इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, चौथे दिन टूटी ऑस्ट्रेलिया की कमर
Ind vs Aus match day 4 highlights – भारत के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहा| दिन के आखिर तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया की 8 विकटें गिरा दीं|
- इंडिया की ओर से ऋषभ पंत और मंयक अग्रवाल खेलने आए तब इंडिया का स्कोर 56/5 था|
- दोनों बल्लेबाज़ों ने शुरुआत में कुछ बड़े शॉट लगाए|
- कुछ ओवर होते ही कमिंस ने मयंक अग्रवाल को अपना शिकार बना लिया|
- थोड़ी देर में कमिंस ने जडेजा को भी 5 रन पर आउट कर दिया|
Must Read: पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ इंडिया ने रच दिया इतिहास
- जडेजा के जाते ही हेजलवुड ने पंत को आउट कर दिया| इसके बाद भारत ने पारी डिक्लेयर कर दी|
- ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग शुरू हुई ही थी कि दूसरे ओवर में बुमराह ने फिंच को अपना शिकार बना लिया|
- ख्वाजा और हैरिस मैदान में थे और बड़े शॉट खेलकर स्कोर बनाने की कोशिश कर रहे थे|
- 9वें ओवर में बॉल जडेजा के हाथों में दी गई और उन्होंने आते ही हैरिस को पवेलियन वापस भेज दिया|
- ख्वाजा एक छोर से बड़े शॉट खेलकर मैच को बचाए जा रहे थे|
- लंच के बाद शामी ने आते ही ख्वाजा को आउट किया और बढ़ता खतरा टाल दिया|
- शॉन मार्श और ट्रेविस हेड मिलकर धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे थे|
- 100 रन होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की 3 विकेट चली गई थीं|
- मार्श अच्छा खेल रहे थे कि बुमराह की बॉल पर वह अपनी विकेट दे बैठे|
- शॉन मार्श के जाते ही ऑस्ट्रेलिया पर प्रेशर बढ़ने लगा| इस प्रेशर के कारण मिशेल मार्श भी जडेजा का शिकार हो गए|
- कई ओवरों तक भारत को कोई विकेट हाथ नहीं लगी| ट्रेविस हेड 30 से ऊपर रन बना चुके थे|
- 50वें ओवर में इशांत शर्मा आए और ट्रेविस हेड को उन्होंने आउट कर दिया|
- आधे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज़्याद टीम आउट हो गई|
- 61 वें ओवर में एक बार फिर जडेजा बॉलिंग पर आए और उन्होंने टिम पैन को पवेलियन वापस भेज दिया|
- स्टार्क अभी पिच पर जमे ही थे कि शामी ने 70वें ओवर में आते ही उन्हें भी आउट कर दिया|
- ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट हो गए थे और दिन ख़त्म होने वाला था|
- इंडिया को अतिरिक्त आधा घंटा भी मिला, मगर उसके बाद भी इंडिया बाकी बची दोनों विकटें नहीं ले पाया|
- चौथा दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा, मगर भारत इस दिन को जीत में तब्दील नहीं कर पाया|
For more stories like Ind vs Aus match day 4 highlights, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.