Home Remedies For Dandruff: दही के अलावा इन 5 चीज़ों से भी तुरंत गायब हो जाएगी डैंड्रफ
Home remedies for dandruff in Hindi – बालों में डैंड्रफ की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है। रुसी का होना एक आम बात है। रुसी के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ये किसी को भी हो सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय|
home remedies for dandruff – डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय
डैंड्रफ के प्रकार | Types of डैंड्रफ
- स्कैल्प का सूखापन
- स्कैल्प पर तेल की अधिकता
- फंगल डैंड्रफ
रूसी (Dandruff) होने के कारण – Causes of Dandruff
- शैम्पू का अधिक उपयोग करना
- बालों की स्कैल्प का बहुत ज़्यादा रूखा हो जाना।
- अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तब भी रूसी हो सकती है|
- बालों को भरपूर पोषण ना मिलने से रूसी की परेशानी शुरू होती है|
- अगर किसी व्यक्ति को त्वचा संबंधी बीमारियां हैं तो उसे भी बालों में रूसी हो सकती है |
Must read : हेयर टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप पा सकती हैं बेहद खूबसूरत बाल
रूसी (डैंड्रफ) हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Dandruff
नीम
- नीम में एंटीबैक्टीरियल,एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद होते हैं| नीम को डैंड्रफ दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है| डैंड्रफ को जड़ से मिटाने के लिए नीम के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें और आधे घंटे बाद नार्मल पानी से धो दें |
नींबू
- डैंड्रफ के लिए नींबू सबसे परफेक्ट तरीका है। नींबू और नारियल के तेल को मिला कर नहाने से 10 मिनट पहले लगाएं और सादे पानी से बाल धो लें| हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से आपकी डैंड्रफ की परेशानी खत्म हो जाएगी|
Must read : बालों का झड़ना कम करते हैं ये आहार
अंडा
- आप अंडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नहाने के दो घंटे पहले आपको अंडे के बीच का पीला भाग हटा कर अंडा बालों में लगाना है और फिर शैम्पू कर लें। यह बालों में कंडीशनर की तरह भी काम करता है|
मैथी
- मैथी में ज़रूरी न्यूट्रिएंट और मिनरल्स (मैग्नीशियम व पोटेशियम) पाए जाते हैं, जो बालों को हर तरह का पोषण देने में सहायक होते हैं। ऐस में आप मैथी बीजों को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह पानी छान कर बालों पर लगा लें| ऐसा करने से आपको रुसी से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
दही
- स्कैल्प के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए दही सबसे अच्छा तरीका है। बालों को शैम्पू करने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए स्कैल्प पर दही लगा कर छोड़ दें। उसके बाद दोबारा शैंपू से अपने बालों को धो लें|
Must read : महिलाए अपने खाने में शामिल करे ये चीज़े होगा बहुत फायदा
Read more stories like home remedies for dandruff in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।