ये भारतीय क्रिकेटर्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार चढ़े घोड़ी
Indian cricketers who married twice in Hindi – क्रिकेटर्स का जलवा भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं होता| किसी न किसी वजह से क्रिकेट जगत का कोई न कोई सितारा लाइमलाइट का हिस्सा बना रहता है। आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो एक बार नहीं दो बार घोड़ी चढ़ें हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में दो बार शादी की|
Indian cricketers who married twice in Hindi – क्रिकेटर्स जिन्होंने दो बार शादी की
दिनेश कार्तिक
- इंडियन टीम के विकेटकीपर, बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने एक नहीं बल्कि दो बार शादी की है|
- दिनेश कार्तिक ने पहली शादी बचपन की दोस्त निकिता से की थी, मगर यह रिश्ता ज़्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया|
- तब कार्तिक ने दूसरी शादी स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से की और आज वह अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं|
- दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता काफी पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे|
- दीपिका क्रिश्चियन और दिनेश हिंदू हैं इसलिए इन दोनों ने दोनों ही धर्म के रीति-रिवाज़ से शादी की थी|
Indian cricketers who married twice in Hindi
Must read: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में जड़े सबसे ज़्यादा छक्के
जवागल श्रीनाथ
- इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जवागल श्रीनाथ का नाम भी शामिल है|
- जवागल भारतीय टीम के लिए टेस्ट तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करते थे|
- अब वो आईसीसी मैच रेफ़री के इलीट पैनल में हैं। श्रीनाथ को मैसूर एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है|
- पहली शादी इन्होंने साल 1999 में ज्योत्सना से की थी, लेकिन दोनों ही इस शादी में खुश नहीं थे जिसके कारण दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया|
- साल 2008 में श्रीनाथ ने पत्रकार माधवी पतराव से दूसरी शादी की|
Indian cricketers who married twice in Hindi
Must read: इन धुरंधर बल्लेबाज़ों ने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में लगाया शतक
विनोद कांबली
- कांबली दांए हाथ के बल्लेबाज़ हैं और वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अपने जन्मदिन के मौके पर वनडे में शतक लगाया|
- विनोद कांबली ने साल 1998 में पहली शादी नोएला लुइस से की, लेकिन इनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और जल्द ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए|
- कांबली ने दूसरी शादी आंद्रिया हेविट से की जो एक मॉडल हैं। कांबली ने दूसरी शादी के बाद ईसाई धर्म को अपना लिया|
- अब इन दोनों का एक बेटा जीसस क्रिस्टियानो है|
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- अजहरुद्दीन ने 2 शादियां की और दोनों ही नहीं टिक पायी|
- पहली शादी साल 1987 में नौरीन से की थी। इस शादी से अजहर के 2 बच्चे हैं|
- मगर कुछ ही सालों बाद 1996 में नौरीन से तलाक के बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की, लेकिन इस दूसरी शादी ने भी कुछ ही समय में दम तोड़ दिया और दोनों अलग हो गए|
Indian cricketers who married twice in Hindi
Must Read: युवराज सिंह ने दिलाए भारत को 3 विश्वकप, ये हैं उनके शानदार रिकॉर्ड
योगराज सिंह
- योगराज सिंह युवराज सिंह के पिता हैं| योगराज बहुत कम समय के लिए टीम इंडिया के सदस्य रहे थे|
- क्रिकेट के अलावा योगराज हिंदी और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी करते हैं| ‘भाग मिल्खा भाग’ मूवी में इन्होंने मिल्खा सिंह के कोच का रोल निभाया था|
- योगराज शर्मा ने भी दो शादियां की, पहली शादी शबनम सिंह के साथ हुई जो युवराज सिंह की मां हैं|
- दूसरी शादी सतवीर कौर से की। इस शादी से भी योगराज सिंह के 2 बच्चे हैं|
- उनकी दूसरी पत्नी पंजाबी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं जिन्हें नीना सिद्धू के नाम से भी जाना जाता है|
Must read: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री से जुड़े ये रोचक फैक्ट्स, फेमस रहा उनका ‘चपाती शॉट’
Read more stories like; Indian cricketers who married twice in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।