Soya milk banane ki vidhi in hindi – Ghar par soya milk banane ki vidhi – How to make soy milk at home – Homemade Soya Milk Recipe – दोस्तों, हम सभी जानते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक है। हम यह भी जानते हैं कि प्रोटीन का एक सर्वोत्तम स्त्रोत दूध है लेकिन अधिकतर लोगों को जानवरों का दूध पीना मना होता है या फिर वे अपनी इच्छा से दूध पीना नहीं चाहते हैं। ऐसे में उन सभी के लिए एक अच्छा विकल्प है, सोया मिल्क। सोया मिल्क का मतलब है सोयाबीन से बनने वाला दूध। सोया मिल्क को आप घर पर बेहद ही आसानी से बना सकते हैं। तो यहां पढ़िए घर पर सोया मिल्क बनाने की पूरी विधि।
Must Read:जानें बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक के फायदे व इस्तेमाल करने का तरीका
Soya milk banane ki vidhi in hindi – Ghar par soya milk banane ki vidhi
सोया मिल्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- सोयाबीन
- पानी।
Must Read:जानिए महत्वपूर्ण घरेलू उपाय, जो बचा सकते हैं आपको डेंगू, मलेरिया से
Soya milk banane ki vidhi in hindi
सोया मिल्क बनाने की विधि : Ghar par soya milk banane ki vidhi
- सबसे पहले सोया मिल्क बनाने के लिए सोयाबीन के दाने को 8-12 घंटे के लिए भिगोकर रखिए।
- सोयाबीन के अच्छे से भीग जाने पर सोयाबीन के दानों का पानी निकाल दीजिए।
- इसके बाद सोयाबीन को अलग प्याले में निकाल कर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दीजिए या फिर गर्म पानी में 5 मिनट के लिए रख दें। इससे सोयाबीन की महक कम होती है तथा छिलके उतारने में आसानी होती है।
- अब गर्म पानी से भीगे हुए सोयाबीन को निकालकर दोनों हाथों से रगड़कर उसके छिलके अलग कर लें। आप चाहें तो छिलके सहित भी सोया मिल्क बना सकते हैं लेकिन छिलके के बिना बनने वाला सोया मिल्क अधिक स्वादिष्ट होता है।
- अब सोयाबीन को मिक्सी या अन्य ग्राइंडर में पानी डालकर बारीक पीस लीजिए। इसके बाद इसमें एक लीटर पानी और डालकर मिक्स कीजिए।
- मिक्स किए गए सोया मिल्क गैस के ऊपर खौलने के लिए रख दें। कम से कम 5-10 मिनट तक इस मिश्रण को उबलने दें। झाग आने तक पकाते रहें।
- अब इस मिश्रण को छलनी की सहायता से छानकर किसी बर्तन में निकाल लें तथा छानने के बाद छलनी में जो शेष भाग होगा वो सोया मिल्क का पल्प होगा जिसका इस्तेमाल आप अन्य प्रकार से कर सकते हैं।
- बर्तन में छानकर निकाला गया यह पेय पदार्थ ही सोया मिल्क होता है। इसे आप फ्रिज़ में रखकर आराम से ठंडा करके भी पी सकते हैं।
- आप इस सोया मिल्क को 2-3 दिन तक फ्रिज़ में रखकर भी उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप सोया मिल्क बनाते समय बचने वाले पल्प का भी बेहतरीन प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप कुछ इस प्रकार कर सकते हैं, जैसे – पल्प को आटे में मिलाकर मिस्सी रोटी बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे उबले आलू में मिलाकर कटलेट भी तैयार कर सकते हैं।
Must Read:जानिए क्या हैं एनीमिया के लक्षण और बचाव के उपाय
Soya milk banane ki vidhi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें