Indonesia ke Mandir – संस्कृति और खूबसूरती से भरपूर हैं इंडोनेशिया के ये खूबसूरत मंदिर
Indonesia ke mandir – भारत ही नही, बल्कि विदेशों में भी कई ऐसे मंदिर हैं जहाँ दूर-दूर से सैलानी दर्शन करने के लिए आते हैं। यहाँ भगवान की महिमा अलग-अलग कहानियों और कथाओं के रूप में जानी जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको इंडोनेशिया के उन मंदिरों के बारे में बताते हैं जो पूरे विश्व में फेमस हैं।
Indonesia ke mandir – इंडोनेशिया के फेमस मंदिर – Temples in Indonesia
तनाह लोत (Tanah Lot)
- बाली के सागर तट पर स्थित तनाह लोत इंडोनेशिया के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है।
- यह देनपसार से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
- मंदिर की अद्भुत सुंदरता देखकर आप दंग रह जायेंगे।
- इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में करवाया गया था।
- दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित यह मंदिर एक बड़ी चट्टान पर बना है, जिसे हज़ारों वर्षों के दौरान समुद्री पानी के ज्वार से हुए क्षरण के फलस्वरूप यह आकृति प्राप्त हुई है।
- आज भी ऐसा माना जाता है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर के नीचे सापों का निवास है।
Indonesia ke mandir
Must read: पांडवों द्वारा एक रात में बनाया गया था अंबरनाथ शिव मंदिर
पुरा तमन सरस्वती मंदिर (Pura Taman Saraswati)
- यह मंदिर माँ सरस्वती को समर्पित है। तालाब के किनारे बना यह छोटा सा मंदिर है, मगर देखने में बहुत सुंदर है।
- इस मंदिर को उबुद वाटर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।
- पुरा तमन सरस्वती को आई गुस्टी नोमान लेम्पड ने उबुद कोकॉर्डा गेड अगुंग सुकावती के राजकुमार द्वारा कमीशन के बाद डिजाइन किया था।
- मंदिर का निर्माण साल 1951 में शुरू हुआ और 1952 में पूरा हुआ था।
- यहाँ हर रोज संगीत से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
- मंदिर के अंदर बना तालाब मंदिर की शोभा बढ़ाता है। मंदिर के अंदर तीन रंग की लाइट लगाई हुई हैं।
- मंदिर परिसर में आपको सांप, कछुआ और कई कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।
Indonesia ke mandir
Must read: दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्पकला का अदभुत संगम है तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर
पुरा बेसकिह मंदिर (Besakih Temple) – Temples in Indonesia
- बाली के माउंट अगुंग में स्थित पुरा बेसकिह मंदिर भी यहाँ के हिंदू मंदिरों में शामिल है।
- यह बाली में हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र मंदिर माना जाता है।
- मंदिर को छह भागों में बांटा गया है।
- साल 1995 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर का सम्मान भी दिया जा चुका है।
- यहाँ कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
- मंदिर में एक पिरामिड है जिसे 2,000 साल पुराना बताया जाता है।
Indonesia ke mandir
Must read: जानें कैसे पांडवों द्वारा किया गया शिव के सबसे ऊंचे मंदिर तुंगनाथ का निर्माण
गुनुंग कावी मंदिर (Gunung Kawi)
- तम्पकसरिंग में स्थित यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनाया गया है।
- यह मंदिर उबूद, बाली में शमशान परिसर के रूप में भी जाना जाता है।
- मंदिर का मुख्य आकर्षण का केंद्र राजा वंगसू और उनकी रानियों को समर्पित दस मंदिर हैं।
- मंदिर के पूर्व की ओर पाँच मंदिर हैं जो सिद्धांत के अनुसार, राजा उदयन, उनकी रानी महेन्द्रदत्त, और उनके पुत्रों एयरलांगा, अनक वंग्सु और मरकटा को समर्पित हैं।
- मंदिर की एक दीवार पर सुपाठ्य शिलालेख में लिखा है “हाजी लुमाहिंग जालू,” जिसका अर्थ है “राजा ने यहां मंदिर बनाया।
Indonesia ke mandir
प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple)
- प्रम्बानन मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था।
- यह मंदिर त्रिदेव यानी भगवान शिव, विष्णु व ब्रह्माजी को समर्पित है।
- मंदिर की खूबसूरती इसकी दीवारों से झलकती है।
- इसे भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है।
- यह मंदिर इंडोनेशिया में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर स्थल और दक्षिण पूर्व एशिया में दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
- मंदिर में एक नदी है, जो इसके आकर्षण का केंद्र है।
Must read: देखें कुदरत का करिश्मा, जब मिलकर भी आपस मे नहीं मिलता समुद्र का पानी
Read more stories like; Indonesia ke mandir, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।