प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर है उड़द का आटा, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी

urad aate ke fayde hindi

Urad aate ke faydeउड़द दाल का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। उड़द के आटे को अत्यंत पौष्टिक माना जाता है इसलिए ज़्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल होता है। इसमें प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी थायमिन, विटामिन सी, कैल्‍शियम, आयरन और स्‍टार्च पाया जाता है। इसके आटे से आप रोटी व अन्य कई स्वादिष्ट रेसिपी भी आसानी से बना सकत हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे और कैसे बनाएं इससे स्वादिष्ट रेसिपी।
urad aate ke fayde hindi

Urad aate ke fayde – उड़द आटे के फायदे – urad dal flour recipes in Hindi

 आयरन से भरपूर है

उड़द के आटे में आयरन भरपूर होता है इसलिए इसे खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। ये आयरन की कमी पूरी करने में सहायक है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाए

cholesterol

ये कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी कारगर माना जाता है। मैग्नीशियम और फोलेट लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है।  दिल को स्वस्थ रखने में भी काफी मद्द करता है। ऐसा माना जाता है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

चेहरे की झाइयां दूर करे

remove facial freckles

ऐसा माना जाता है कि इसके सेवन से चेहरे की झाइयां दूर हो सकती हैं। जिन लोगों के चेहरे पर झाइयां पड़ चुकी हैं वो इसका सेवन करें तो उनकी झाइयां कम हो सकती हैं। 

Must Read:  कैल्शियम, विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइड्रे से भरपूर है रागी, कई बीमारियों में फायदेमंद

कब्ज़ की समस्या दूर करे

relieve in constipation

जिन लोगों को कब्ज़ की शिकायत रहती है या बवासीर जैसी कोई समस्या है, तो उन्हें इस आटे क सेवन करना चाहिए। उड़द की दाल का आटा इन सारी परेशानियों को दूर करने में सहायक माना जाता है। 

दाग – धब्बे हटाए

remove spots

उड़द के आटे की एक लोई बनाएं और उसे दाग वाली त्वचा पर थोड़ी देर तक मले। इसके बाद पानी से उस जगह को साफ कर लें। ऐसा करने से आपके दाग हल्के हो सकते हैं और इस समस्या से निजात मिल सकता है। 

नकसीर में फायदेमंद

beneficial in hemorrhage
कुछ लोगों को ज़्यादा गर्मी या ठंड होने के कारण नाक से खून बहने की समस्या होती है। इसके लिए आप उड़द के आटे का लेप तालू पर लगा लें। इससे आपकी ये समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। 

Must Read:  गुणों की खान बाजरे के ये फायदे आपको चौंका देंगे 

मुँह के लकवे में लाभकारी

beneficial in paralysis of mouth

उड़द के आटे से बने भोजन को आप मक्खन के साथ खाएं, इससे आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है। मुँह के लकवे में इसका आटा फायदा पहुंचाने में काफी कारगर माना जाता है। 

उड़द के आटे की रेसिपी ऐसे बनाएं-  urad dal flour recipes in Hindi 

उड़द के आटे की  पूरियां

urad flour puris

आप अपने नाश्ते या डिनर में इसके आटे की पूरियां बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको थोड़ा सा पानी, अजवाइन, नमक और उड़द के आटे की ज़रुर होती है। इस सबको मिलाकर आटा गूंदा लें और छोटी – छोटी पूरियां बेल लें। इसके बाद इन पूरियों को तेल में फ्राई कर लें। स्वादिष्ट पूरी बनकर तैयार हो जाएंगी। 

Must Read:  Foods to keep warm during winters

उड़द के आटे के पराठे – urad dal flour recipes in Hindi

urad flour parathas

इसके पराठे भी बेहद ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसके लिए आपको नमक, अजवाइन, प्याज, हरी मिर्च डालकर आटा गूंदना है। अब पराठे बेलकर तवे पर डालें, उसपर घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेके फिर सर्व करें। 

उड़द के आटे के पापड़

urad flour papad

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उड़द दाल का आटा लें। फिर उसमें अजवाइन, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब उसमें थोड़ा – थोड़ा सा पानी डालकर बहुत ही कड़ा सा आटा गूंद लें और उसे ढक कर तीन घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस आटे की छोटे-छोटे सी लोई बनाकर उसे गोलाकार में रोटी की तरह बेल कर तैयार कर लेंगे। इसके बाद तेज़ धूप में एक कपड़े या पन्नी के ऊपर सारे पापड़ को सुखा लेंगे। जब पापड़ अच्छे से सूख जाएं तो उसे तेल में तल लें और स्वादिष्ट पापड़ का मज़ा लें। 

उड़द आटे की मठरी

urad flour mathri

उड़द के आटे में बेसन, तेल, नमक, मिर्च पाउडर और बेकिंग सोड़ा डालकर पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। इसे आधा घंटा ऐसे ही रख दें। अब इस आटे की छोटी – छोटी लोई लेकर रोटी की तरह बेलें और फिर इसे चौकोर काट लें। अब तेल गरम करके इसे अच्छे से सेक लें। सुनहरी होने पर इसे बाहर निकाल लें। आपकी स्वादिष्ट मठरी बनकर तैयार हैं। 

Must Read: पिप्पली के औषधीय गुणों से सर्दी- जुकाम, खांसी हो जाती है छूमंतर 

 दीपक ब्रांड –Deepak brand

deepak brand urad atta

अगर आप बेस्ट क्वालिटी और किफायती दाम में उड़द का आटा खरीदना चाहते हैं तो आप दीपक ब्रांड का उड़द का आटा खरीद सकते हैं। दीपक ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स उत्तम क्वालिटी के होते हैं। उड़द आटे अलावा आप यहां से कई तरह की दालें, आटा, बेसन, चीनी, चावल आदि भी अच्छे दामों पर खरीद सकते हैं। दीपक ब्रांड आटा, दाल, चावल और मसालों के सबसे लोकप्रिय उपभोक्ता खाद्य ब्रांड में से एक है। इस ब्रांड का स्वामित्व एसएस इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। ये लगभग 50 वर्षों से मार्केट में अपना सिक्का जमाए हुए है। इस कंपनी की स्थापना साल 1971 में हुई थी। मैं खुद इस ब्रांड की दालें, आटा, चावल आदि सामान का इस्तेमाल करती हूं। ब्रांड का मुख्य फोकस हमेशा गुणवत्ता वाले उत्पादों को सर्वोत्तम मूल्य पर प्रदान करना रहा है। इसके कारखाने (फैक्टरी) सभी आधुनिक मशीनों से लैस हैं। वर्तमान में दीपक ब्रांड लगभग 300 प्रोडक्ट मार्केट (बाज़ार) में बेच रहा है जो भारतीय बाज़ार में काफी फेमस हैं।

Read more articles like, Urad aate ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Disclaimer: This article is solely for informational purposes. Do not self-diagnose or self-medicate, and in all cases consult a certified healthcare professional before using any information presented in the article. The editorial board does not guarantee any results and does not bear any responsibility for any harm that may result from using the information provided in the article.