Indore mein ghumne ki Jagah: इंदौर के आसपास घूमने की 10 प्रसिद्ध जगह, यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी
Indore mein ghumne ki jagah – Indore ke aas paas ghumne ki jagah – Best places to visit in indore – मध्य प्रदेश में बसा इंदौर शहर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। यहां के प्रसिद्ध स्थान हैं राजबाड़ा,लाल बाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर आदि। यहां देश- विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इंदौर में घूमने के 10 खूबसूरत पिकनिक स्टॉप।
Indore mein ghumne ki jagah – Indore ke aas paas ghumne ki jaga – indore ki famous jagah
राजवाड़ा – Rajwada, Indore Rajwada Palace
इंदौर में स्थित राजवाड़ा, होलकर वंश के संस्थापक मल्हार राव होलकर ने बनवाया था। यह सात मंज़िला इमारत ऐतिहासिक होलकर राजवंश के निवासी महल का हुआ करता था। राजवाड़ा होलकर शासन की भव्यता तथा स्थापत्य का बेहतरीन नमूना है। 200 साल पुराने इस राजवाड़ा में मराठा, मुस्लिम तथा वास्तुकला की फ्रांसीसी शैली का अद्भुत प्रभाव है। यदि आप इंदौर के सबसे प्रसिद्ध तथा दर्शनीय स्थल में जाने का विचार कर रहे हैं तो इंदौर के इस राजवाड़ा इमारत में आप बीते युग की घटनाओं से गुज़र सकते हैं। राजवाड़ा के खुलने का समय, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
कांच मंदिर – kanch mandir indore
यह मंदिर इंदौर के राजवाड़ा पैलेस के समीप स्थित है। यह मंदिर जैन धर्म से संबंधित है। यह मंदिर अत्यधिक बड़ा नहीं है लेकिन इसकी सुंदरता के कारण यह कांच मंदिर दर्शनीय योग्य है। इस मंदिर को बेल्जियम के ग्लास तथा दर्पण से बनाया गया है। मंदिर की गुंबद, छत, फर्श, सीढ़ियां तथा दीवारें आदि संपूर्ण मंदिर कांच के टुकड़ों से चमकाया गया है।जो कि अत्यधिक सौंदर्य को प्रकट करता है। कुछ महत्वपूर्ण जैन त्योहारों में मंदिर में भव्य लाइटिंग तथा सजावट होने से इस मंदिर की शोभा और अधिक बढ़ जाती है। इंदौर का कांच मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है।
Must Read: फैमिली पिकनिक हो या फ्रेंड्स के साथ डे आउट, भारत के इन खूबसूरत गार्डन में ज़रुर जाएं
Indore mein ghumne ki jagah
लालबाग पैलेस – Lal Baag Palace indore
इंदौर के 28 एकड़ में फैला हुआ यह लालबाग नाम का पैलेस इंदौर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको होलकर शासको की भव्य जीवनशैली, भव्य यूरोपीय शैली, भव्य इतावली स्तम्भ, भव्य झूमर तथा भव्य ग्लास से बनी खिड़कियों का दृश्य देखने को मिलेगा। यहां की एक मुख्य विशेषता यह भी है कि यहां पर भोजन पहुंचाने के लिए उन दिनों लिफ्ट का उपयोग किया जाता है। यदि आप इंदौर घूमने के उद्देश्य से आए हैं तो आपकी यात्रा सूची में लालबाग पैलेस का नाम भी अवश्य होना चाहिए। लालबाग पैलेस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। सोमवार के दिन यह पैलेस बंद रहता है।
पातालपानी झरना ( पाताल वाटर फॉल) – Patalpani Water Falls Indore Madhya Pradesh
पातालपानी झरना इंदौर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो इंदौर से 36 किलोमीटर दूर है। इस झरने का पानी 200-300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह पर्यटकों का बेहद पसंदीदा स्पॉट है। यहां गर्मियों में आने पर आपको अलग ही अनुभव प्राप्त होगा परन्तु यहां बरसात के मौसम में आने से बचें। जलप्रवाह तेज़ होने के कारण खतरे का डर बना रहता है। रेलवे की ओर से यहां हेरीटेज ट्रेन शुरू की गई है जो महू स्टेशन से चलती है। घने जंगलों तथा घाटी के बीच में बहने वाले पातालपानी झरने की सुंदरता आकर्षक तथा लुभावनी है। पातालपानी झरना सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुलता है।
Indore mein ghumne ki jagah
रनालमंदाल वन्यजीव अभ्यारण्य – Ralamandal wildlife sanctuary indore
1989 में इंदौर के 5 वर्ग किमी क्षेत्र पर रनालमंदाल वन्यजीव अभ्यारण्य की स्थापना की गई थी। रनालमंदाल वन्यजीव अभ्यारण्य वनस्पतियों तथा जीवों की विभिन्न किस्मों से समृद्ध है। यहां जंगली जानवरों जैसे, तेंदुएं, सांभर, काले हिरन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही बबूल का पेड़, नीलगिरी आदि लोकप्रिय पेड़ भी मौजूद हैं। रनालमंदाल वन्यजीव अभ्यारण्य सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। सर्दियों में यहां का समय बदला भी जाता है
Must Read – हिमाचल घूमने का प्लान है तो इन राष्ट्रीय उद्यानों में घूमना न भूले
गोमटगिरी – Gomatgiri, indore
इंदौर में आने के बाद यदि आप कोई शांत भरी जगह ढूंढ़ रहे हैं तो गोमटगिरी मंदिर के दर्शन करने अवश्य जाएं। इंदौर के जैन मंदिरों में से एक यहां भगवान बाहुबली तथा 24 तीर्थंकरों की मूर्ति स्थापित है। यदि आप बेहद लंबे सफर के बाद थक चुके हैं तो गोमटगिरी का रमणीय दृश्य, शानदार सूर्योदय तथा सूर्यास्त, स्वादिष्ट भोजन और शांत वातावरण आपको तरोताज़ा कर देगा। गोमटगिरी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलता है। उसके बाद दिन में 2 बजे से रात 7 बजे तक खुलता है।
इंदौर व्हाइट चर्च – Indore White Church
1858, में बनाया गया इंदौर व्हाइट चर्च मध्य प्रदेश का सबसे पुराना चर्च है। इसका नाम पहले सेंट एन चर्च रखा गया था। इंदौर पर्यटन स्थलों में यह एक विशेष पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां आपको यूरोपीय वास्तुकला का अच्छा नमूना देखने को मिलेगा। मन की शांति के लिए इंदौर में यह एक बेहतरीन स्थल है।
Indore mein ghumne ki jagah
सराफा बाज़ार – Sarafa Bazar indore
इंदौर आए हैं और सराफा बाज़ार नहीं घूमा तो फिर क्या घूमा। खाना का बेहतरीन ज़ायका पेश करने वाला स्थान, सराफा बाज़ार आपकी ज़ुबान का स्वाद ही बदल देगा। इंदौर में यह खाने के लिए स्वर्ग के समान है। जहां आपको दिन के समय में आभूषण की चकाचौंध के साथ रात में चाट पापड़, भूट्टे, साबूदाने की खिचड़ी, दही बड़े आदि मिलेंगे। आपको मीठे व्यंजन में मालपुए, रबड़ी, मालवाटी आदि मिलेंगे जो आपको इंदौर से जाने के बाद भी यहां की याद दिलाते रहेंगे। सराफा बाज़ार सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक तथा इसके बाद रात के 8 बजे से 12 बजे तक लगता है।
Must Read – भारत में मौजूद है एक ऐसा कुंड, जहां ताली बजाने पर ऊपर आ जाता है पानी
केंद्रीय संग्रहालय – Central Museum Indore
यदि आप इतिहास प्रेमी तथा इतिहास से जुड़े तथ्यों को देखना पसंद करते हैं तो इंदौर का केंद्रीय संग्रहालय आपके लिए सर्वोत्तम स्थान है। 5000 ईसा पूर्व इस केंद्रीय संग्रहालय में दो गैलरी हैं जिसमें एक में प्रागैतिहासिक काल से संबंधित एक घर की कलाकृतियां हैं तथा दूसरे में हिन्दू पौराणिक कथाओं को दर्शाने वाली नक्काशी हैं। यहां आपको संग्रह की गई एक दिलचस्प गणेश प्रतिमा देखने का अवसर प्राप्त होगा। कलाकृतियों से भावुक रूप से जुड़े लोगों के लिए यह एक खास जगह है। केन्द्रीय संग्रहालय सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक खुलता है।
Indore mein ghumne ki jagah
छप्पन दुकान – Chappan Dukan Indore
इंदौर के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है, छप्पन दुकान। शहर के अद्भुत आकर्षण तथा जीवंत वातावरण को महसूस करने के लिए आपका यहां आना तो बनता है। यहां का स्वाद आपको बरसो तक याद रहने वाला है। व्यंजनों की विविधता का अनोखा दृश्य 56 दुकानों के समूह में मिलता है। यदि आप इंदौर आते हैं और एक ही जगह पर खाने के विविध स्वादों का मज़ा लेना चाहते हैं तो छप्पन दुकान की ओर ज़रूर पधारे।छप्पन दुकान सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक खुलता है।
Must Read: योग के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये योगा डेस्टिनेशन्स
Indore mein ghumne ki jagah, बेहतरीन खबरें पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।