और पिंपल्स को दूर करते हैं ये पांच विटामिन्स
khas khas ke fayde aur nuksan in hindi – khas khas ke fayde hindi
खसखस के फायदे – poppy seeds benefits in hindi
- खसखस का सेवन पाचन तंत्र को मज़बूत करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही कब्ज़ और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी ये कारगर मानी गई है।
- अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं, तो आप खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिस कारण छालों में आराम मिल सकता है।
- इसके इस्तेमाल से अनिद्रा की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
khas khas ke labh
- जो महिलाएं प्रजनन के दौर से गुज़र रही होती हैं, उन्हें डॉक्टर विटामिन ई की पूर्ति के लिए खसखस के सेवन की सलाह देते हैं।
- खसखस में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आपकी मांसपेशियों, नसों या जोड़ों में दर्द है, तो भी इसका इस्तेमाल आपको फायदा पहुंचा सकता है।
- खसखस के प्रयोग से आपकी याददाश्त में सुधार हो सकता है। यह आपके मानसिक विकास में वृद्धि के लिए भी सहायक है।
- इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। कैंसर, थाइरॉयड, डायबिटीज, अस्थमा, पथरी को दूर करने में सहायक है।
khas khas ke fayde aur nuksan in hindi
- यह खांसी, बुखार, बालों के झड़ने की समस्या, रूसी और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे खुजली, रूखापन इत्यादि से आपको राहत दिलाने में मद्दगार है।
- इसका प्रयोग आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर एक दर्द निवारक के तौर पर आसानी से कर सकते हैं।
Must read: पुरुषों में तेज़ी से बढ़ रहा है प्रोस्टेट का खतरा, जानें लक्षण और इससे बचने के उपाय
खसखस के नुकसान – khas khas side effects in hindi – khas khas ke nuksan in hindi
- खसखस के अत्यधिक सेवन से आप इसके आदी भी हो सकते हैं। इसके अधिक मात्रा में सेवन से आपको सांस संबंधी समस्या, चक्कर या बेहोशी हो सकती है।
khas khas ke side effects in hindi
- इसके अलावा, आलस्य, कब्ज़, एलर्जी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।
इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि आप खसखस के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या रोग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
Must read- विटामिन बी12 की कमी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये आहार
khas khas ke fayde aur nuksan in hindi; हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.