Neend puri na hone se hone vale nuksan – एक आदर्श जीवन शैली के लिए एक आदर्श दिनचर्या का होना अति आवश्यक है, लेकिन आधुनिक समय में लोग अपने काम में इस प्रकार मशगूल हो गए हैं, कि एक व्यवस्थित जीवन शैली को अपनाना मुश्किल सा हो गया है। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो 100 में से केवल 10 लोग ही व्यवस्थित दिनचर्या के नियमों का पालन कर पाते हैं। ऐसे में मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय से पूरी नींद लेना अत्यन्त आवश्यक है। यदि दिन के 24 घण्टे में से आप कम से कम 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है।
नींद हमारे शरीर को तरोताजा रखने व शरीर के अंगों को आराम पहुंचाने के लिए बहुत ज़रूरी है। जिस प्रकार से हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार से 7-8 घंटे की नींद भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है। इसके विपरीत सही प्रकार से नींद न लेने पर हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव होता है। यही कारण है कि नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के साथ हमेशा किसी ना किसी रूप में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या बनी रहती है। इसके लक्षण उनके चेहरे पर डार्क सर्कल, दाग-धब्बे आदि के रूप में नज़र आने लगते हैं।
Neend puri na hone se hone vale nuksan
नींद पूरी ना लेने के लक्षण
1- उबासी लेना।
2- शारीरिक थकान।
3- बेचैनी होना।
4- काम करने की इच्छा में कमी होना।
5- मनोदशा में निरंतर परिवर्तन होना।
6- कार्य पर ध्यान केंद्रित न कर पाना।
7- भूलने की आदत हो जाना।
8- चिड़चिड़ापन हो जाना।
9- गुस्सैल स्वभाव।
Must read : बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Neend puri na hone se hone vale nuksan
आइये जानते हैं नींद पूरी न होने से होने वाले नुकसानों के बारे में:-
1- नींद पूरी न होने पर हमारे शरीर व दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। जिसके कारण शरीर में दर्द, अकड़न, चिड़चिड़ापन, सिर भारी होना आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं।
2- नींद पूरी न होने का सीधा प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर होता है। इससे हमारी स्मरण शक्ति, मानसिक क्षमता तथा याददाश्त भी कम हो सकती है। यहां तक कि हमें भूलने की बीमारी भी हो सकती है।
3- नींद की कमी के कारण हमारा पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। जिस कारण हमारा पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता औऱ हमें कब्ज़ की समस्या बनी रहती है।
4- हमारे शरीर के सकारात्मक विकास अधिकतर नींद की अवस्था में ही होते हैं। अतः नींद पूरी न होने पर यह सभी विकास भी धीमे हो जाते हैं।
5- पर्याप्त नींद न लेने वाले अक्सर तनाव व मानसिक समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। दरअसल पूरी नींद नहीं लेने से मस्तिष्क को सही मात्रा में आराम नहीं मिल पाता है।
Must Read:आइये जानते हैं होठों के सूखने व फटने से बचाव के घरेलू नुस्खे
Neend puri na hone se hone vale nuksan
इस प्रकार, नींद की कमी का सीधा प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है। अतः ये संभव है कि नींद पूरी न हो पाने के कारण हम गुस्से या आवेश में आकर कोई ऐसा निर्णय ले लें, जिसके परिणाम हमारे लिए गम्भीर साबित हों। हालांकि कभी-कभी नींद न आने की समस्या होना एक गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन नींद का लगातार न आना एक गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए। ऐसा करने पर ही आप नींद पूरी न होने के दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। अगर नींद न आने की समस्या लगातार बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
Must read : मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
Neend puri na hone se hone vale nuksan जैसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।