Indian Coast Guard Day in Hindi: जानिए, तटरक्षक बल दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास
Indian Coast Guard Day in Hindi – Indian Coast Guard Day history in hindi – जिस प्रकार भारत की रक्षा के लिए वायु सेना, जल सेना व थल सेना सदैव तत्पर रहती है। उसी प्रकार से इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast guard) भारतीय तटरक्षक बल भी देश की सुरक्षा सेनाओं का ही एक अंग है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर उसकी राहत और बचाव की ज़िम्मेदारी संभालते हैं। देश के लिए भारतीय तटरक्षकों का योगदान बेहद अहम है। देश के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला भारतीय तटरक्षक बल 24 घंटे भारतीय तटों की रक्षा के लिए तैनात रहता है। तो चलिए जानत हैं इसका इतिहास क्या है।
Indian Coast Guard Day history in hindi – Indian Coast Guard Day in Hindi
Indian Coast Guard Day kab manaya jata hai – Bhartiya Tatrakshak Diwas kab manaya jata hai
भारत में हर वर्ष तटरक्षक बल की स्थापना दिवस के दिन भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। 1 फरवरी को ये दिवस मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल देश की सुरक्षा सेनाओं का ही एक अंग है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर उसकी राहत और बचाव की ज़िम्मेदारी संभालते हैं।
Indian Coast Guard Day in Hindi – Indian Coast Guard Day history in hindi
भारतीय तटरक्षक बल का इतिहास – Bhartiya Tatrakshak Diwas ka itihas –
“भारत के आधिकारिक समुद्री सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय नियमों को लागू करने और समुद्री जीवन तथा संपत्ति की सुरक्षा निश्चित करने के उद्देश्य से देश ने एक नई सेवा के रूप में भारतीय तटरक्षक सेना का गठन 1 फरवरी 1977 को किया गया। देश में इस सेवा को अधिकारिक रूप देने हेतु श्री के एफ रुस्त्मजी की अध्यक्षता में साल 1974, सितम्बर में एक समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य समुद्र में तस्करी की समस्याओं से निपटने के लिए तटरक्षक संगठन की स्थापना करना था। श्री के एफ रुस्त्मजी की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने भारत सरकार से एक ऐसे तटरक्षक संगठन बनाने की सिफारिश की, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में रहकर नौसेना की तर्ज़ पर देश में समुद्री गतिविधियों के लिए संचालित हो तथा शांतिकाल के समय में देश की सुरक्षा में योगदान दें। इस सिफारिश के आधार पर 25 अगस्त 1976 को भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम पारित किया गया था। इस अधिनियम के तहत भारत ने 2.01 वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र को भारतीय अधिकार में होने का दावा किया जिसके अंतर्गत भारत को समुन्द्र के जीवित तथा अजीवित दोनों ही प्रकार के संसाधनों के अन्वेषण तथा दोहन का अधिकार प्राप्त होगा।
Indian Coast Guard Day history in hindi – Indian Coast Guard Day in Hindi
इस अधिनियम के दावे के बाद भारतीय मंत्रिमंडल द्वारा 1 फरवरी 1977 को भारतीय अंतरिम तटरक्षक बल को संगठित करने का निर्णय लिया गया जिसके साथ ही 18 अगस्त 1978 को भारतीय संघ के एक स्वतंत्र बल सेना के रूप में तटरक्षक अधिनियम,1978 के तहत भारत की संसद द्वारा औपचारिक तौर पर भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना गैर सैन्य समुद्री सेवाओं को प्रदान करने के लिए भारत तटरक्षक के किए शुरू की गई थी।
Must Read:What is Indian Coast Guard Day
Indian Coast Guard Day history in hindi
भारतीय तटरक्षक बल के कर्तव्य/सेवाएं (services)
भारतीय तटरक्षक बल, भारत के समुद्री क्षेत्रों से संबंधित समस्त अधिनियमों का प्रवर्तन करने हेतु निर्मित प्रमुख संस्था है। भारतीय तटरक्षक बल देश व समुद्री समुदाय के हित में निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करती हैं-
