Homemade lip mask – घर में इन आसान तरीकों से बनाएं लिप मास्क, होंठ रहेंगे मुलायम और गुलाबी

Please follow and like us:

Homemade lip mask – लिप्स फेस का ज़रुरी हिस्सा माना जाता है| आजकल की बिज़ी लाइफस्टाइल में लिप्स की सही केयर नहीं हो पाती जिससे लिप्स डार्क और ड्राई होने लगते हैं| ऐसे में आप घर पर लिप मास्क बनाकर लगा सकते हैं| यह मास्क आपके होंठों को नेचुरल कलर देगा और कभी ड्राईनेस नहीं आने देगा। तो चलिए आज हम आपको घर पर लिप मास्क बनाने के तरीके बताते हैं|homemade lip mask

Homemade lip mask – Hothon ke liye gharelu upay – होंठों से जुड़ी परेशानियों के लिए लिप मास्क

नींबू और शहद – Homemade lip mask in Hindi

lemon and honey

  • शहद को त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर माना जाता है| इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व होंठों को नेचुरल रंग देते हैं।
  • काले होंठों के लिए नींबू और शहद का मास्क सबसे बेस्ट माना जाता है|
  • इसे लगाने के लिए नींबू और शहद को मिक्स करें फिर अपने होंठों पर अप्लाई करें|
  • 10 से 15 मिनट के लिए इसे होंठों पर लगाकर छोड़ दें, इसके बाद सादे पानी से धो लें|
  • कम से कम हफ्ते में तीन बार इस मास्क का इस्तेमाल करें| आपको फर्क दिखने लगेगा।

गुलाब की पंखुड़ियां

rose petals

  • गुलाब की पत्तियां होंठों को गुलाबी बनाती हैं, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है।
  • यह मास्क ड्राई होंठ के लिए अच्छा होता है। अगर आपके लिप्स फटते हैं तो इसे ज़रुर लगाएं|
  • मास्क बनाने के लिए आप 10 से 12 गुलाब की पत्तियों को पीस लें और उसमें आधा चम्मच दूध मिलाएं|
  • अब इसे 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से लिप्स साफ़ करें| ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में ही अच्छा रिज़ल्ट दिखने लगेगा।

Homemade lip mask

Must Read: चेहरे पर रौनक ले आएंगे ये होममेड फेशियल पेस्ट

नारियल तेल और शहद

coconut oil and honey

  • नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड होता है, जो पोषण देता है|
  • यह लिप्स से डेड सेल्स को हटाने में मद्द करता है|
  • घर पर इस मास्क को बनाने के लिए नारियल तेल, चीनी और शहद मिक्स करें|
  • अब इस मिक्सचर को दो से तीन मिनट तक सर्कुलर मोशन में लिप्स पर लगाएं|
  • यह प्राकृतिक तरीके से काम करती है|

Homemade lip mask

Must Read: चेहरे के दाग धब्बे, रिंकल्स और पिंपल्स को दूर करते हैं ये पांच विटामिन्स

दालचीनी और शहद

cinnamon and honey

  • ड्राई लिप्स, डार्क लिप्स और डेड सेल्स को हटाने के लिए दालचीनी और शहद का मास्क सबसे अच्छा माना जाता है|
  • एक कटोरी में दालचीनी पावडर और शहद को मिक्स कर लें|
  • इस मिक्सचर को कम से कम पांच मिनट तक होंठों पर अच्छे से लगाएं|
  • ऐसा करने से आपके होंठ सॉफ्ट और मुलायम बनते हैं और कालापन भी दूर होता है।

Must Read: पाना चाहती हैं खिली खिली और ग्लोइंग स्किन तो डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

Read more stories like; Homemade lip mask, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?