पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ये उपाय हैं बेहतर
How to conserve and save water – जल ही जीवन है इसलिए पानी बचाना बेहद ज़रूरी है। लेकिन पिछले कुछ सालों से देशभर में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। बदलते पर्यावरण के कारण समय पर बारिश का ना होना, जिस वजह से हर साल देश के कई राज्यों को अकाल जैसी आपदा का सामना करना पड़ता है। भारत का भूजल का भण्डार अभी 72 प्रतिशत खाली हो चुका है और इसमें से 54 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है। बढ़ती पानी की कमी के लिए बेहद ज़रूरी है कि पानी को बचाया जाए। आज हम कुछ ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं जिससे बर्बाद होते पानी को रोका जा सकता है।
How to conserve and save water
घर पर इस तरह से बचाएं पानी- how to conserve and save water
- घर पर कई तरह से पानी को बचा सकते हैं। दाढ़ी बनाते समय, ब्रश करते समय, सिंक में बर्तन धोते समय, मुंह-हाथ धोते समय लोग अक्सर टैप खोल देते हैं और पानी फैलता रहता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी उतना ही इस्तेमाल करें जितना ज़रूरी है।
- इसके अलावा गाड़ी धोते समय पाइप की बजाए बाल्टी व मग का प्रयोग करें, जिससे कम पानी में सफाई कर सकते हैं।
- नहाते समय शॉवर के स्थान बाल्टी एवं मग का प्रयोग करना चाहिए, जिससे पानी की बचत की जा सकती है।
- वाशिंग मशीन का उपयोग थोड़े कपड़ों के लिए ना करके ज़्यादा कपड़ों के लिए करना चाहिए।
- घर में कहीं भी नल या पाइप लीक कर रहा है तो उसे तुरन्त ठीक करवाएं। इससे पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।
- बतर्न धोते समय नल का उपयोग तभी करें जब आपको इसकी ज़रूरत हो। आप चाहे तो इसके स्थान पर बाल्टी में पानी भर कर भी उपयोग कर सकते हैं।
- शौचालय की फ्लशिंग की वजह से सबसे अधिक पानी की बर्बादी होती है। एक व्यक्ति एक बार में 15 से 16 लीटर पानी बर्बाद करता है। इसकी जगह लोगों को बाल्टी से पानी डालना चाहिए। ऐसा करने से आपको पता भी रहेगा कि एक बार में कितना पानी डाला गया है।
Must Read:Water Day 2023 theme details
घर के बाहर इस तरह से बचाएं पानी – How to conserve and save water
- घर के बाहर सार्वजनिक पार्क, गली, मौहल्ले, अस्पताल, स्कूलों आदि जगहों पर कहीं भी नल की टोंटियाँ खराब होने पर तुरन्त इसकी सूचना जलदाय ऑफिस और सम्बन्धित व्यक्ति को दें।
- घर के बाहर बाग—बगीचों में पाइप से पानी देने के बजाए वाटर कैन का इस्तेमाल करना चाहिए।
- बाग—बगीचों में दिन रात पानी नहीं देना चाहिए। इससे पानी का वाष्पीकरण नहीं हो पाता। कम पानी से ही सिंचाई हो जाती है।
- खेती करने के लिए कम लागत वाले आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे पानी की खपत कम से कम हो।
ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं
- भूमि में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए पेड़ मद्दगार होते हैं। बारिश के समय जमीन का कटाव रोकने के लिए भी यह सहायक होते हैं।
- जिस क्षेत्र में ज़्यादा पेड़ होते हैं वहां अच्छी बारिश होती है। इससे भूमिगत जल का स्तर बढ़ता है।
How to conserve and save water
Must Read: World water day quotes, images, theme, and purpose
जल संरक्षण कानून – How to conserve and save water
- पिछले कुछ दशकों से भूजल स्तर कम होता जा रहा है। इसके लिए भूजल के वितरण प्रबन्धन नियमों का पालन करना बेहद ज़रुरी है।
- इसके लिए नए कानूनों की ज़रूरत है जिससे वाटर संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और इस कानून का अनुसरण ना करने वालों को जुर्माना और सजा देने का प्रावधान भी हो।
- साथ ही औद्योगिक क्षेत्र, कारखानों आदि में किए जाने वाले पानी के उपयोग के लिए भी कानून का निर्धारण किया जाना चाहिए।
Must Read:Download unique world water day status videos
How to conserve and save water
बारिश के पानी को बचाना
- जितना हो सके बारिश के पानी को बचाना चाहिए, जिससे पानी की समस्या से उभरा जा सके। बारिश के पानी का उपयोग पीने, कपड़े धोने, बागवानी आदि सभी कार्यों में किया जा सकता है।
- गाँव, शहरों में भवन निर्माण सम्बन्धी नियमों में वर्षा जल संचयन को अनिवार्य किया जाना चाहिए, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा पानी को बचाया जा सकता है। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
How to conserve and save water
वाटर ओवरफ्लो अलार्म का इस्तेमाल
- पानी की बर्बादी को रोकने के लिए छतों पर लगी टंकियों पर वाटर ओवरफ्लो अलार्म का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
Must Read- अपने सभी जानने वालों के साथ World Water Day quotes images शेयर करें
How to conserve and save water, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।