लॉकडाउन में स्किल्स को करें इम्प्रूव और टेंशन को कहें बाय-बाय
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi – कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पूरे भारत में प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की है| मगर इस परिस्थिति में लगातार लम्बें समय तक घरों में रहने के कारण लोगों को एंग्जायटी और डिप्रेशन की परेशानी हो सकती है| कुछ रिपोर्ट के अनुसार लोगों का रूटीन काम बिगड़ने के कारण एक ही जगह रहते रहते वह एंगर का भी शिकार हो रहे हैं | ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ ऐसे आसान टिप्स शेयर करेंगे जिनकी मदद से आप भी अपनी टेंशन और डिप्रेशन को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं|
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi – How to remove depression during lockdown – चिंता और तनाव दूर करने आसान टिप्स
डांस
- अपने रूटीन में आप डांस को अपना सकते हैं| यह सबसे कारगर तरीका है खुद को एक्टिव रखने का|
- यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फिट रखने में मदद करती है|
- डांस एक तरह की थेरेपी है जो आपको तनाव से दूर करती है और आपकी हड्डियों को मज़बूती देती है|
- बॉडी को शेप में रखने के साथ यह आपको अच्छी नींद के लिए भी मदद करती है| डांस करने से ब्लड सरकुलेशन भी ठीक रहता है|
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi
म्यूज़िक
- म्यूज़िक यानी संगीत एक साधना और मैडिटेशन का भी रूप माना जाता है|
- संगीत के ज़रिये कोई भी इंसान अपने मूड को स्विंग कर सकता है| यह तनाव और डिप्रेशन दूर करने के लिए भी सबसे अच्छा कारगर तरीका माना जाता है|
- ब्रिटेन के एक सर्वे के अनुसार म्यूजिक शरीर में एनर्जी बनाये रखता है और इससे याददाश्त तेज़ होती है|
कुकिंग
- बहुत लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कुकिंग करने का शौक होता है| मगर अपने बिजी रूटीन की वजह से कुकिंग नहीं कर पाते|
- आप लॉकडाउन के दौरान अपने पैशन को परफेक्ट बना सकते हैं|
- कुकिंग के साथ आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं|
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi
सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें
- ऐसे वक़्त में आप फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपनी पुरनी फोटोज़ अपलोड कर सकते हैं|
- अपने सभी दोस्तों से बात करें एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करें| भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जो दोस्त आपसे पीछे छूट गए हैं उनसे वापस कांटेक्ट बनाएं|
- जब आप अपनी पुरानी अच्छी यादों की बात करते हैं तो यह तरीके भी आपको तनावमुक्त बनाते हैं|
ऑनलाइन गेम
- आजकल पब जी के अलावा भी कई ऐसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म हैं जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं|
- आप इन गेमिंग प्लेटफार्म के ज़रिये दो चार लोग एक साथ गेम्स का लुत्फ़ उठा सकते हो|
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi
Must read: लॉकडाउन के दौरान खाएं ये हेल्दी आहार, रखें खुद को तंदरुस्त
वेब सीरीज
- अगर आप घर पर रह कर टीवी नहीं देखना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म का मज़ा लें|
- आप नेटफ्लिक्स, अमेज़न, वूट, या किसी भी ऑनलाइन चैनल पर अलग- अलग सीरीज देख सकते हैं।
- नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आपको बोर होने से बचाएंगे और आप नया कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं|
How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi
योग और मैडिटेशन पर ध्यान दें
- ये बिलकुल सही वक़्त है जब आप अपना सारा ध्यान अपनी सेहत पर लगा सकते हैं|
- स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप अपने दिन के रूटीन में योग को ज़रूर शामिल करें|
- यह आपको बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में भी मदद करेगा|
- आप चाहें तो मैडिटेशन करें इससे आपकी चिंता दूर होगी और आप अपने लॉकडाउन पीरियड को आसानी से एन्जॉय कर सकते हो|
Must read: Coronavirus Hotspot List: दिल्ली के इन इलाकों को किया गया सील, जानिए कौन-कौन से हैं हॉटस्पॉट
Must read: Immunity Booster Foods in Hindi – ऐसे मजबूत कीजिए अपना इम्यून सिस्टम
Read more stories like: How to Motivate Yourself when Depressed in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।