Difference between Bacteria and Virus: वायरस और बैक्टीरिया में क्या फर्क है? कौन है ज़्यादा खतरनाक

what is the difference between bacteria and virus

What is the difference between bacteria and virus – Difference between virus and bacteria in hindi – पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस महामारी ने लाखों ज़िंदगियां छीन ली हैं। कोरोना की कई वैक्सीन बन जाने के बाद भी कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाना नहीं छोड़ा है। यह वायरस सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इतना खतरनाक वायरस दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा जिसने पूरी दुनिया पर लगभग फुल स्टॉप लगा दिया है। ऐसे में ये जानना सबके लिए ज़रूरी है कि वायरस है क्या? बैक्टीरिया भी मनुष्य के लिए काफी खतरनाक होते हैं और संक्रमण फैलाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वायरस और बैक्टीरिया में क्या अंतर है और इनमे से कौन ज़्यादा खतरनाक है। तो चलिए आपको बताते हैं।what is the difference between bacteria and virus

what is the difference between bacteria and viruswhich is more dangerous virus or bacteria

वायरस क्या होता है? – What is Virus?
वायरस अति सूक्ष्म परजीवी होते हैं। इन्हें नंगी आँखों से नहीं देखा जा सकता। इन्हें केवल ख़ास तरह के उपकरणों के ज़रिये ही देखा जा सकता है। कई बार तो ये इतने छोटे होते हैं कि अत्याधुनिक उपकरणों में भी दिखाई नहीं देते। ये अपना अकार चेंज करते रहते हैं। वायरस को ‘विषाणु’ कहा जाता है। इसका मतलब है विश के अणु यानि कण। वायरस डीएनए/आरएनए और प्रोटीन से मिलकर बने होते हैं। वायरस हमेशा ही हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर और पेड़ पौधों के लिए भी ये वायरस खतरनाक होता है। इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं जैसे एड्स। वायरस की खास बात यह होती है कि ये परजीवी होते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें जीवित कोशिकाओं या ऊतक की आवश्यकता होती है जिसमें वो खुद को विकसित करते हैं। इनका जीवन काल भी कुछ दिनों का ही होता है। मनुष्य के शरीर में ये 10-15 दिनों से अधिक जीवित नहीं रह सकते। शरीर में जाकर ये खतरनाक इन्फेक्शन पैदा करते हैं जिससे शरीर लड़ नहीं पाता और बीमार होता चला जाता है।

Must read: जानिए कोरोना का फेफड़ों पर क्या असर होता है

Difference between virus and bacteria in hindi – What is the difference between bacteria and virus

बैक्टीरिया क्या होता है? – What is Bacteria?
बैक्टीरिया को आम भाषा में जीवाणु कहा जाता है। जीवन की रफ़्तार के लिए कुछ बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं और कुछ बैक्टीरिया बेहद खतरनाक होते हैं। ये सूक्ष्म परजीवी होते हैं। ये आमतौर पर हमारे लिए लाभकारी होते हैं। उदाहरण के लिए लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया दूध को दही में बदलने का काम करता है। हमारे और जानवरों के पेट में भी बैक्टीरिया होते हैं जो भोजन को पचाने का काम करते हैं। हालांकि कुछ जीवाणु ऐसे भी होते हैं जो इंसान, जीव जंतु और पेड़ पौधों में बीमारियाँ पैदा करते हैं। बैक्टीरिया छोटे सूक्ष्मजीव हैं, जो सिंगल सैल से बने होते हैं। ये बहुत अलग होते हैं और इनके आकार और संरचना में बड़ी विविधता हो सकती है। बैक्टीरिया लगभग हर तरह के वातावरण में जीवित रह सकते हैं, जिसमें मानव शरीर भी शामिल है। वहीं केवल कुछ ही बैक्टीरिया मनुष्यों में संक्रमण का कारण बनते हैं। ये बैक्टीरिया मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर कई खतरनाक रोग पैदा करते हैं। हालांकि बैक्टीरिया संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रभावी दवाइयाँ मौजूद हैं।

Must read:गले में खराश के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Difference between virus and bacteria in hindi – Virus aur Bacteria me antar

वायरस और बैक्टीरिया में अंतर

  • हर बैक्टीरिया इंसान के लिए खतरनाक नहीं होता जबकि वायरस किसी भी तरह से मनुष्य के सही नहीं है। ये सिर्फ बीमारियां फैलाते हैं।
  • बैक्टीरिया को वायरस की तरह किसी अन्य होस्ट कोशिका की ज़रुरत नहीं होती,ये बाहरी वातावरण में भी जीवित रह सकते हैं। वहीं वायरस बिना होस्ट कोशिका यानि मनुष्य, जानवरों, पेड़ पौधे और पशु पक्षियों के शरीर के बिना बाहरी वातावरण में ज़िंन्दा नहीं रहते।
  • बैक्टीरिया सूक्ष्म होते हैं इन्हें आसानी से उपकरणों से देखा जा सकता है जबकि वायरस आकार में अति सूक्ष्म होते हैं कभी कभी ये अत्याधुनिक उपकरणों की पकड़ में भी नहीं आते।
  • बैक्टीरिया काफी लम्बे समय तक शरीर में रह सकते हैं जबकि वायरस लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते।
  • एंटीबायोटिक दवा से बैक्टीरिया का संक्रमण ठीक हो सकता है लेकिन वायरस का संक्रमण एंटी बायोटिक दवा से ठीक नहीं होता है।
  • बैक्टीरिया के लिए टीका प्रभावकारी होता है जबकि वायरस के लिए वैक्सीन या फिर कुछ विशेष एंटी वायरल दवा बनाई जाती हैं।
  • बैक्टीरिया से खांसी, जुकाम, बुखार, टायफायड, पीलिया,दस्त, टीबी आदि रोग होते हैं। वहीं वायरस से एड्स, अस्थमा, चेचक, हर्पीज, चिकन पॉक्स आदि रोग होते हैं।

What is the difference between bacteria and virus – Difference between virus and bacteria in hindi – Virus aur Bacteria me antar

बैक्टीरिया और वायरस में कौन है ज़्यादा खतरनाक?
वैसे तो बैक्टीरिया और वायरस दोनों ही खतरनाक हैं। दोनों ही शरीर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करते हैं और खतरनाक बीमारियों को जन्म देते हैं, लेकिन बैक्टीरिया की तुलना में वायरस ज़्यादा खतरनाक है। वायरस अपनी शारीरिक संरचना मनुष्य के शरीर और दवाईओं के हिसाब से बदलते रहते हैं जिससे ये एक इंसान से दूसरे इंसान में और ज़्यादा ताकतवर होकर फैलते हैं। वायरस के लिए ख़ास तरह की वैक्सीन बनानी पड़ती है तब जाकर शरीर उस वायरस से लड़ पाता है। वहीं बैक्टीरिया को कम खतरनाक श्रेणी में इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि बैक्टीरिया इंसानी जीवन की रक्षा भी करते हैं।

Must read:जानिए क्या हैं टाइफाइड के लक्षण और कैसे करें इसका उपचार

What is the difference between bacteria and virus, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें