Indian Navy Day 2022: क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस
Indian Navy day Hindi – हर साल भारत में 4 दिसंबर के दिन पूरा देश मिलकर नेवी के जवानों को सलाम करता है। देश के लिए उनके द्वारा किए गए कामों को याद करते हुए जवानों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? तो चलिए आपको बताते हैं नौसेना दिवस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Indian Navy day Hindi – Indian Navy day in hindi Facts
- 4 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर एक बहुत ही खतरनाक हमला किया था।
- भारतीय नौसेना द्वारा इस हमले में पहली बार एंटीशिप मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था।
- कराची पर किए गए हमले में पाकिस्तान को बुरी तरह नुकसान झेलना पड़ा था, मगर भारत बिना किसी नुकसान के इसे अंजाम देने में सक्षम रहा।
- इस हमले की ख़ुशी मनाने और नेवी के वीरों को सम्मानित करने के लिए 4 दिसंबर को नेवी डे मनाया जाता है।
- हर साल 4 दिसंबर को नेवी के मुंबई हेडक्वार्टर से कई समुद्री जहाज विशाखापट्नम पोर्ट की ओर निकलते हैं।
- विशाखापट्नम पोर्ट पर पहुंचकर सभी जहाज वहां इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस पूरे इवेंट की प्लानिंग विशाखापट्नम में ईस्टर्न नेवल कमांड द्वारा की जाती है।
Must Read: Happy Indian Navy 2022 Quotes Images Hindi
More Facts about Indian Navy day hindi
- कुछ इवेंट विशाखापट्नम पोर्ट पर किए जाते हैं तो वहीं नेवी डेमोंस्ट्रेशन को विशाखापट्नम के वॉर मेमोरियल आरके बीच पर किया जाता है।
- नेवी डेमोंस्ट्रेशन के लिए पूरे भारत से नेवी के सबसे बढ़िया जहाज सबमरीन, फाइटर जेट और फोर्स आते हैं।
- Indian Navy Day के दिन नेवी की ताकत को पूरी दुनिया के आगे दर्शाया जाता है। सभी जहा यह दिखाते हैं कि आखिर उनमें कितना दम है।
Must Read: Why Indian Navy Day is celebrated on December 4
- Navy Day के दिन विशाखापट्नम आए नेवी के अधिकतर जहाज आम जनता के लिए भी खुले रहते हैं। हर कोई इनमें जाकर देख सकता है कि आखिर इंडियन नेवी किस तरह के जहाजों का इस्तेमाल करती है।
- National Navy Day एक थीम पर बेस्ड होता है जो है ‘Safe Seas and Secure Coasts for a strong Nation’। Indian Navy का काम है समुद्र को बचाए रखना, अपने कोस्ट की रक्षा करना और देश को ताकतवर बनाना।
- 4 दिसंबर मनाया जाने वाला नेवी डे हर उस व्यक्ति के लिए बहुत खास है जो इंडियन नेवी से जुड़ा है। यही दिन है जब पूरा देश एक जुट होकर उनकी ताकत को देखता है और उनकी वीरता के लिए उन्हें सम्मानित करता है।
Must Read: Indian Navy Day Quotes Images in English
Read more stories like: Indian Navy day Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।