Indian TV Celebrities Died in 2021: टीवी के फेमस सेलिब्रिटी जिन्होंने 2021 में हमारा साथ छोड़ दिया
Indian TV Celebrities died in 2021 in Hindi – इस बार भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। कई लोग बेरोज़गार हो गए, कई लोगों के घरों में उनके अपने हमेशा के लिए उनका साथ छोड़कर चले गए। इस दूसरी लहर में सिर्फ़ आम आदमी ही नहीं बड़ी – बड़ी हस्तियां भी चपेट में आ गयी। कुछ तो रिकवर हो गए। कुछ दुनिया छोड़कर चले गए। आज हम कुछ ऐसे ही टीवी सितारों के बारे में बताएंगे जो 2021 में हमारा साथ छोड़कर चले गए।
Indian TV Celebrities died in 2021 in Hindi – इन टीवी सितारों की 2021 में हुई मौत
बिक्रमजीत कंवरपाल
बिक्रमजीत कंवरपाल अनिल कपूर के टीवी शो 24 जैसे टीवी शो में दिखाई दे चुके हैं। इसके साथ ही हेट स्टोरी, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके थे। छोटे पर्दे का वो जाना-माना चेहरा थे लेकिन कोरोना की चपेट में आने के कारण इनका 52 साल की उम्र में मई में निधन हो गया।
Must Read:मोहित रैना समेत इन कलाकारों ने टीवी पर निभाया भगवान शिव का रोल, जिन्हें दर्शकों का मिला भरपूर प्यार
सतीश कौल
टीवी सीरियल महाभारत में भगवान इंद्र की भूमिका निभाकर सतीश कौल ने दर्शकों के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बनाई थी। सतीश कौल ने 300 से अधिक पंजाबी मूवीज़ और कुछ बॉलीवुड मूवीज़ में भी अपने काम का लोहा मनवाया है। उन्होंने विक्रम और बेताल जैसे बेहतरीन शो में भी काम किया है लेकिन 74 साल की उम्र में अप्रैल में उनको कोरोना हो गया और वो हमेशा के लिए हमारा साथ छोड़कर चले गए।
Indian TV Celebrities died in 2021 in Hindi – list of indian tv celebrities who died in 2021
रोहित सरदाना
जाने-माने जर्नलिस्ट रोहित सरदाना, जो वर्तमान में आज तक न्यूज़ चैनल के साथ काम कर रहे थे। कोविड-19 की रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद कार्डियक अरेस्ट के कारण 42 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। अपनी मौत से एक दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर मरीजों के लिए मद्द मांगी थी।
Must Read:देखें, कैसे टीवी की ये संस्कारी बहुएं बनी स्टाइलिश बेब
कनुप्रिया
टीवी अभिनेत्री और एंकर कनुप्रिया भंवर, मेरी कहानी जैसे शो में दिखाई दीं थी। ब्रह्मा कुमारी जैसे शो को इन्होंवे होस्ट भी किया था। लोग उन्हें उनकी सादगी के लिए काफ़ी पसंद करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर एंकर के तौर पर ही की थी, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर से वो भी नहीं बच पायी।
Indian TV Celebrities died in 2021 in Hindi – list of indian tv celebrities who died in 2021
अमित मिस्त्री
कई हिंदी और गुजराती मूवीज़ और शो में काम कर चुके अभिनेता अमित मिस्त्री की कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मृत्यु हो गयी। अमित ने क्या कहना, एक चालीस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन जैसी मूवीज़ और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ बैंडिश बैंडिट्स में भी काम किया था और अपने काम की छाप छोड़ी थी।
Must Read:टीवी की इन अभिनेत्रियों ने निभाया वैम्प का किरदार
Indian TV Celebrities died in 2021 in Hindi, जैसी और भी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।