Hockey Khelne ke Niyam: जानिए हॉकी खेल के नियम, खेल का मैदान और महत्वपूर्ण बातें
Hockey Khelne ke Niyam – Hockey ke niyam in hindi – Hockey Rules in Hindi – hockey khel ke niyam – हॉकी एक ऐसा खेल जो भारत सहित कई देशों में बड़े शौक से खेला जाता है| हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है| ओलंपिक खेलों में अब तक भारतीय हॉकी टीम ने 8 बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है| आइये जानते हैं इस खेल से जुड़ी कुछ आकर्षक बातों के बारे में
Hockey Khelne ke Niyam – Hockey ke niyam in hindi
आधुनिक हॉकी की शुरुआत का श्रेय इंग्लैंड को जाता है| हॉकी का पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच 1895 को खेला गया था और 1908 में इस खेल को ओलंपिक में शामिल किया गया था| भारत में हॉकी का खेल सबसे पहले 1895 में खेला गया और 1928 में पहली बार भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था| अब तक भारतीय हॉकी टीम 8 बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है| 1928 से 1956 तक भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 6 बार स्वर्ण पदक प्राप्त किए|
Hockey Khelne ke Niyam – Hockey ke niyam in hindi – Hockey Rules in Hindi
आइये जानते हैं इस खेल से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में – Interesting facts about hockey in India
- हॉकी के खेल में दो टीमें होती हैं जिनमें प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं|
- हॉकी को खेलने की कुल अवधि 60 मिनट होती है जो 30-30 मिनट के दो हाफ तथा 15-15 मिनट के 4 क्वार्टर होते हैं|
- दोनों टीमों में 1-1 गोलकीपर होता है जिसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी गेंद को स्टिक के बिना नहीं छू सकता है|
- जो भी टीम सबसे अधिक गोल करती है वही विजेता होती है| बराबर गोल होने की स्थिति में पेनाल्टी शूटआउट होता है|
- पेनाल्टी शूटआउट- इसमें दोनों टीमों के 5-5 खिलाड़ियों को 8 सेकेंड में गोल करने होते हैं और जिस टीम के गोल ज़्यादा होते हैं वह विजेता होती है|
Must read:Top Interesting facts that you need to know about Hockey – Check Complete Details
Hockey Khelne ke Niyam – Hockey ke niyam in hindi – Interesting facts about hockey in India
हॉकी का मैदान
हॉकी के मैदान की लम्बाई 91.4 मी॰ और चौड़ाई 55 मी॰ होती है| मैदान के दोनों ओर गोल पोस्ट होते हैं| इस खेल में जब खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी के गोल पोस्ट के अन्दर अपनी गेंद पहुंचा देता है तो उसे ही वैध गोल माना जाता है|
Hockey ke niyam in hindi
हॉकी के खेल में कुछ खास शब्दों का प्रयोग होता है| आइये जानते हैं हॉकी के कुछ प्रचलित शब्दों के बारे में
फ्री हिट
जब किसी खिलाड़ी के द्वारा फाउल किया जाता है तो प्रतिद्वंद्वी टीम को फ्री हिट का अवसर मिलता है| फ्री हिट के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी को स्थिर गेंद से 5 मीटर की दूरी पर खड़े होना चाहिए|
Must read: इन हॉकी खिलाड़ियों ने जादू की छड़ी से देश ही नहीं, विदेश में भी लहराया परचम
Hockey Khelne ke Niyam – Hockey ke niyam in hindi
पेनाल्टी कार्नर
यदि कोई खिलाड़ी मैदान में 23 मीटर की परिधि में जानबूझ कर फाउल करता है तो विरोधी टीम को पेनाल्टी कार्नर दिया जाता है जिसमें विरोधी टीम का कोई भी खिलाड़ी 7 मी॰ की दूरी से स्ट्रोक कर सकता है|
Hockey ke niyam in hindi – Interesting facts about hockey in India
हॉकी के खेल में खिलाड़ियों को अनुशासन में रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्डों का प्रयोग किया जाता है| हर कार्ड का अपना एक अर्थ होता है जैसे कि-
हरा कार्ड– इस कार्ड का अर्थ है कि खिलाड़ी को 2 मिनट के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया जाता है |
पीला कार्ड– दोबारा फाउल करने पर खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया जाता है और इसका अर्थ है कि खिलाड़ी को 5 मिनट के लिए निलंबित किया जाता है|
रेड कार्ड– इसके बाद खिलाड़ी को स्थाई निलंबित किया जाता है|
Must Read: जानें जेवलिन थ्रो करने का तरीका और क्या हैं इसके नियम?
Hockey Khelne ke Niyam, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें