Immunity Booster Foods in Hindi – ऐसे मजबूत कीजिए अपना इम्यून सिस्टम

Please follow and like us:

Immunity booster foods in Hindi – अगर किसी व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) कम होती है तो वह बार-बार बीमार पड़ता है| ऐसे में छोटी से छोटी बीमारी उस व्यक्ति के लिए घातक हो सकती हैं| कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोग हमेशा किसी न किसी वजह से बीमार ही रहते हैं| इसके कई कारण हो सकते हैं कई बार यह जन्म से होता है, मगर कई बार इन्फेक्शन, बार-बार पेट खराब होने से और विटामिन डी-3 का लेवल कम होने से भी ऐसा होता है| तो चलिए जानते हैं किन चीज़ों को खाने से इम्युनिटी को आसानी से बूस्ट किया जा सकता है।

immunity booster foods in hindi

Immunity booster foods in Hindi । इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण – Causes of Low Immunity in Hindi | immune system kamjor hone ke lakshan

  • अल्कोहल या धूम्रपान करने से|
  • बचपन से यह हो सकता है|
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी से इम्युनिटी सिस्टम कमज़ोर होता है|

Must read: सर्दियों में आयरन की कमी पूरी करेंगी ये 5 चीज़ें

Immunity booster foods in Hindi । इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

पानी

water

  • आमतौर पर लोग उतना पानी नहीं पीते हैं जितना उन्हें एक दिन में पीना चाहिए|
  • दिन में 6 से 7 ग्लास पानी पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) मज़बूत होती है|
  • पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है|
  • सुबह खाली पेट पानी पीने से इसका दोगुना फायदा मिलता है|
  • यह शरीर के लिए अच्छा होता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है|
  • इसके अलावा यह पाचन को सही करने में और वजन तेज़ी से घटाने में मदद करता है|
  • कई बार सरदर्द और माइग्रेन का कारण पानी की कमी ही होती है।

Immunity booster food India

देसी घी

desi ghee

  • कुछ लोगों का मानना है कि देसी घी के अत्यधिक सेवन से वज़न बढ़ता है|
  • मगर सही मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से यह इम्युनिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है|
  • देसी घी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है, जिससे इंफेक्शन से और बीमारियों से लड़ने की क्षमता दोगुनी हो जाती है।
  • इसमें सूक्ष्म जीवाणु, एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सहायक होते हैं |

Immunity booster foods in India in Hindi

अदरक

ginger

  • अदरक इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का काम करता है|
  • इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, पाया जाता है जो छोटी मोटी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है|
  • आप चाहें तो अदरक के रस को सुबह एक चमच्च शहद के साथ खा सकते हैं|
  • इसके अलावा आप अदरक को घिस कर पानी में मिला कर उबाल लें और इसे ठंडा करके दिन में थोड़ा थोड़ा पिएं|

Must read: सर्दियों में खाएं हरी मटर, ब्यूटी के साथ इम्यून सिस्टम भी होगा मज़बूत

खट्टे फल

Citrus fruit

  • खट्टे फल यानी संतरा, मौसमी, अंगूर, नींबू तेज़ी से इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने का काम करते हैं|
  • इनमें भरपूर मात्रा में खनिज लवण और विटामिन पाया जाता है|
  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे रसदार फलों को अपने डेली डाइट में ज़रूर शामिल करें|
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि इनका सेवन करते वक़्त आप इसमें किसी तरह का नमक या चाट मसाला न मिलाएं|

Immunity booster food for adults in Hindi

अंकुरित अनाज

sprouted grains

  • सुबह नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग या किसी भी तरह का अंकुरित अनाज खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती|
  • यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाये रखने में मदद करती है|
  • अनाज को अंकुरित कर के खाने से इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है|

शकरकंद

sweet potato

  • इसमें कार्बोहाइडेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है| यही वजह है कि इसे पावर हाउस और सुपरफूड भी कहा जाता है|
  • इसके अलावा इसमें पोटैशियम, विटमिन बी-6 और बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है, जो आपको किसी भी तरह की एलर्जी और बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं|

Must read: छोटी सी इलायची में छुपे हैं बड़े-बड़े गुण, मुँह की बदबू से लेकर दिल की बीमारी तक में फायदेमंद

हरी सब्ज़ियां

green vegetables

  • दैनिक आहार में हरी सब्जियां खाने से इम्युनिटी बढ़ती है|
  • आप मेथी, पालक, गाजर, टमाटर और ब्रोकली को अपने खाने में ज़रूर शामिल करें|
  • हर सब्जियों में वह सभी तत्व पाए जाते हैं जो मौसमी बीमारी से लड़ने में फायदेमंद होते हैं|

लहसुन

garlic

  • यह आसानी से हर घर में मिल जाता है|
  • लहसुन में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (immunomodulatory) गुण होता है|
  • जो तेज़ी से इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है|
  • आप लहसुन की दो कली पीस कर शहद के साथ खा सकते हो|

हल्दी

turmeric

  • हमेशा से हल्दी कई बड़ी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।
  • इसमे कर्क्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने में मदद करता है|
  • एक स्टडी के अनुसार हल्दी इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (immunomodulatory) प्रक्रिया को बढ़ावा देने का काम करती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है|

Must read: Saunf Khane Ke Fayde Hindi Mein: मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ

Must read: जल्दी वज़न कम करना चाहते हो, तो आपके लिए बेस्ट है कीटो डाइट प्लान

Read more stories like: Immunity booster foods in Hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?