इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना
Herbal chai ke fayde toh bahut hain – हर्बल चाय स्वाद के साथ- साथ सेहत के लिए भी अच्छी होती है। अपने अनमोल फायदों के साथ चाय की कई वैरायटी अब बाज़ार में उपलब्ध हैं। हम आपको कुछ ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रोगों से राहत दिलाएगीं और उनसे लड़ने में आपकी मदद करेंगीं।
ग्रीन टी
Must Read: सर्दियों में रोज़ाना खाएं गुड़, होंगी कई बीमारियां दूर
- ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। ग्रीन टी को वज़न कम करने के लिए सहायक माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल काम करने में भी सहायक पाई गयी है।
- ग्रीन टी को कैंसर से लड़ने में काफी मददगार माना गया है।
- बस इस बात का ख्याल रखें कि इसे खाली पेट ना पिएं| दिन में दो कप से ज़्यादा इसका सेवन न करें।
लेमन टी
- लेमन में फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
- ये एसिडिटी को कम करती है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाती है।
- इसे पीने से पाचन क्रिया में काफी फायदा मिलता है।
- लेमन टी शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकती है।
ब्लैक टी
Must Read: पता है क्यों ज़रूरी है सर्दियों में एक्सरसाइज़ करना
- न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसे अल्ज़ाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों के लिए ब्लैक टी को अचूक दवाई माना गया है।
- ग्रीन टी और ब्लैक टी को एक ही पौधे से प्राप्त किया जाता है।
- ब्लैक टी दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखती है और याददाश्त बढ़ाती है।
- इसे पीने से अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।
- ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है।
दालचीनी चाय
-
- डायबिटीज़ के रोगियों के लिए यह चाय रामबाण है। दालचीनी चाय ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करती है।
- इसमें मौजूद सिनेमेल्डिहाइड से फैट को कम किया जा सकता है।
- दालचीनी की चाय पीने से शरीर में मौजूद कैलोरीज कम होती है।
- इसके सेवन से मांसपेशियों का दर्द ठीक होता है।
- दालचीनी ठंड, जुकाम, मधुमेह, अपच व दस्त जैसे रोगों में काफी मददगार साबित होती है। ये शरीर में उर्जा व ताकत बढ़ाती है।
तो चलिए जब इतनी सारी हर्बल टी की वैरायटी अवेलेबल है और वह भी इतने सारे फायदों के साथ, तो बस आज से ही शुरू हो जाइये। चुनिए अपनी पसंद की कोई एक या फिर एन्जॉय कीजिये अलग अलग फ्लेवर्स के साथ।
For stories like Herbal chai ke fayde, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Very good ji