Pudina ke fayde in hindi – पुदीने की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। पुदीना से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसे खाने से कई बीमारियों से भी निजात मिलता है। इसका उपयोग ज़्यादातर चटनी, जूस, रायता आदि चीज़ों में कर सकते हैं। ये मिनरल्स से भरपूर होता है और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत भी है। इसमें पिपरमिंट भी होता है। आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं पुदीना के फायदों के बारे में।
Pudina ke fayde in hindi – पुदीना के फायदे – pudina khane ke labh bataye
मुंह की बदबू दूर करे
- जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध यानी बदबू आती है, वो लोग पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं। इससे मुंह से आने वाली बदबू दूर हो जाती है और मुंह में ताज़गी आती है। नियमित इसके सेवन से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
लू से बचाए – pudina ke fayde bataen
- गर्मी के मौसम में लोगों को लू लगने का डर होता है। लू से बचने के लिए आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। पुदीने के रस को पीकर बाहर निकले, इससे धूप लगने का डर कम रहता है।
पेट दर्द दूर करे – pudina khane ke labh bataye
- पेट दर्द होने पर भी पुदीने का सेवन कर सकते हैं। पुदीने के रस में आप जीरा,हींग और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं, इससे पेट दर्द में आराम मिल सकता है।
Must Read: यहां जानिए विटामिन सी के फायदे और नुकसान
सौंदर्य निखारे – pudina khane ke fayde in hindi
- सौंदर्य निखार के लिए पुदीना की पत्तियां कारगर हैं। त्वचा की कोशिकाओं को यह एक नई उर्जा प्रदान करता है और त्वचा की नमी को खोने भी नहीं देता। इसका उपयोग साबुन, बॉडी क्लींजर और बॉडी वॉश के रूप में होने लगा है। आप इससे फेशियल भी कर सकते हैं। पुदीने के रस में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर उसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी खूबसूरती बढ़ सकती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे – pudina patti khane ke fayde
- पुदीना लो और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मद्दगार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उनको पुदीने का सेवन बिना नमक के करना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर वालों को नमक के साथ इसका सेवन करना चाहिए।
Must Read: सर्दियों में ज़रूर खाएं औषधीय गुणों से भरपूर बथुआ, होंगे कई फायदे
दांतों के दर्द में फायदेमंद – Pudina ke benefits in Hindi
- दाँत दर्द की समस्या से परेशान लोगों को पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने के पत्तों का चूर्ण बनाकर दांतों में मसाज करें, ऐसा करने से दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
बुखार में फायदेमंद – Health Benefits of Mint – Health Benefits Of Pudina
- बुखार होने पर पुदीना के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं इससे बुखार में आराम मिलता है। इसके अलावा पुदीने की चटनी खाने से बुखार में भूख की कमी दूर होती है।
Must Read: आंखों के लिए बहुत गुणकारी है मटर, जानें इसके फायदे
Read more stories like, Pudina ke fayde in hindi,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.