रवींद्रनाथ टैगोर ने दो देशों को दिए राष्ट्रगान, जानिए उनसे जुड़ी बातें
Interesting facts about rabindranath tagore – रवीन्द्रनाथ टैगोर एक बंगाली कवि थे। इनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। टैगोर ने भारतीय संगीत और साहित्य को नई दिशा दी। ये 1913 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले गैर यूरोपीय और भारतीय शख्स थे। तो चलिए आपक बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Interesting facts about rabindranath tagore
शिक्षा और प्रारंभिक जीवन – Interesting facts about rabindranath tagore
- रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। वह सिर्फ एक कवि ही नहीं बल्कि संगीतकार, चित्रकार और लेखक भी थे।
- इनके पिता का नाम देवेंद्र नाथ टैगोर था और इनकी माता का नाम शारदा देवी। रवीन्द्रनाथ अपने माता पिता की 13वीं संतान थे।
- टैगोर ने सेंट जेवियर स्कूल से अपनी शुरूआत शिक्षा हासिल की। इनके पिता इन्हें बैरिस्टर बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने टैगोर का दाखिल 1878 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में करवा दिया था।
- लेकिन कुछ समय तक यहां पर कानूनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया और बंगाल वापस आ गए।
- साल 1883 में इनका विवाह मृणालिनी देवी से हुआ। इस विवाह से इन्हें पांच बच्चे हुए, जिनमें से दो बच्चों की मौत बचपन में ही हो गई थी। साल 1902 में इनकी पत्नी मृणालिनी देवी का भी निधन हो गया था।
- ऐसा माना जाता है कि रवीन्द्रनाथ के गांधी जी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ अच्छे संबंध थे। वो तीन बार प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से मिले थे।
- रविन्द्रनाथ टैगोर ने साल 1919 में ‘कला भवन’ की नींव रखी जो कि 1921 में स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय का एक हिस्सा बन गया था।
Must read- शहीद उधम सिंह ने 21 साल बाद लिया था जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला
लिखी गई मुख्य रचनाएं
- रवींद्रनाथ ने मात्र 8 साल की उम्र से कविताएं लिखना शुरू कर दिया था।
- साल 1880 में बंगाल आने के बाद इन्होंने कई सारी कविताएं, कहानियां और उपन्यास प्रकाशित किए और इसी की वजह से वो बंगाल में प्रसिद्ध हो गए।
- अपने नाटक, किताबें और लघु कथाओं के माध्यम से ये गलत रीति-रिवाजों के नकारात्मक असर के बारे में लोगों को बताया करते थे।
- ‘काबुलीवाला’, ‘हैमांति’, ‘मुसलमानिर गोल्पो’ ‘क्षुदिता पश्न’ और ‘अटोत्जू’ आदि इनकी प्रसिद्ध लघु कथाएं हैं।
Interesting facts about Rabindranath Tagore
- ‘नौकादुबी’, ‘जोगजोग’, ‘गोरा’, ‘चतुरंगा’ आदि प्रसिद्ध उपन्यास हैं। इन्हें गीत लिखने का भी काफी शौक था और इन्होंने कुल 2230 गीत भी लिखे थे।
- ये ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने दो देशों के लिए राष्ट्रगान लिखे जिन्हें आज भी गाया जाता है। इनमें एक है भारत का जन गण मन और दूसरा है बांग्लादेश का अमार शोनार बांग्ला।
Must read- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक, समाज सुधारक और राष्ट्रीय नेता थे गंगाधर तिलक
Interesting facts about rabindranath tagore
1913 में मिला नोबेल पुरस्कार
- इन्हें ‘गीतांजलि’ कविता के लिए साल 1913 में नोबेल पुरस्कार मिला था। ये भारतीय मूल और एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इसके बाद साल 1915 में इन्हें अंग्रेजो द्वारा ‘सर’ की उपाधि भी दी गई थी, लेकिन जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद टैगोर ने इस उपाधि का त्याग कर दिया था और इस हत्याकांड की काफी निंदा की थी।
Must read- जानिए स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
1941 में हुई मृत्यु
- रवीन्द्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त 1941 को हुई थी। आज भी इनका नाम दुनिया के सबसे महान कवियों और लेखकों में गिना जाता है।
Must read- राम नाम में बीता संत कबीर का जीवन, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें
For more stories like; Interesting facts about rabindranath tagore, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।