Indian celebrity deaths 2020 in Hindi – साल 2020 में ये सितारे कह गए सबको अलविदा
Indian Celebrity deaths 2020 in Hindi – साल 2020 हर किसी के लिए बहुत दुखद रहा है| 2020 में कोरोना वायरस के अलावा भी कई ऐसी खबरें आई जिन्होंने आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक को निराश कर दिया| इस साल सिनेमा और टीवी जगत से जुड़ी कई फेमस शख्सियतों ने दुनिया को अलविदा कह दिया| तो चलिए आपको बताते हैं साल 2020 में किन-किन सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा|
Indian celebrity deaths 2020 in Hindi – साल 2020 में ये सितारे कह गए अलविदा
ऋषि कपूर
- 67 साल की उम्र में बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर सबको अलविदा कह गए|
- वह काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी के चलते 30 अप्रैल 2020 को उनकी मृत्यु हो गई।
- वह पिछले साल कैंसर का इलाज कराकर अमेरिका से भारत लौटे थे|
- वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का ट्रीटमेंट चला।
- ऋषि कपूर ने 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी|
- ऋषि कपूर ने 92 से भी ज़्यादा बॉलीवुड फिल्में की|
Indian Celebrity deaths 2020 in Hindi
Must Read: अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में निधन
- साल 2020 बॉलीवुड जगत के लिए बहुत दुखद रहा है| ऋषि कपूर के साथ-साथ इरफान खान भी सबको अचानक छोड़कर चले गए|
- इरफान को कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था| मगर उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
- इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी थी, उन्होंने इस बीमारी का काफी समय तक विदेश में इलाज भी कराया था।
- इरफान ने करीब 50 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया|
- वह लीड हीरो के साथ-साथ नेगेटिव किरदार निभाने में भी एक्सपर्ट थे|
Indian Celebrity deaths 2020 in Hindi
सेजल शर्मा
- उदयपुर की रहने वाली सेजल शर्मा ने भी इस साल जनवरी में सबको अलविदा कह दिया|
- सेजल “दिल तो हैप्पी है जी” डेली सोप में लीड अभिनेत्री थी|
- सेजल ने आत्महत्या की थी, उनके पास से सुसाइड नोट मिला था|
- इसके अलावा उन्हें आमिर खान के साथ Vivo फोन के एक विज्ञापन में भी देखा गया था|
Must read: बॉलीवुड की बेस्ट कंपोज़र और गीतकार की जोड़ियां, जिनके गानों पर थिरकते हैं लाखों लोग
मेबियाना माइकल
- मेबियाना माइकल फेमस कन्नड़ रियलिटी शो “प्याते हुदुग़ीर हल्ली लाइफ” की विनर थी|
- वह कार एक्सीडेंट के हादसे का शिकार हुई थी|
- इस हादसे के वक़्त वह अपने होम टाउन मदिकेरी से वापस आ रही थी|
- अपने करियर की शुरुआत मेबियाना माइकल ने मॉडलिंग से की थी|
Indian Celebrity deaths 2020 in Hindi
प्रेक्षा मेहता
- प्रेक्षा ने टीवी सीरियल में कई तरह के किरदार निभाए थे|
- वह सबस ज़्यादा क्राइम पेट्रोल शो में देखी गयी थी| मगर अचानक प्रेक्षा की मौत से इंडस्ट्री के सभी लोग शॉक में आए गए।
- उनके पिता ने बताया कि प्रेक्षा कई दिनों से तनाव में थी, काम न मिलने कारण वो परेशान थी।
निम्मी
- हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस निम्मी का 87 साल की उम्र में 25 मार्च की शाम निधन हो गया|
- वह लंबे समय से बीमार चल रही थी| ऐसा माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें राज कपूर लेकर आये थे|
- इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों और डायरेक्टरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी|
- निम्मी ने मशहूर अभिनेत्री नरगिस के साथ भी काम किया था|
- सुशांत सिंह राजपूत एक फेमस टीवी और बॉलीवुड एक्टर थे|
- सुशांत ने 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली|
- 34 साल की उम्र में उनका निधन होने से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी|
- सुशांत ने साल 2008 में स्टार प्लस के शो किस देश में है मेरा दिल से टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी|
- उन्होंने 2013 में फिल्म “काई पो चे” से बॉलीवुड में कदम रखा|
- उनकी आखिरी फिल्म – दिल बेखबर हाल ही में रिलीज़ होने वाली है|
- उन्होंने 2003 में एससीई प्रवेश परीक्षा में 7 वां स्थान प्राप्त किया था|
- सुशांत फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे और 11 इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किए, जिसमें इंडियन स्कूल ऑफ माइंस भी शामिल था|
वाजिद अली खान
- बॉलीवुड की सबसे फेमस संगीत निर्देशक की जोड़ी साजिद-वाजिद के गायक-संगीतकार वाजिद अली का 1 जून को मुंबई में निधन हो गया|
- ऐसा बताया जा रहा हैं उन्हें किडनी से जुड़ी कोई बीमारी थी|
- उनका निधन केवल 42 साल की उम्र में हो गया|
- साजिद- वाजिद की हिट जोड़ी ने 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए पहली बार संगीत दिया था|
- साजिद-वाजिद की जोड़ी ने तेरे नाम, पार्टनर, दबंग, राउडी राठौर जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिए|
- उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शो भी जज किए हैं|
सरोज खान
- बॉलीवुड में मास्टरजी के नाम से फेमस डांस गुरु सरोज खान का निधन 71 वर्ष की आयु में 3 जुलाई 2020 को हो गया|
- उन्होंने ’नज़राना’ फिल्म से 3 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर की शुरुआत की|
- अपने करियर में उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया|
- सरोज खान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम निर्मला नागपाल था|
