ब्लैक और वाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस ने दी दस्तक, जानिए क्या है येलो फंगस..

Yellow Fungus Kya Hai

Yellow Fungus Kya Hai – What is Yellow Fungus in hindi – Yellow fungus Symptoms in hindi – causes of yellow fungus in hindi – कोरोना वायरस ने भारत में बहुत तबाही मचाई है। कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश संक्रमित है। लाखों लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। धीरे-धीरे अब देश कोरोना की दूसरी लहर से उभर रहा है। कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस और वाइट फंगस से लोग जूझ रहे हैं। ब्लैक फंगस की वजह से सैंकड़ों लोग अभी तक अपनी जान गंवा चुके हैं। आलम यह है कि भारत में ज़्यादातर राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इसी बीच अब भारत में तीसरे किस्म के फंगल इन्फेक्शन ने दस्तक दे दी है। जी हाँ, ब्लैक फंगस और वाइट फंगस के बाद अब भारत में येलो फंगस का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में येलो फंगस का केस सामने आया है। यह मरीज ब्लैक और वाइट फंगस के साथ येलो फंगस से भी संक्रमित है। डॉक्टरों के लिए यह बेहद चिंता की बात है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है येलो फंगस।
Yellow Fungus Kya Hai

 Yellow Fungus Kya Hai – What is Yellow Fungus in hindi

येलो फंगस क्या है?
कई एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों के मुताबिक येलो फंगस एक घातक बीमारी है। यह ज़्यादातर सांपों और रेप्टाइल्स में पाया जाता है। यह वायरस शरीर के भीतरी हिस्सों पर अटैक करता है। ब्लैक फंगस के उलट येलो फंगस शरीर की आंतरिक प्रक्रिया को धीमा कर देता है जिससे अंदरूनी भाग कमज़ोर होने लगते हैं। शरीर पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। लक्षण ज़्यादा गंभीर होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। यह ज़्यादातर नमी वाले स्थानों पर फैलता है। इसके अलावा बंद पड़े कमरों और जहां का वातावरण साफ़ सुथरा ना हो वहां इस फंगस के फैलने की आशंका ज़्यादा होती है।

येलो फंगस के कारण – causes of yellow fungus in hindi
डॉक्टरों के मुताबिक़ येलो फंगस ज़्यादातर नमी वाले वातावरण में फैलता है। जिन घरों में सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। कमरे में स्वच्छ हवा का ना आना और वेंटिलेशन ना होना भी इसका कारण है। घर को जितना हो सके साफ़ सुथरा रखें। इसके अलावा बासी खाना और मल मूत्र की गंदगी का घर के आस पास फैलना भी इसका एक प्रमुख कारण है।

Must read : स्टेरॉयड क्या है? कोरोना मरीजों के इलाज के लिए क्यों है ज़रूरी

Yellow Fungus Kya Hai – What is Yellow Fungus in hindi

येलो फंगस के लक्षणYellow fungus Symptoms in hindi

  • नाक का बंद हो जाना जिससे साँस लेने में कठिनाई महसूस होना
  • शरीर में सुस्ती पड़ना।
  • ज़्यादा थकान महसूस होना।
  • भूख न लगना
  • शरीर टूटना और जोड़ों में तेज़ दर्द होना।
  • शरीर में अत्यधिक कमज़ोरी होना।
  • ह्रदय गति का बढ़ जाना।
  • शरीर के घावों में पस भर जाना।
  • शरीर के अंगों का सुन्न होना।
  • आँखों में गड्ढे हो जाना।
  • लगातार वज़न कम होना।
  • आंखों में धुंधलापन छा जाना।
  • शरीर कुपोषित हो जाना।
  • अत्यधिक कमज़ोरी आ जाना।
  • गंभीर परिस्थिति में पेशाब करते वक्त खून आना।

किन्हें है ज़्यादा खतरा? – Yellow Fungus Kya Hai

  • जो लोग लम्बे समय तक किसी गंभीर बीमारी की वजह से आईसीयू में रहे हों।
  • यदि किसी व्यक्ति का कोई ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुआ हो।
  • जिनके खून में वाइट ब्लड सेल्स काउंट कम हों।
  • जिनकी इम्युनिटी कमज़ोर हो
  • जिनकी किडनी खराब हो
  • जिन्हें डायलिसिस पर रखा गया हो
  • जिन लोगों ने जाने अनजाने में स्टेरॉयड या एंटीबैक्टीरियल का इस्तेमाल किया हो
  • जिनके घर में सफाई ना हो

 Must read : जानिए क्या है ब्लैक फंगस और इसके लक्षण !

Yellow Fungus Kya Hai – What is Yellow Fungus in hindi

येलो फंगस से बचने के उपाय – How to prevent from yellow fungus

  • अपने घर की रोज़ाना सफाई करें
  • साफ सुथरे कपड़ें पहनें
  • कमरों में नमी ना होने दें क्योंकि नमी वाले वातावरण में बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन ज़्यादा फैलता है।
  • अच्छी डाइट लें
  • भोजन के साथ सलाद का ज़्यादा प्रयोग करें
  • बासी भोजन बिलकुल भी ना खाएं। बासी भोजन में सबसे ज़्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि घातक इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।
  • मैडिटेशन ज़रूर करें।

Must read : ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना पीड़ितों के लिए रामबाण है ‘प्रोनिंग सेल्फ केयर’!

Yellow Fungus Kya Hai, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।