Subah jaldi uthne ke fayde – एक अच्छी दिनचर्या के लिए सुबह जल्दी उठना लाभदायक होता है, लेकिन हममें से कई लोग अपने व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। एक स्टडी के अनुसार, यह माना गया है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोगों का दिमाग देर से उठने वाले व्यक्तियों से काफी तेज़ होता है। भारत की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद का भी मानना है कि सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच हमारे मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों का प्रवाह शून्य होता है, इसलिए इस समय को ब्रह्म मुहूर्त भी कहा जाता है। इस समय जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी और ताज़ी हवा के माहौल को महसूस करने से हमारे शरीर में एक ऊर्जा उत्पन्न होती है जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। तो जानिए सुबह जल्दी उठकर कैसे दे सकते हैं तनाव को मात?
subah jaldi uthne ke fayde – Subah jaldi uthne se hote hai fayde
सुबह जल्दी उठने के फायदे:- subah jaldi uthne se kya fayde hote hain
एकाग्रता में वृद्धि
सुबह जल्दी उठने वाले लोग अपने दैनिक क्रियाकलाप जल्दी समाप्त करके दिनभर की योजना आसानी से बना पाते हैं। वह सुबह जल्दी उठकर मिलने वाले अतिरिक्त समय का सदुपयोग कर लेते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपके पास अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने तथा नई चीज़ों को आज़माने के लिए दिन में काफी समय शेष होता है। जल्दी उठने से व्यक्ति अपने कार्य के प्रति उत्साहित रहता है तथा उसका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
MUST READ: गुणकारी हल्दी के हैं बेमिसाल फायदे, इम्यून पावर बढ़ाने में है कारगर
मानसिक और शारीरिक थकान से छुटकारा – Amazing Benefits Of Waking Up In Early Morning
हमें सुबह जल्दी उठने के साथ और कई अच्छी आदतों को भी अपनाना चाहिए। जैसे:- योग व व्यायाम करना। सुबह नियमित रूप से व्यायाम व योग करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमेशा फायदेमंद रहता है। सुबह जल्दी उठने पर आप को हेल्दी नाश्ता करने का भी पर्याप्त समय मिलता है। नाश्ता एक महत्वपूर्ण भोजन है जो दिन की शुरुआत करने के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही जिससे हमारे शरीर को दिन भर थकान भी महसूस नहीं होती है।
MUST READ: मासिक धर्म के बारे में 5 ज़रूरी बातें जिन्हें आपको ज़रूर मालूम होना चाहिए
सकारात्मक विचारों का आगमन – subah jaldi uthne ke fayde bataye
सुबह जल्दी उठने से हमारे मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग सूर्योदय से पूर्व उठते हैं वह हमेशा अपनी समस्याओं के समाधान का अलग नज़रिया रखते हैं। इस प्रकार की सकारात्मक सोच के कारण ही उनका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। यह क्रिया हमारे दैनिक जीवन को ही नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी निखारती है। यह हमारे विचारों को सकारात्मक बनाती है। सुबह जल्दी उठने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी प्राप्त होती है।
इस प्रकार, यदि आपको अपने जीवन में तनाव से दूर रहना है, तो आपको सुबह जल्दी उठने की आदत को अपनाना चाहिए।
MUST READ: पिप्पली के औषधीय गुणों से सर्दी- जुकाम, खांसी हो जाती है छूमंतर
subah jaldi uthne ke fayde, जैसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।