राहुल द्रविड़ ने कैसे की क्रिकेट की दुनिया में एंट्री
Padiye interesting facts about Rahul Dravid – क्रिकेट की दुनिया में राहुल द्रविड़ का नाम बहुत ही अदब से लिया जाता है| तो चलिए जानते हैं उन्हें थोड़ा और करीब से|
- 11 जनवरी 1973 को इंदौर के एक मराठी परिवारमें राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ|
- शुरू शुरू में राहुल हॉकी और क्रिकेट खेला करते थे| बड़े होने पर उन्होंने हॉकी छोड़ क्रिकेट को चुन लिया|
- राहुल द्रविड़ बचपन में अपने पिता के साथक्रिकेट खेला करते थे|
- उनके पिता एक जैम फैक्ट्री में काम करते थे, इसलिए बचपन में दोस्त राहुल को ‘जैमी’ कहा करते थे|
- 12 साल की उम्र से राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट की कोचिंग लेना शुरू कर दिया था|
- उनका खेल देखकर हर कोई हैरान था|इन्होंने U-15, U-16, U-17 टूर्नामेंट के बैंगलोर का प्रतिनिधित्व भी किया|
- 1991 मेंकॉलेज के दौरान राहुल ने अपना रणजी डेब्यू किया| रणजी में उन्हें अनिल कुंबले के साथ खेलने का मौका मिला|
- दिलीप ट्रॉफी खेलते हुई राहुल ने दो शानदार शतक लगाए थे| इसके बाद ही हर किसी का ध्यान उनकी ओर गया|
- राहुल अपनी एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, तभी भारतीय क्रिकेट टीम में उन्हें चुन लिया गया|
- 1996 में उन्होंने अपना ओडीआई डेब्यू किया, लेकिन वह पहले मैच में सिर्फ 3 रन ही बना पाए|
Must Read: कपिल देव का जीवन परिचय
- 1996 में ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया | इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वह 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए|उस मैच में उन्होंने शानदार 95 रन बनाए|
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज़ खेलते हुए राहुल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया|उन्होंने पहली इनिंग में 148 और दूसरी इनिंग में 81 रन जड़े|
- 1999 के वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का नाम ओडीआई में भी छा गया| उस साल उन्होंने सबसे ज्यादा 461 रन बनाए|
- राहुल द्रविड़ को ‘द वॉल’ भी कहा जाता है| वह टेस्ट मैच में बहुत लंबे समय तक टिके रहने में माहिर हैं इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया|
- राहुल द्रविड़ एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ हैं जिसने लगातार 4 टेस्ट इनिंग में शतक लगाए|
- 2003-2004 में उन्होंने एक सीज़न में तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया|
- साउथ अफ्रीका को उनके ही देश में टेस्ट मैच हराने वाले राहुल पहले भारतीय कप्तान रह चुके हैं|
- टेस्ट और ओडीआई दोनों ही फॉर्मेट में राहुल ने 10,000 से ज्यादा रन बनाए|
- राहुल एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने अपने डेब्यू मैच में रिटायरमेंट लिया| ऐसा उन्होंने अपने पहले टी-20 मैच के बाद किया था|
- 2011 में पहले ओडीआई और फिर 2012 में टेस्ट से भी उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया|
- आईपीएल के कुछ सीज़न खेलने के बाद राहुल ने 2013 में उससे भी रिटायरमेंट ले लिया|
- राहुल को अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर, एमटीवी यूथ आइकॉनसमेत कई और पुरस्कारों से सम्मनित किया जा चुका है|
For more stories like Interesting facts about Rahul Dravid, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.