- 13 साल की उम्र में ही उनकी शादी बी सोहनलाल से हो गयी थी|
- सरोज खान ने शादी से पहले ही अपना धर्म बदल कर इस्लाम कबूला था|
- साल 1974 में गीता मेरा नाम से अपना कोरियोग्राफी करियर शुरू किया|
- मगर उन्हें सफलता 1986 में श्री देवी के गाने हवा हवाई से मिली|
- साल 2012 में उनकी डॉक्यूमेंट्री, ‘द सरोज खान स्टोरी’ भी रिलीज़ हुई थी|
Must Read: कोरोना की वजह से घर में कैद में हुए सितारे, कोई लगा रहा झाड़ू, कोई बर्तन धोकर बिता रहा समय
जगदीप – Jagdeep
- एक्टर जगदीप का 8 जुलाई 2020 को निधन हो गया। ये बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेताओं में से एक थे। इन्हें प्यार से लोग सूरमा भोपाली के नाम से पुकारते थे।
- 1975 में आयी फ़िल्म शोले में इन्हें सुरमा भोपाली का किरदार मिला था जिसने इन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई।
- उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप ने ज़्यादातर फिल्मों में कॉमेडियन का रोल निभाया।
- एक्टिंग की शुरुआत इन्होंने बी.आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से की। ये फिल्म 1949 में शूट की गई और 1951 में इसे रिलीज़ किया गया। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में काम किया।
- फिल्म हरियाली और रास्ता, बिन्दिया, सोलवाँ साल, रेलवे प्लेटफ़ॉर्म, जानवर और इंसान,एक नारी एक ब्रह्मचारी आदि इनकी हिट फिल्मों में से एक हैं।
मोहित बघेल – Mohit Baghel
- 23 मई 2020 को एक्टर मोहित बघेल का 26 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया गया है कि मोहित लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मोहित का करीब 6 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
- मोहित बघेल ने कॉमेडी शो ‘छोटे मियां’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी पर कई शो करने के साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी काम किया।
- सलमान खान स्टारर फिल्म रेड्डी में इन्होंने काम किया था। फिल्म में मोहित ने अमर चौधरी का किरदार निभाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। इस किरदार से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
- फिल्म ‘उमा’ में भी मोहित नज़र आए थे। इस फिल्म में उन्होंने जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ काम किया था।
बासु चटर्जी – Basu Chatterjee
- बॉलीवुड के महान निर्देशक बासु चटर्जी का निधन 4 जून 2020 को 90 वर्ष की उम्र में हुआ। बासु चटर्जी को हिन्दी फिल्में, बंगाली फिल्में और टीवी धारावाहिकों के लिए जाना जाता था।
- बासु चटर्जी की फेमस फिल्में छोटी सी बात (1975), रजनीगंधा (1974), चितचोर (1976), पिया का घर (1972), बातों बातों में (1979) आदि हैं।
Must Read: छोटे पर्दे की इन खूबसूरत हसीनाओं के आगे फीकी है बॉलीवुड अभिनेत्रियां
एस.पी बालासुब्रमण्यम – S. P. Balasubrahmanyam
- एस.पी बालासुब्रमण्यम का निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ था। इनका निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ। काफी सयम ये चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे।
- अपने करियर के दौरान इन्होंने फेमस गाने गए । ये एक भारतीय पार्श्वगायक, एक्टर, संगीत निर्देशक और फ़िल्म निर्माता भी थे।
- इन्हें 6 बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दिया गया था।
आसिफ बसरा – Asif Basra
- आसिफ बसरा का निधन 12 नवंबर 2020 को हुआ। ये धर्मशाला के एक निजी कॉम्प्लेक्स में मृत पाए गए थे।
- उनके निधन का कारण अभी तक किसी को पता नहीं चला है। आसिफ बसरा ने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है।
निशिकांत कामत – Nishikant Kamat
- ‘मुंबई मेरी जान’ फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने 17 अगस्त 2020 को दुनिया से अलविदा कह दिया था। 50 वर्षीय इस एक्टर-डायरेक्टर को लिवर से संबंधित परेशानी थी।
- निशिकांत कामत को बॉलीवुड फिल्म ”दृश्यम’ और रॉकी हैंडसम के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
- हिंदी सिनेमा के साथ – साथ इन्होंने मराठी सिनेमा में भी काम किया है।
समीर शर्मा – Samir Sharma
- टीवी की दुनिया के प्रसिद्ध एक्टर समीर शर्मा ने 4 अगस्त 2020 को अपने घर में ख़ुदखुशी कर ली थी। समीर ने 44 साल की उम्र में अपनी ज़िंदगी को खत्म कर लिया।
- समीर का शव घर के किचन के पंखे से लटका मिला था। समीर ने ‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी घर-घर की’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर’, ‘गीत हुई सबसे पराई’ जैसे कई फेमस सीरियल्स में काम किया था।
दिव्या भटनागर – Divya Bhatnagar
- टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए 7 दिसंबर 2020 अपना दम तोड़ दिया।
- दिव्या काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आ रहा था।
- दिव्या ने साल 2006 में टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ से ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। साल 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गुलाबो का रोल प्ले किया था।
- इसके बाद ‘सवारे सबके सपने… प्रीतो’, ‘श्रीमान श्रीमति फिर से’ और ‘तेरा यार हूं मैं’ में भी दमदार रोल प्ले किया।
Must Read: इन सितारों की एक नहीं बल्कि दो शादियां रही नाकाम, लिया दोनों से तलाक
Read more stories like; Indian celebrity deaths 2020 in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।