Neem ke pani se nahane ke fayde – neem ke pani se nahane se kya fayda hota hai – नीम को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही औषधि के रूप में जाना जाता है। वैसे तो नीम की पत्तियां अपनी कड़वाहट के लिए काफी बदनाम हैं, लेकिन इनके गुणों की बात करें तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं। नीम के जितने गुण गिनाए जाएं, उतने ही कम होंगे। नीम की दातुन करने से दांत मज़बूत व चमकदार रहते हैं, नीम की पत्तियों या उसके फल से कई प्रकार की औषधियां भी तैयार की जाती हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं नीम के पानी से नहाने के फायदों के बारे में। तो चलिए जानते हैं।
Neem ke pani se nahane ke fayde – neem ke pani se nahane se kya fayda hota hai – Neem Water Bath In Hindi
सबसे पहले नीम के पानी को बनाने का तरीका जानते हैः-
थोड़े पानी में नीम की ढेर सारी पत्तियां डालकर उसको 5-10 मिनट के लिए उबाल लें। ऐसा करते वक्त पानी का रंग हल्का पीला हो जाएगा व उसमें से तेज़ महक आने लगेगी। फिर इस पानी को बाल्टी के पानी में मिला लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। बेहतर परिणाम पाने के लिए प्रतिदिन इस पानी से नहाएं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाए जातें हैं इसलिए नीम के पानी से नहाने से अनेक फायदे मिलते हैं।
Neem ke pani se nahane ke fayde – neem ke pani se nahane se kya fayda hota hai
एलर्जी से मिलती है राहत – एलर्जी से राहत पाने के लिए नीम के पानी से स्नान करना सबसे लाभकारी माना जाता है। नीम में एलर्जी की परेशानी को दूर करने के गुण होने के कारण एलर्जी के जोखिम को कम किया जा सकता है।
Must read:अस्थमा, मधुमेह और मोटापे को कम करने में मद्द करता है मोरिंगा
बढ़ती उम्र के लक्षणों पर काबू पाना– चेहरे पर झुर्रियां पड़ना हो या फिर कम उम्र में बूढ़ा दिखने जैसी गंभीर समस्या पर भी नीम के पानी से स्नान करने से काबू पाया जा सकता है। एंटी-एजिंग गुण होने की वजह से नीम की मदद से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
एंटी-फंगल समस्या का समाधान करता है नीम– गर्मियों के मौसम में पसीना आने की वजह से लोगों को दाद, खाज, खुजली, घमोरी, फुंसी-फोड़े आदि जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन इन सब बीमारियों का इलाज केवल नीम के पानी से नहाना है। किशोरावस्था में चेहरे पर अधिक पिंपल्स निकल आते हैं, इसके लिए नियमित रूप से नहाने से आपको जल्द ही फर्क नज़र आने लगेगा।
शरीर की दुर्गंध को करता है कम – नीम के पानी से नहाने से शरीर में पसीने की वजह से निकलने वाली दुर्गंध को कम करने में मदद मिलती है। यदि आप नीम के पानी के साथ नीम के साबुन का भी उपयोग करते हैं तो आपको दुर्गंध की समस्या को कम करने में दोगुना फायदा मिलेगा।
Must read:पोषक तत्वों से भरपूर है क्विन्वा, जानें इसके बेमिसाल फायदे
रूसी की समस्या होती है दूर- यदि आप रूसी या रूखे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको नीम के पानी से सिर धोने से काफी लाभ मिलेगा। इनके साथ जिनके बाल बेजान हो गए हैं, वे भी अपने बालों में शाइनिंग लाने के लिए इस नीम के पानी से प्रतिदिन स्नान कर सकते हैं।
Must read:क्या है फाइबर, इसके फायदे और ज़्यादा फाइबर किन चीज़ों में मिलता है
Neem ke pani se nahane ke fayde, जैसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।