भारतीय क्रिकेटरों की दिलचस्प लव स्टोरी, जानें कैसे लव में बोल्ड हुए यह खिलाड़ी

Please follow and like us:

Indian cricketers love story – इंडियन क्रिकेटर्स सिर्फ क्रिकेट ही नहीं प्यार के खेल में भी हिट रहे हैं|इनकी लव स्टोरी फिल्म की कहानी से भी ज़्यादा इंटरेस्टिंग है|तो चलिए जानते हैं इंडियन क्रिकेटर्स की कुछ दिलचस्प लव स्टोरीज़ के बारे में|

Indian cricketers love story

ये भी पढ़ें: किसी की आँख गई तो किसी की जान, ये हैं क्रिकेट में लगीं खतरनाक चोटें

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी

  • धोनी और साक्षी बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों के बीच प्यार नहीं था|
  • रांची में दोनों साथ बड़े हुए, मगर फिर साक्षी देहरादून चली गईं|
  • कई सालों बाद कोलकाता के एक होटल में दोनों की मुलाकात हुई| उसके बाद से दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार का सिलसिला चला|
  • आखिर में 4 जुलाई 2010 को दोनों ने अपने प्यार को शादी का रूप दे दिया|

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

  • साल 2013 में एक टीवी कमर्शियल में साथ काम करने के बाद से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई|
  • कई मौकों पर दोनों साथ दिखाई देते थे। लेकिन अपना रिश्ता कबूलने से कतराते थे|
  • 2014 में मैच के दौरान विराट ने बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस दी| इसके बाद इनका रिश्ता सबके सामने खुल गया|
  • आखिर में 11 दिसंबर 2017 को इन्होंने अपने प्यार को शादी में तब्दील कर दिया|

रोहित शर्मा- रीतिका सजदे

रोहित शर्मा- रीतिका सजदे

  • रितिका रोहित की स्पोर्ट्स मेनेजर थीं। इसलिए दोनों का काफी मिलना जुलना होता था|
  • दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला|
  • छह साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रोहित ने रितिका से शादी करने का फैसला कर लिया |
  • उन्होंने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में उन्हें प्रपोज़ किया| वहीं पर रोहित ने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था|
  • 13 दिसंबर 2015 को दोनों ने एक दूसरे से सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया|

ये भी पढ़ें: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप2020 शेड्यूल

युवराज सिंह- हेज़ल कीच

युवराज सिंह- हेज़ल कीच

  • युवराज को हेज़ल शुरू से पसंद थीं| वह उनसे मिलना भी चाहते थे|
  • तीन साल तक युवराज उनसे मिलने की कोशिश करते रहे, लेकिन हेज़ल कभी मिलने नहीं आईं|
  • काफी मेहनत के बाद दोनों का मिलना हुआ और उस मुलाक़ात के बाद दोनों का प्यार भी शुरू हुआ|
  • प्यार होने के थोड़े वक़्त बाद ही दोनों ने 30 नवंबर 2016 को शादी कर ली|

शिखर धवन- आयशा मुखर्जी

शिखर धवन- आयशा मुखर्जी

  • शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की पहली मुलाक़ात फेसबुक पर हुई थी|
  • चैटिंग करते-करते इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई इन्हें पता ही नहीं चला|
  • आयशा का पहले तलाक हो चुका था। उनकी दो बेटियां भी हैं|
  • इन सब की परवाह न करते हुए शिखर ने 2012 में आयशा से शादी कर ली|

ये भी पढ़ें: इन बल्लेबाज़ों ने बनाया है आईपीएल में सबसे तेज़ शतक

For more stories like Indian cricketers love story, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुकट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?