ये क्रिकेटर हुए हीरोइनों के प्यार में क्लीन बोल्ड, किसी ने रचा ली शादी तो कहीं हुआ ब्रेकअप
Indian cricketers affairs with actresses – क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। आए दिन दोनों इंडस्ट्री की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। हमारी इंडियन क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अफेयर बॉलीवुड हीरोइनों के साथ रहा है। इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। कई खिलाड़ियों के रिश्ते तो काफी फेमस भी रहें हैं। इनमें से कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस अफेयर को अंजाम तक पहुंचाते हुए शादी कर ली, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अफेयर तो किया, लेकिन शादी नहीं की। तो चलिए आज हम आपको कुछ क्रिकेटर्स की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Indian cricketers affairs with actresses – इंडियन क्रिकेटर का हीरोइनों के साथ अफेयर
विराट कोहली
- विराट कोहली अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से जाने जाते हैं। ये भारतीय टीम का वो स्टार है जिसने अपने दम पर न जाने कितने मैच इंडियन टीम को जितवाए। जिस तरह विराट अपने मैच को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उसी तरह वो शादी से पहले अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे।
- खबरों के अनुसार विराट ने अपने करियर की शुरुआत में ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लिटे को डेट किया था। ये दोनों काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में थे।
- लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद विराट ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और अनुष्का शर्मा का हाथ थाम लिया। अनुष्का के साथ उनका काफी समय तक अफेयर रहा फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
सौरव गांगुली
- सौरभ गांगुली क्रिकेट में खूब माहिर थे। जब ये मैदान में उतरते थे तो पूरा स्टेडियम तालियों और सीटियों की आवाज़ से गूंज उठता था। बॉलीवुड में भी इनका सिक्का खूब चला। कई विज्ञापनों में गांगुली नज़र आए।
- सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा। काफी समय तक दोनों का अफेयर रहा। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री नगमा ने तो पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकारा भी था, लेकिन गांगुली ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अपने – अपने रास्ते अलग कर लिए।
Must Read: ये इंडियन क्रिकेटर हैं सरकारी ऑफिसर, कोई है डीएसपी तो कोई लेफ्टिनेंट कर्नल
रोहित शर्मा
- क्रिकेट की जान रोहित शर्मा का अफेयर मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ था। ऐसी खबरें थी कि इन दोनों का अफेयर काफी समय तक रहा और दोनों को कई बार साथ घूमते हुए भी देखा गया।
- इनकी तस्वीरें और डेटिंग की खबरें कई बार अखबारों की हैडलाइन बनी थीं। अपने और रोहित के रिश्ते का खुलासा खुद सोफिया ने साल 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था, लेकिन लंबे समय तक अफेयर रहने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सुर्खियों में रही थी।
Must Read:रोहित शर्मा के तीन टेस्ट रिकॉर्ड, शायद ही तोड़ पायेगा कोई भारतीय बल्लेबाज
Indian cricketers affairs with actresses
युवराज सिंह
- टीम इंडिया के हैंडसम क्रिकेटरों में से एक युवराज सिंह की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त रही है। युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की है। काफी समय तक दोनों का अफेयर रहा इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
- हेजल के मिलने से पहले युवराज एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐसी खबरें थी कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद युवराज की लाइफ में हेजल आई जिससे उन्होंने विवाह कर लिया।
जहीर खान
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी बॉलीवुड हीरोइन ईशा शरवानी के साथ रिश्ते में थे। ऐसी खबरें थी कि दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों का रिश्ता करीब 8 साल तक रहा।
- दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया था। जहीर खान और ईशा शरवानी की प्रेम कहानी बहुत पॉपुलर रही थी, लेकिन इनकी ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई। ब्रेकअप होने के बाद ज़हीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ शादी कर ली।
Indian cricketers affairs with actresses
हरभजन सिंह
- भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह अपने धाकड़ प्रदर्शन से सबके होश उड़ा देते थे, लेकिन एक समय ऐसा आया जब एक हीरोइन को देखकर उनके खुद के होश उड़ गए।
- गीता बसरा को देखते ही भज्जी क्लीन बोल्ड हो गए थे। दोनों की प्रेम कहानी साल 2007 में शुरु हुई थी। करीब आठ सालों तक दोनों का अफेयर चला जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में विवाह कर लिया।
Must Read:भारतीय क्रिकेटरों की दिलचस्प लव स्टोरी, जानें कैसे लव में बोल्ड हुए यह खिलाड़ी
Read more articles like, Indian cricketers affairs with actresses, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।