Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi – How to check purity of ghee in hindi – Asli ghee ki pehchaan kaise kare – आजकल बाज़ार में नकली चीज़ों की भरमार है। इन मिलावटी और नकली चीज़ों को खाने से मनुष्य बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है। देसी घी को लोग बड़े चाव से खाते हैं। देसी घी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है, लेकिन आजकल बाज़ार में नकली घी की भरमार है। आपको पता भी नहीं चलेगा कि जो घी आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। वही घी हम रोज़ाना अपने घरों में बड़े चाव से खाते हैं। नकली घी खाने से शरीर को बहुत नुक्सान पहुँचता है और घातक रोग लगते हैं। नकली घी खाने से शरीर स्वस्थ होने की बजाय बीमारियों की चपेट में आता है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि आप जो घी खा रहे हैं वो असली है नकली। इसके साथ ही आपको बताएंगे नकली घी खाने के नुसकान।
Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi – How to check purity of ghee in hindi – Nakli ghee ki pehchaan kaise kareNakli ghee ki pehchaan kaise kare
इस तरह करें नकली घी की पहचान
- हाइड्रोक्लोरिक एसिड को घी की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 चम्मच देसी घी में 5 एमएल हाइड्रोक्लोरिक एसिड को मिला लें और गर्म करें। अगर गर्म करने पर घी लाल हो जाता है तो समझ जाइये घी में कोलतार मिलाया गया है। इस घी को भूलकर भी ना खाएं।
- एक चम्मच देसी घी में तीन-चार बूंदे आयोडीन की मिलाएं। आयोडीन मिलाने पर अगर घी का रंग नीला हो जाता है तो समझ जाइये कि घी में उबला हुआ आलू मिलाया गया है। इसका मतलब आपका घी नकली है।
- किसी कटोरे में थोड़ा सा देसी घी लें और उसमे थड़ा सा हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी मिलाएं। ऐसा करने के बाद यदि घी का रंग बदलकर लाल हो जाता है तो समझ लो इसमें डालडा मिलाया गया है। यह घी नकली है।
- थोड़ा से घी को लेकर उसको अपनी हथेली में मलिये और उसकी खुशबू को सूंघे यदि ये खुशबू कुछ देर बाद आनी बंद हो जाती है तो समझ जाइये ये भी नकली घी है।
- नकली घी की पहचान के लिए अपने हाथ पर एक चम्मच घी डालें। अगर घी आपके हाथ की गर्मी से खुद पिघलने लगे तो समझ लें कि यह शुद्ध है, अगर घी जम जाए और उसमें से सुगंध आनी बंद हो जाए तो समझ जाएं की यह नकली है।
Must read : इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न घटाने तक, कई गुणों से भरपूर है देसी घी
नकली घी खाने के नुकसान – Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi
हार्ट अटैक का खतरा
नकली घी दिल की धमनियों को धीरे धीरे जाम कर देता है जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है और आपकी मृत्यु तक हो सकती है।
लिवर का नुकसान – Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi
नकली घी खाने से आपके लिवर को बहुत नुकसान होता है। लिवर के काम करने की शक्ति धीरे धीरे कम हो जाती है और लिवर से जुड़े रोग हो जाते हैं।
Must read : बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
नकली घी खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत बढ़ जाता है जिससे ह्रदय रोग होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए घातक – Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi
गर्भवती महिलाओं के लिए तो नकली घी बहुत ही खतरनाक है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा रहता है। नकली घी के कारण गर्भवती महिला का गर्भपात भी हो सकता है इसीलिए गर्भवती महिला को हमेशा घर में बने घी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
Must read : मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
दिमाग में सूजन
लम्बे समय तक नकली घी खाने से मस्तिष्क में सूजन आ जाती है और दिमाग के काम करने की क्षमता कम हो जाती है।
कैंसर
नकली घी खाने से कैंसर होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। ऐसा घी खाने से प्रोस्टेट कैंसर, ब्लड कैंसर, पेट का कैंसर और गले का कैंसर होने का खतरा रहता है।
स्ट्रोक का खतरा
जिस घी में हड्डियों का चुरा मिला हुआ होता है उस घी के इस्तेमाल से आपको स्ट्रोक का सामना करना पड़ सकता।
Must read : अगर अपनी सेहत से है प्यार, तो भूलकर भी न खाएं दही के साथ यह 4 चीज़ें
Nakli ghee khane ke nuksaan in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।