धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है दीपक? क्या है इसकी कहानी
importance of deepak on Dhanteras Puja– dhanteras par deepak kyu jalate hai – Dhanteras Reason behind Yam Deepak – कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग नए बर्तन और आभूषण खरीदते हैं और घर के द्वार पर दीपक जलाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस दिन द्वार पर दीपक क्यों जलाया जाता है? क्या है इसके पीछे की कहानी। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
Must read: धनतेरस पर ज़रूर करें ये उपाय, होगी धन वर्षा
importance of deepak on Dhanteras Puja – dhanteras par deepak kyu jalate hai
धनतेरस की पौराणिक कहानी – Dhanteras ki Kahani
पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में एक हिम नाम का राजा था। विवाह के कई वर्षों बाद उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका नाम उन्होंने राजकुमार रत्न रखा। ज्योतिषियों ने राजकुमार रत्न की कुण्डली देखकर बताया कि विवाह के चौथे दिन राजकुमार की मृत्यु हो जाएगी। ये बात सुनकर राजा रानी बहुत दुखी हुए और उन्होंने राजकुमार को एकांत जगह पर रहने के लिए भेज दिया। कुछ सालों बाद जब राजकुमार बड़ा हुआ तो उसका विवाह एक राजकुमारी से कर दिया गया। कुण्डली के अनुसार विवाह के चार दिन बाद यमदूत राजकुमार के प्राण लेने आ पहुंचे। यमदूत को देखकर राजकुमार की पत्नी ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। राजकुमारी को रोते हुए देखकर यमदूत का हृदय भी द्रवित हो उठा। यमदूत ने यमराज से विनती करते हुए कहा कि हे यमराज क्या कोई ऐसा उपाय नहीं है जिससे मनुष्य अकाल मृत्यु से मुक्त हो जाए। दूत की इस बात को सुनकर यमदेवता बोले कि हे दूत अकाल मृत्यु तो कर्म की गति है, लेकिन इससे मुक्ति का एक आसान तरीका है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की रात जो प्राणी मेरे नाम से पूजन करके दीपक दक्षिण दिशा की ओर जलाकर रखेगा उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी। जैसे ही राजकुमारी को इस उपाय के बारे में पता चला तो उसने द्वार पर दीप जलाकर रख दिए और सोने व चांदी के सिक्के और आभूषणों का ढेर लगा दिया। राजकुमारी ने माता के भजन गाकर पूरी रात काटी, ऐसा करके राजकुमारी ने अपने पति की जान बचाई। यही से यम दीपदान की परंपरा शुरू हुई और लोग इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर यम देवता के नाम का दीप जलाकर रखने लगे।
Must read: धनतेरस पर करें धन्वन्तरि जी की आरती, मिट जाएंगे सारे दुख
importance of deepak on Dhanteras Puja
ये Must read: धनतेरस क्यों मनाया जाता है
Must read : Kuber ji ki aarti hindi lyrics
Read more stories like importance of deepak on Dhanteras, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।