- भारतीय तटरक्षक बल का मुख्य उद्देश्य भारतीय समुद्री अधिनियमों का प्रवर्तन करना है।
- समुद्री मछुआरों की समस्या को हल करना और उनका संरक्षण करना।
- समुद्री संकट के समय मछुआरों का बचाव व समुद्री सीमाओं में रहकर राष्ट्र की सहायता करना।
- निश्चित भारतीय समुद्री क्षेत्रों में माल व जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना व साथ ही उसके लिए उपाय करना।
- समुद्री-तस्करी के कार्यों से राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र की रक्षा करना व तस्करी से जुड़ी गतिविधियों को रोकना।
- समुद्री पर्यावरण का संरक्षण करना।
- भारतीय तटरक्षक बल भारत की नौसेना, राजस्व विभाग, मत्स्य विभाग का सीमा शुल्क कार्य में सहयोग करता है। इसके साथ ही यह बल केंद्रीय व राज्य बलों के साथ भी निकट रूप से कार्य करता है।
- समुद्र का वैज्ञानिक डाटा भी एकत्रित करना।
- समुद्री प्रदूषण को नियंत्रण व नियंत्रक करना।
- तस्कर- रोधी अभियानों में सीमा शुल्क विभागों तथा अन्य इससे संबंधित प्राधिकारियों की मद्द करना।
Must Read:Happy Indian Coast Guard Day Quotes in Hindi
Indian Coast Guard Day in Hindi – Indian Coast Guard Day history in hindi
भारतीय तटरक्षक बल का संगठन
देश में भारतीय तटरक्षक बल का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में है। भारतीय तटरक्षक बल का नेतृत्व सदैव डीजीआईसीजी अर्थात् तटरक्षक महानिदेशक की अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त भारतीय तटरक्षक मुख्यालय नई दिल्ली के दूसरे शीर्ष अधिकारी अपर महानिदेशक होते हैं। इस संगठन को देश में पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जो निम्नलिखित है:-
- पश्चिम क्षेत्र – मुंबई (मुख्यालय)
- पूर्व क्षेत्र – चेन्नई (मुख्यालय)
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र – कोलकाता (मुख्यालय)
- उत्तर पश्चिमी क्षेत्र – गांधीनगर (गुजरात) (मुख्यालय)
- अंडमान व निकोबार क्षेत्र – पार्ट ब्लेयर (मुख्यालय)
इन मुख्यालयों के अतिरिक्त भी भारत में तटरक्षक बल के 16 अन्य मुख्यालय स्थापित हैं जिनमें तटरक्षक जिला कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं। भारतीय तटरक्षक बल तीन सैन्यों के समकक्षों के विपरीत 60 वर्ष की आयु तक देश की सेवा करता है। आपको बता दें, समुद्री गतिविधियों के संरक्षण तथा नियंत्रण के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाज भारतीय नौसेना जहाजों से अलग होते हैं।
Must Read:Happy Indian Coast Guard Day status videos
Indian Coast Guard Day history in hindi – Indian Coast Guard Day in Hindi
भारतीय तटरक्षक बल का ध्येय वाक्य
भारतीय तटरक्षक बल का ध्येय वाक्य- “वयम् रक्षामः(We Protect)। इसका हिंदी अर्थ है – हम रक्षा करते हैं।
Indian coast guard in hindi
भारतीय तटरक्षक बल दिवस – Indian Coast Guard Day history in hindi
भारत की सबसे छोटी सशस्त्र सेना भारतीय तटरक्षक बल की विशेषता है कि सुरक्षा सेना भारत के समुद्र क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर, तैयार और जवाबदेही है। इनकी विशेषता व कर्मठता के लिए भारत में हर वर्ष इनके सम्मान में 1 फरवरी को तटरक्षक दिवस (indian coast guard day) मनाया जाता है। इस साल भारत में भारतीय तटरक्षक बल के संगठन को 45 वर्ष पूरे हो जाएंगे। भारतीय तटरक्षक बल देश की आवश्यक सेना के रूप में कार्य करता है। तटों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण ज़िम्मा तटरक्षक बल को ही सौंपा गया है। इस नज़रिए से भारतीय तटरक्षक बल देश के सेना का एक अभिन्न अंग है।
Must Read:Happy Indian Coast Guard Day Quotes Images
Indian Coast Guard Day in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।